Madhya Pradesh Sahitya Akademi : मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 घोषित, 56 लेखकों को मिलेगा सम्मान

Madhya Pradesh Sahitya Akademi : मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी ने साल 2024 के लिए अपने पुरस्कारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार कुल 56 लेखकों को उनके अच्छे लेखन और साहित्य में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 30 लेखक ऐसे हैं जिन्हें प्रदेश स्तर पर पुरस्कार दिया गया है, जबकि 26 लेखकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। यह सभी लेखक अलग-अलग विधाओं में काम कर रहे हैं जैसे कविता, कहानी, निबंध और अन्य साहित्यिक लेखन। इस बार अकादमी ने अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार तय किए हैं। कुछ लेखकों को 1 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा, जबकि कुछ को 51 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। यह सम्मान उनके लेखन कार्य को बढ़ावा देने और साहित्य को आगे बढ़ाने के लिए दिया जाता है। CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी पहल, 12 जून से पूरे प्रदेश में लगेंगे जनकल्याण शिविर, लोगों के काम होंगे मौके पर सुयश त्यागी को मिला ‘राजा वीरसिंह देव’ पुरस्कार इस साल का खास ‘राजा वीरसिंह देव’ पुरस्कार सुयश त्यागी को दिया गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी पुस्तक “छूटते किनारे” के लिए मिला है। सुयश त्यागी वर्तमान में भाजपा के सोशल मीडिया संयोजक के रूप में भी कार्यरत हैं। उनकी इस किताब को साहित्यिक जगत में सराहना मिली है, जिसके आधार पर उन्हें यह सम्मान दिया गया। जल्द होगा पुरस्कार वितरण समारोह अकादमी की ओर से बताया गया है कि सभी चयनित लेखकों को जल्द ही एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तारीख और स्थान की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। इस घोषणा के बाद प्रदेश के साहित्यकारों में खुशी का माहौल है। इसे साहित्य को प्रोत्साहन देने वाला बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे नए और पुराने लेखकों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। Bhopal Crime News : भोपाल में गांजा बेचने की तैयारी में खड़ा था तस्कर, पुलिस ने दबोचा, 1.267 किलो गांजा जब्त
PM Kisan Samman Nidhi : किसानों को मिला मजबूत सहारा, कृषि क्षेत्र में हुए बड़े बदलाव

PM Kisan Samman Nidhi : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश के किसानों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में देश का किसान सबसे मजबूत भागीदार बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, खेती को लाभकारी बनाने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए लगातार काम किया है। यही वजह है कि आज किसान पहले की तुलना में अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहा है। CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी पहल, 12 जून से पूरे प्रदेश में लगेंगे जनकल्याण शिविर, लोगों के काम होंगे मौके पर किसान सम्मान निधि से मिली आर्थिक मदद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना जैसी पहल ने किसानों को सीधी आर्थिक सहायता पहुंचाई है। इन योजनाओं के जरिए करोड़ों किसानों को नियमित वित्तीय सहायता मिल रही है, जिससे खेती-किसानी के खर्चों में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे खेती का रकबा बढ़ा है। साथ ही किसानों को नई कृषि तकनीकों, आधुनिक उपकरणों और प्राकृतिक खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है। सरकार के इन प्रयासों से खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिली है। Gas Supply Update : भोपाल को सिलेंडर मुक्त बनाने की तैयारी, 4 बड़ी कॉलोनियों में पहले दिए जाएंगे 100% PNG कनेक्शन MSP पर रिकॉर्ड भुगतान मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते 12 वर्षों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के माध्यम से किसानों को करीब 26 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिला और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से श्रीअन्न (मिलेट्स) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इसका सीधा फायदा उन किसानों को हुआ है जो मोटे अनाज की खेती करते हैं। इससे किसानों की आय बढ़ाने और उनके उत्पादों को नए बाजार दिलाने में मदद मिली है। किसानों के विकास को सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार का लक्ष्य किसानों को आधुनिक संसाधन, बेहतर बाजार और मजबूत आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी और मजबूत हो सके। MP Monsoon Update : एमपी में जमकर बरस रहा प्री-मानसून, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी पहल, 12 जून से पूरे प्रदेश में लगेंगे जनकल्याण शिविर, लोगों के काम होंगे मौके पर

CM Mohan Yadav: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 12 जून से 18 जून तक पूरे मध्य प्रदेश में जनकल्याण शिविर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मकसद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से दिलाना और उनकी समस्याओं का जल्दी समाधान करना है। सरकार का कहना है कि कई बार लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी परेशानी को कम करने के लिए अब प्रशासन लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेगा और उनका समाधान करेगा। Bhopal Crime News : भोपाल में गांजा बेचने की तैयारी में खड़ा था तस्कर, पुलिस ने दबोचा, 1.267 किलो गांजा जब्त हर विकासखंड और नगर निकाय में लगेंगे शिविर इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी विकासखंडों और नगर निकायों में तीन दिन के जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों को एक ही जगह पर कई सरकारी सेवाएं मिल सकें। शिविरों में ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी जो किसी सरकारी योजना के पात्र हैं, लेकिन अब तक उसका लाभ नहीं ले पाए हैं। ऐसे लोगों के आवेदन मौके पर ही लिए जाएंगे और उन्हें योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार का फोकस खासतौर पर गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों पर रहेगा। MP Monsoon Update : एमपी में जमकर बरस रहा प्री-मानसून, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट कई समस्याओं का मौके पर होगा समाधान जनकल्याण शिविरों में लोगों की शिकायतें भी सुनी जाएंगी। राजस्व, पंचायत, नगरीय प्रशासन, श्रम, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा मामलों का निराकरण वहीं पर कर दिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार यह बात कह रहे हैं कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसी सोच के साथ जनकल्याण शिविर अभियान शुरू किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि जब अधिकारी खुद लोगों के बीच पहुंचेंगे तो समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा और योजनाओं का लाभ भी ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगा। Gas Supply Update : भोपाल को सिलेंडर मुक्त बनाने की तैयारी, 4 बड़ी कॉलोनियों में पहले दिए जाएंगे 100% PNG कनेक्शन 12 से 18 जून तक चलेगा विशेष अभियान एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान प्रदेशभर में हजारों लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में लगने वाले जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर इसका लाभ जरूर लें।
Bhopal Crime News : भोपाल में गांजा बेचने की तैयारी में खड़ा था तस्कर, पुलिस ने दबोचा, 1.267 किलो गांजा जब्त

Bhopal Crime News : भोपाल। राजधानी भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.267 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली थी कि हरिजन बस्ती की पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। Gas Supply Update : भोपाल को सिलेंडर मुक्त बनाने की तैयारी, 4 बड़ी कॉलोनियों में पहले दिए जाएंगे 100% PNG कनेक्शन पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शाहिद खान (47) निवासी करीम बक्स कॉलोनी, भोपाल बताया। पुलिस ने उसके पास मौजूद ग्रे रंग के बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा मिला। जब पुलिस ने गांजा रखने से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पहले से दर्ज हैं कई मामले पुलिस जांच में पता चला कि शाहिद खान के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। उस पर लूट, आबकारी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज हो चुके हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह गांजा कहां से लेकर आया था और किसे बेचने या सप्लाई करने वाला था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। Bhopal Crime News : भोपाल में महिला ने भांजे पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
Bhopal Crime News : भोपाल में महिला ने भांजे पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

Bhopal Crime News : भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्रामीण इलाके में रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने अपने ही भांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। पति की गैरमौजूदगी में घर में घुसने का आरोप पुलिस के अनुसार, पीड़िता मिसरोद क्षेत्र के एक गांव में अपने पति के साथ रहती है। महिला के पति सब्जी का व्यवसाय करते हैं और रोजाना मंडीदीप मंडी जाते हैं। महिला ने अपने बयान में आरोप लगाया कि 5 जून को पति के घर पर नहीं होने के दौरान आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद भी आरोपी कई बार उसके घर पहुंचा और कथित रूप से गलत हरकतें करता रहा। Meenakshi Natarajan : मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति से समय मांगा, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी परिवार को बताई थी पूरी बात पीड़िता का कहना है कि उसने घटना की जानकारी अपने पति और अन्य परिजनों को दी थी। हालांकि, उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। महिला का आरोप है कि आरोपी को रोकने या समझाने का भी प्रयास नहीं किया गया। मानसिक तनाव में उठाया बड़ा कदम महिला ने बताया कि आरोपी की लगातार हरकतों और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। इसी तनाव में उसने 9 जून को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला ने पुलिस और डॉक्टरों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। Gas Supply Update : भोपाल को सिलेंडर मुक्त बनाने की तैयारी, 4 बड़ी कॉलोनियों में पहले दिए जाएंगे 100% PNG कनेक्शन अस्पताल में दिए गए महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
Gas Supply Update : भोपाल को सिलेंडर मुक्त बनाने की तैयारी, 4 बड़ी कॉलोनियों में पहले दिए जाएंगे 100% PNG कनेक्शन

Gas Supply Update: भोपाल। राजधानी भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए अब प्रशासन शहर को धीरे-धीरे सिलेंडर मुक्त बनाने की तैयारी कर रहा है। आपको बता दे कि, जिन इलाकों में पाइप से गैस (PNG) की लाइन पहुंच चुकी है, वहां अब लोगों को PNG कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। भविष्य में ऐसे क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर की जरूरत भी कम हो जाएगी। Meenakshi Natarajan : मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति से समय मांगा, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी 4 बड़ी कॉलोनियों पर खास फोकस खाद्य विभाग ने फिलहाल चार बड़ी कॉलोनियों को चुना है, जहां हर घर तक PNG कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें केराल केनसिप (बावड़ियाकलां), सौम्या पार्कलैंड (अवधपुरी), सागर लेक व्यू होम्स (अयोध्या बायपास) और आकृति ग्रीन (सलैया) शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन कॉलोनियों में 100 प्रतिशत कनेक्शन देने के बाद दूसरी कॉलोनियों में काम शुरू किया जाएगा। 172 कॉलोनियों तक पहुंच चुकी है गैस लाइन थिंक गैस कंपनी ने भोपाल की 172 कॉलोनियों के सामने तक गैस पाइपलाइन बिछा दी है। होशंगाबाद रोड, बावड़ियाकलां, सलैया, साकेत नगर, अवधपुरी और अयोध्या बायपास जैसे इलाकों में हजारों परिवार PNG का इस्तेमाल कर रहे हैं। MP Monsoon Update : एमपी में जमकर बरस रहा प्री-मानसून, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट चार इमली और 74 बंगला में भी शुरू हुआ काम शहर के वीआईपी इलाके चार इमली और 74 बंगला में भी गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। यहां कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं। जल्द ही इन इलाकों में भी घरों को PNG कनेक्शन मिलने लगेंगे। पिछले कुछ महीनों से भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित रही है। कई लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाए। इसी परेशानी को कम करने के लिए अब PNG कनेक्शन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। खाद्य विभाग का कहना है कि आने वाले समय में होटल, रेस्टोरेंट और बड़ी इमारतों को भी PNG नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इससे गैस की सप्लाई आसान और लगातार बनी रहेगी। MP Cabinet Meeting : सीएम मोहन यादव ने खोला विकास का खजाना, मेट्रो से किसानों तक सौगात 90 दिन में लेना होगा कनेक्शन नई गाइडलाइन के मुताबिक, जिन इलाकों में PNG लाइन बिछ जाएगी, वहां लोगों को 90 दिन के अंदर कनेक्शन लेना होगा। इसके बाद एलपीजी कनेक्शन बंद किया जा सकता है। PNG के फायदे बार-बार सिलेंडर बुक कराने की जरूरत नहीं। गैस खत्म होने की चिंता नहीं रहती। पाइपलाइन से लगातार गैस मिलती रहती है। तक सीधे गैस की सुविधा मिलती है। CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ई-श्रम पोर्टल से श्रमिकों को मिल रही नई पहचान
Meenakshi Natarajan : मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति से समय मांगा, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी

Meenakshi Natarajan : भोपाल। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस ने कानूनी और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर लड़ाई तेज कर दी है। पार्टी अब राष्ट्रपति से मुलाकात कर अपना पक्ष रखने की तैयारी में है, वहीं सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी तैयारी चल रही है। MP Monsoon Update : एमपी में जमकर बरस रहा प्री-मानसून, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक दल की ओर से राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि वे मीनाक्षी नटराजन के नामांकन से जुड़े पूरे मामले को राष्ट्रपति के सामने रखेंगे। दूसरी ओर चुनाव आयोग से भी अब तक राहत नहीं मिलने के बाद कांग्रेस कानूनी विकल्पों पर तेजी से काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कानूनी विशेषज्ञ इस मामले की रणनीति तैयार कर रहे हैं। पार्टी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए वरिष्ठ वकीलों और नेताओं के साथ लगातार चर्चा चल रही है। CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ई-श्रम पोर्टल से श्रमिकों को मिल रही नई पहचान दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद के बीच दिल्ली में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यसभा चुनाव, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी आंदोलनों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न राज्यों के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी बैठक में मौजूद रहे। पार्टी ने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आगे की रणनीति पर मंथन किया। प्रदेशभर में आंदोलन की तैयारी नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है। पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन चलाने का फैसला किया है। कांग्रेस की योजना के अनुसार अगले 8 दिनों तक ब्लॉक और जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा और जनता के बीच इस मुद्दे को उठाया जाएगा। Bhopal Municipal Corporation : भोपाल में खुले में कचरा फेंकने और जलाने पर लगेगा जुर्माना, निगम की बैठक में नए नियमों पर मंथन सीएम हाउस और चुनाव आयोग के घेराव की तैयारी कांग्रेस इस मामले को लेकर बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी भी कर रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री निवास और चुनाव आयोग कार्यालय के घेराव की रणनीति बनाई जा रही है। इसके अलावा दिल्ली में भी बड़े प्रदर्शन की तैयारी चल रही है। फिलहाल राज्यसभा चुनाव से पहले मीनाक्षी नटराजन के नामांकन का मुद्दा प्रदेश की राजनीति का केंद्र बन गया है। आने वाले दिनों में कांग्रेस के कानूनी और राजनीतिक कदमों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
MP Monsoon Update : एमपी में जमकर बरस रहा प्री-मानसून, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Monsoon Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 34 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ई-श्रम पोर्टल से श्रमिकों को मिल रही नई पहचान 60 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती है आंधी मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तेज हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सक्रिय सिस्टम के कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। Bhopal Municipal Corporation : भोपाल में खुले में कचरा फेंकने और जलाने पर लगेगा जुर्माना, निगम की बैठक में नए नियमों पर मंथन कई जिलों में गर्मी का असर भी रहेगा दूसरी ओर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। इंदौर, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, विदिशा, सीहोर और राजगढ़ जिलों में दिन के समय उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मानसून की एंट्री का इंतजार प्रदेश में लगातार बदलते मौसम के बीच अब लोगों की नजर मानसून की आधिकारिक एंट्री पर टिकी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मानसून की गतिविधियां और मजबूत होंगी, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। MP Earthquake News : नर्मदापुरम में महसूस हुए भूकंप के झटके, केसला ब्लॉक में 3.8 तीव्रता से हिली धरती