Latest

Zero Tolerance Policy : मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन खारिज

CM Mohan Yadav

Zero Tolerance Policy : भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का असर अब आबकारी विभाग की कार्रवाई में भी साफ दिखाई देने लगा है। राज्य सरकार ने सोम डिस्टिलरीज समूह को बड़ा झटका देते हुए वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत विभिन्न आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण संबंधी आवेदनों को निरस्त कर दिया है।

सरकार कहना है कि अवैध गतिविधियों, राजस्व को नुकसान पहुंचाने और आबकारी नियमों के उल्लंघन जैसे मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। इसी नीति के तहत विस्तृत परीक्षण के बाद यह फैसला लिया गया है।

Rajgarh news : किसानों को बड़ा झटका, 12 दिनों में 450 रुपये महंगा हुआ डीएपी खाद, 1450 से बढ़कर 1900 रुपये पहुंचा दाम

दस्तावेजों और रिकॉर्ड की हुई गहन जांच

आबकारी विभाग के अनुसार, लाइसेंस नवीनीकरण से पहले समूह से जुड़े सभी मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई है। इस दौरान उपलब्ध दस्तावेजों, जांच प्रतिवेदनों, साक्ष्यों और न्यायिक अभिलेखों का परीक्षण किया गया है।

विभाग ने यह भी देखा कि समूह से जुड़े कई मामले विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन रहे हैं। इन मामलों में अवैध शराब परिवहन, कूटरचित परमिटों के उपयोग, राजस्व को क्षति पहुंचाने और आबकारी कानूनों के कथित गंभीर उल्लंघन जैसे आरोप शामिल रहे हैं।

हाईकोर्ट के निर्देशों का भी किया गया पालन

सरकारी सूत्रों के अनुसार, निर्णय लेने से पहले संबंधित मामलों में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों का भी परीक्षण किया गया। कानूनी और प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा के बाद ही नवीनीकरण आवेदनों पर अंतिम फैसला लिया गया।

Raisen police achievement: रायसेन में पुलिस का कमाल, ‘ऑपरेशन ट्रैक एंड रिटर्न’ से 149 गुम मोबाइल लौटाए

इस कार्रवाई को राज्य सरकार की सख्त प्रशासनिक नीति के रूप में देखा जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कानून का पालन सभी के लिए समान रूप से जरूरी है और नियमों के उल्लंघन के मामलों में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

आबकारी विभाग ने निरस्त किए आवेदन

सभी तथ्यों और रिकॉर्ड के परीक्षण के बाद आबकारी विभाग ने सोम डिस्टिलरीज समूह द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत विभिन्न आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। इस फैसले को प्रदेश में आबकारी नियमों के पालन को लेकर सरकार की सख्त कार्रवाई माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *