Latest

MP Monsoon Update : एमपी में जमकर बरस रहा प्री-मानसून, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Monsoon Update

MP Monsoon Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 34 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ई-श्रम पोर्टल से श्रमिकों को मिल रही नई पहचान

60 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती है आंधी

मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तेज हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सक्रिय सिस्टम के कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

Bhopal Municipal Corporation : भोपाल में खुले में कचरा फेंकने और जलाने पर लगेगा जुर्माना, निगम की बैठक में नए नियमों पर मंथन

कई जिलों में गर्मी का असर भी रहेगा

दूसरी ओर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। इंदौर, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, विदिशा, सीहोर और राजगढ़ जिलों में दिन के समय उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

मानसून की एंट्री का इंतजार

प्रदेश में लगातार बदलते मौसम के बीच अब लोगों की नजर मानसून की आधिकारिक एंट्री पर टिकी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मानसून की गतिविधियां और मजबूत होंगी, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

MP Earthquake News : नर्मदापुरम में महसूस हुए भूकंप के झटके, केसला ब्लॉक में 3.8 तीव्रता से हिली धरती

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *