Latest

74 Bungalow Area : भोपाल के हाई सिक्योरिटी इलाके में चोरी, 74 बंगले की सुरक्षा पर उठे सवाल, मिल्क पार्लर से 50 हजार रुपये ले उड़े चोर

74 Bungalow Area

74 Bungalow Area : भोपाल। राजधानी भोपाल के सबसे संवेदनशील और वीआईपी इलाकों में गिने जाने वाले 74 बंगला क्षेत्र में चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कड़ी निगरानी और सुरक्षा के दावों के बीच चोरों ने एक मिल्क पार्लर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की चोरी कर ली।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले दुकान का ताला तोड़ा और फिर अंदर घुसकर करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के लिए उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया।

Zero Tolerance Policy : मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन खारिज

सीसीटीवी तोड़कर वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने चोरी से पहले और बाद में सबूत मिटाने की कोशिश की। इसके लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया गया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। सुबह जब दुकान संचालक मौके पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी सामने आई।

वीआईपी इलाके में हुई घटना से बढ़ी चिंता

जिस स्थान पर यह वारदात हुई है, वह राजधानी का बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। मिल्क पार्लर के आसपास कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के सरकारी बंगले स्थित हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्री कृष्णा गौर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग और संपतिया उइके के बंगले मौजूद हैं। ऐसे हाई सिक्योरिटी जोन में चोरी की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CM Mohan Yadav : डेलनपुर में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, डेयरी और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती मिली हो। इससे पहले भी कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले पर चोरी की घटना सामने आ चुकी है। ऐसे में एक बार फिर हुई वारदात ने स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *