Raisen Crime News : मूंग हेराफेरी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 73 लाख रुपए की फसल बरामद

Raisen Crime News

Raisen Crime News: रायसेन। रायसेन जिले के सिलवानी क्षेत्र में वेयरहाउस से मूंग की हेराफेरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 400 बोरी मूंग और परिवहन में इस्तेमाल किया गया एक पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया है। बरामद मूंग की कीमत करीब 73 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों और शेष मूंग की तलाश में जुटी है। Harda News Today : हरदा में होटल के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पहचान में जुटी पुलिस 1760 बोरी मूंग गायब होने का मामला जानकारी के मुताबिक सिलवानी थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदयश्री वेयरहाउस, नीगरी से 1760 बोरी यानी करीब 880 क्विंटल मूंग गायब होने की शिकायत सामने आई थी। मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि गोदाम का ताला टूटा नहीं था, जिससे शुरुआत से ही हेराफेरी की आशंका जताई जा रही थी। मामले की जांच अपर कलेक्टर स्तर पर कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक की शिकायत पर सिलवानी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। गोदाम मालिक और प्रबंधक समेत कई लोगों पर केस पुलिस ने जांच के दौरान गोदाम मालिक एकता जैन, संचालक अर्पित जैन और मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन की सिलवानी शाखा के प्रबंधक अवधेश गौर समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने अर्पित जैन, नफीस खान, कासिम अली, लखन गौर और सीताराम पाल को गिरफ्तार कर लिया। Raisen Weather News: प्री-मानसून बारिश से बदला मौसम का मिजाज, किसानों ने तेज की खरीफ सीजन की तैयारियां 400 बोरी मूंग और पिकअप वाहन जब्त पूछताछ और दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 400 बोरी मूंग बरामद की। इसके अलावा मूंग के परिवहन में इस्तेमाल किया गया सफेद रंग का पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया गया। इस पर पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही हेराफेरी की गई बाकी मूंग की बरामदगी के लिए भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में सिलवानी थाना पुलिस और विशेष जांच टीम की अहम भूमिका रही।

Harda News Today : हरदा में होटल के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Harda News Today

Harda News Today : हरदा। हरदा शहर में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल फैल गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हवेली होटल के पास आरा मशीन के नजदीक शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा था। जब काफी देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो डायल-112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। Narmadapuram Crime News: ढाबा संचालक की सिर में गोली मारकर हत्या, नहर की पुलिया पर मिला शव रातभर इलाके में घूमता रहा था व्यक्ति पुलिस पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक मंगलवार रात से ही इलाके में घूमता नजर आया था। बुधवार सुबह भी उसे नशे की हालत में देखा गया था। लोगों के मुताबिक, करीब 10 बजे वह सड़क किनारे अचेत पड़ा मिला। कुछ लोगों ने पानी डालकर उसे उठाने की कोशिश भी की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अभी तक नहीं हो सकी पहचान सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष के बीच लग रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान कराने की कोशिश कर रही है। प्रारंभिक जांच में उसके पहनावे के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि वह किसी ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो सकता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। Raisen Weather News: प्री-मानसून बारिश से बदला मौसम का मिजाज, किसानों ने तेज की खरीफ सीजन की तैयारियां

Narmadapuram Crime News: ढाबा संचालक की सिर में गोली मारकर हत्या, नहर की पुलिया पर मिला शव

Narmadapuram Crime News

Narmadapuram Crime News: नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम जिले में एक ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शोभापुर क्षेत्र के पास बुधवार तड़के उसका शव नहर की पुलिया के ऊपर मिला। मृतक के सिर में गोली लगने के निशान भी मिले हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह मंगलवार रात एक नकाबपोश युवक के साथ अपने ढाबे से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। Raisen Weather News: प्री-मानसून बारिश से बदला मौसम का मिजाज, किसानों ने तेज की खरीफ सीजन की तैयारियां रात में ढाबे से निकला, सुबह मिला शव जानकारी के तहत मृतक की पहचान 35 वर्षीय सचिन राजपूत के रूप में हुई है, जो सोहागपुर का रहने वाला था। वह अजनेरी के पास पिपरिया मार्ग पर ‘राजपूत ढाबा’ का संचालन करता था। परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात वह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था और बाद में ढाबे पर पहुंचा था। एसडीओपी संजू चौहान के मुताबिक, रात करीब 8 बजे मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक ढाबे पर आया था। कुछ देर बाद सचिन उसी युवक के साथ वहां से चला गया। मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ढाबे के कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने शोभापुर पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान सचिन की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन पिपरिया-नर्मदापुरम स्टेट हाईवे से करीब एक किलोमीटर दूर रानी पिपरिया नहर के पास मिली। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो नहर की पुलिया पर सचिन का शव पड़ा मिला। Bhopal Metro: जुलाई से बढ़ेगी भोपाल मेट्रो की रफ्तार, दोनों ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें; नया शेड्यूल भी होगा लागू पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर के दाहिने हिस्से में गोली लगने के निशान मिले हैं। घटनास्थल के आसपास खून के निशान भी मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस इस घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर थाना और शोभापुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के लिए एफएसएल और फिंगर प्रिंट टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से सबूत जुटाए। एसपी सांई कृष्णा एस. थोटा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जिस नकाबपोश युवक के साथ मृतक को आखिरी बार देखा गया था, उसकी तलाश तेज़ी से शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Raisen Weather News: प्री-मानसून बारिश से बदला मौसम का मिजाज, किसानों ने तेज की खरीफ सीजन की तैयारियां

Raisen Weather News

Raisen Weather News: रायसेन। रायसेन जिले में मानसून की आधिकारिक एंट्री से पहले ही मौसम मेहरबान नजर आ रहा है। पिछले पांच दिनों से रुक-रुक कर हो रही प्री-मानसून बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी है। तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं, अच्छी बारिश की उम्मीद के साथ किसानों ने भी खरीफ सीजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जिले में तेज बारिश हुई, जो करीब आधे घंटे तक जारी रही। इसके बाद शाम तक हल्की बारिश का दौर चलता रहा। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया और लोगों को आवाजाही में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में 21 से 23 जून के बीच मानसून प्रवेश कर सकता है। विभाग ने बुधवार को भी जिले में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। Bhopal Metro: जुलाई से बढ़ेगी भोपाल मेट्रो की रफ्तार, दोनों ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें; नया शेड्यूल भी होगा लागू धान की बुवाई की तैयारी में जुटे किसान बारिश के साथ ही जिले के किसानों ने खेतों में गतिविधियां बढ़ा दी हैं। किसान कृषि यंत्रों की मदद से खेतों की जुताई और समतलीकरण कर रहे हैं, ताकि समय पर धान की बुवाई शुरू की जा सके। लगातार हो रही बारिश से किसानों में उत्साह देखा जा रहा है और वे इस बार अच्छी फसल की उम्मीद कर रहे हैं। तापमान में आई गिरावट लगातार बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मानसून को देखते हुए नगर पालिका भी अलर्ट मोड में आ गई है। शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों और नालों की सफाई का काम तेज कर दिया गया है। प्रशासन का प्रयास है कि बारिश के दौरान लोगों को जलभराव और अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े।    

Bhopal Metro: जुलाई से बढ़ेगी भोपाल मेट्रो की रफ्तार, दोनों ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें; नया शेड्यूल भी होगा लागू

Bhopal Metro

Bhopal Metro: भोपाल। भोपाल मेट्रो की धीमी रफ्तार और लंबी वेटिंग टाइमिंग से जल्द राहत मिलने की है पूरी सम्भावना। जुलाई से मेट्रो संचालन में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। सिग्नलिंग सिस्टम का काम पूरा होने के बाद ट्रेनें दोनों ट्रैक पर दौड़ सकेंगी, जिससे न सिर्फ उनकी स्पीड बढ़ेगी बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। इसके साथ ही मेट्रो का नया शेड्यूल भी जारी किया जाएगा। मेट्रो प्रबंधन ने कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया है। उम्मीद है कि टीम अगले सप्ताह भोपाल पहुंच सकती है। इससे पहले असिस्टेंट कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी की टीम निरीक्षण कर चुकी है। MP Transfer News: मध्य प्रदेश में तबादलों पर लगी रोक, आखिरी दिन देर रात तक जारी हुए हजारों आदेश सुभाष नगर से एम्स के बीच पूरा हुआ काम सुभाष नगर से एम्स तक करीब 7 किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सिग्नलिंग सिस्टम का काम पूरा हो चुका है। भोपाल और इंदौर मेट्रो के लिए करीब 30 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर सिग्नलिंग सिस्टम लगाने का प्रोजेक्ट चल रहा है। फिलहाल मेट्रो सीमित हिस्से में संचालित हो रही है और इसकी रफ्तार को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अभी एक ही ट्रैक पर चल रही है मेट्रो सिग्नलिंग सिस्टम नहीं होने की वजह से अभी मेट्रो को केवल एक ट्रैक पर चलाया जा रहा है। यही कारण है कि ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी करीब 75 मिनट रखी गई है और यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। फिलहाल जो ट्रेन सुभाष नगर से एम्स की ओर जाती है, वह उसी ट्रैक से वापस लौटती है। दूसरा ट्रैक पूरी तरह उपयोग में नहीं लिया जा रहा है। नए सिस्टम के बाद दोनों ट्रैक पर नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश में रोजगार और निवेश को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव का बड़ा बयान मेट्रो संचालन की रीढ़ है सिग्नलिंग सिस्टम सिग्नलिंग सिस्टम किसी भी मेट्रो नेटवर्क का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसी के जरिए ट्रेनों की गति नियंत्रित होती है, उनके बीच सुरक्षित दूरी बनी रहती है और पूरे नेटवर्क का संचालन बेहतर तरीके से किया जाता है। इसके बिना मेट्रो अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाती। दिल्ली मेट्रो जैसी तकनीक का होगा इस्तेमाल भोपाल मेट्रो में वही आधुनिक सिग्नलिंग तकनीक लागू की जा रही है, जिसका उपयोग दिल्ली मेट्रो में किया जाता है। इसके शुरू होने के बाद दोनों ट्रैक पर ट्रेनें चलेंगी और ट्रेनों के बीच का अंतर भी कम किया जा सकेगा। इससे यात्रियों को कम इंतजार करना पड़ेगा और सेवा ज्यादा सुविधाजनक होगी। यात्रियों को क्या होगा फायदा? नए सिस्टम के लागू होने के बाद मेट्रो की फ्रिक्वेंसी बढ़ेगी और 75 मिनट का लंबा इंतजार काफी हद तक कम हो जाएगा। दोनों दिशाओं में नियमित संचालन शुरू होने से यात्रियों को आसानी से मेट्रो मिलेगी। साथ ही फेरे बढ़ने के कारण सुबह और शाम के ऑफिस टाइम में भी बेहतर सेवा उपलब्ध हो सकेगी। Sehore Latest News : सीहोर में सूने मकान पर चोरों का धावा, नकदी और कीमती सामान ले गए, जाते-जाते बाइक भी चुरा ले गए

MP Transfer News: मध्य प्रदेश में तबादलों पर लगी रोक, आखिरी दिन देर रात तक जारी हुए हजारों आदेश

MP Transfer News

MP Transfer News: मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में तबादलों का सिलसिला अब थम गया है, लेकिन आखिरी दिन इसकी रफ्तार सबसे ज्यादा देखने को मिली। कई विभागों में देर रात तक तबादला आदेश जारी होते रहे। वहीं, कैबिनेट बैठक में तबादलों की अवधि बढ़ाने का मुद्दा भी उठा। शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसके पक्ष में नहीं थे, लेकिन तकनीकी कारणों से लंबित मामलों को देखते हुए आखिरकार सीमित राहत देने का फैसला किया गया। कैबिनेट बैठक में उठा समय बढ़ाने का मुद्दा मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तबादलों की अवधि बढ़ाने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि 1 से 15 जून तक मिला समय कई विभागों के लिए पर्याप्त नहीं रहा और बड़ी संख्या में प्रस्ताव अब भी लंबित हैं। CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश में रोजगार और निवेश को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव का बड़ा बयान हालांकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कहा कि सरकार पहले ही समय-सीमा तय कर चुकी है और प्रक्रिया नियमों के मुताबिक पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने शुरुआत में अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया। तकनीकी कारणों से अटके कई तबादले आखिरी दिन ई-ऑफिस और दूसरे ऑनलाइन सिस्टम पर अचानक बढ़े दबाव का असर भी देखने को मिला। कई विभागों में तबादला आदेश समय पर जारी नहीं हो सके। कई प्रस्तावों को मंत्रियों की मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते आदेश पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाए। मंत्री इंदर सिंह परमार के आग्रह पर मिली राहत बैठक के दौरान मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्यमंत्री के सामने यह मुद्दा रखा। उन्होंने बताया कि हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों के आवेदन सिस्टम में लंबित हैं। कई मामलों में मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन तकनीकी वजहों से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्थिति को देखते हुए राहत देने का फैसला किया और लंबित मामलों के लिए अतिरिक्त समय देने पर सहमति जताई। Bhopal Rental Car Fraud : भोपाल में रेंटल कार घोटाले का खुलासा, 3.5 करोड़ की 26 गाड़ियां बरामद 16 जून की रात तक बढ़ाई गई समय-सीमा मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने समय-सीमा बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए। विभागों को 16 जून की रात 12 बजे तक लंबित तबादला आदेश जारी करने की अनुमति दी गई। समय-सीमा बढ़ने के बाद सभी विभाग सक्रिय हो गए और देर रात तक बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए।अतिरिक्त समय मिलने के बाद प्रदेशभर में लंबित फाइलों का तेजी से निपटारा किया गया। कई विभागों ने देर रात तक तबादला सूचियां जारी कीं। इसके साथ ही इस साल का तबादला सत्र औपचारिक रूप से समाप्त हो गया।

CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश में रोजगार और निवेश को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव का बड़ा बयान

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav : भोपाल। मध्य प्रदेश में रोजगार, निवेश और विकास को लेकर सरकार की क्या रणनीति है? युवाओं के लिए नए अवसर कैसे बनेंगे और प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? इन सभी मुद्दों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने रोजगार, जनहित, आर्थिक नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर सरकार का पक्ष सामने रखा। रोजगार और निवेश बढ़ाने पर जोर मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ऐसा माहौल तैयार कर रही है, जिससे उद्योगों को निवेश करने में आसानी हो और युवाओं को बेहतर रोजगार मिल सके। उनका मानना है कि निवेश बढ़ने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर बनेंगे। Bhopal Rental Car Fraud : भोपाल में रेंटल कार घोटाले का खुलासा, 3.5 करोड़ की 26 गाड़ियां बरामद सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि योजनाओं का सीधा फायदा आम लोगों तक पहुंचे। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और दूसरी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की जरूरतों और सुझावों को भी गंभीरता से सुन रही है। नोटबंदी और आर्थिक फैसलों पर रखी राय मुख्यमंत्री ने देश की आर्थिक नीतियों और नोटबंदी जैसे बड़े फैसलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों का असर लंबे समय में देखने को मिलता है। साथ ही उन्होंने आर्थिक सुधार, पारदर्शिता और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। इंटरव्यू के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं ने देश के विकास को नई रफ्तार दी है। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसलों का मकसद देश और प्रदेश दोनों को आगे बढ़ाना है। CM Destination Cabinet : जगदीशपुर को मिलेगी नई पहचान, यहां होगी सीएम मोहन यादव की डेस्टिनेशन कैबिनेट प्रदेश के भविष्य को लेकर जताया भरोसा मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिर्फ घोषणाएं करने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि योजनाओं के नतीजे जमीन पर दिखाई दें, इस दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि विकास और जनहित के मुद्दों पर सरकार आगे भी पूरी गंभीरता के साथ काम करती रहेगी।