MP Earthquake News : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के चिचवानी और छीतापुरा गांव में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। झटके महसूस होते ही ग्रामीणों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
Cough Syrup case : जयपुर में छिपा था कफ सिरप तस्करी का आरोपी, बैतूल पहुंचते ही STF ने दबोचा
मौसम केंद्र भोपाल और नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के आंकड़ों के अनुसार भूकंप 8 जून 2026 की रात 9:39 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र बिंदु 22.367° उत्तरी अक्षांश और 77.688° पूर्वी देशांतर पर था, जबकि इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर बताई गई है।
रात में महसूस हुआ कंपन
जानकारी के अनुसार, ग्राम चिचवानी से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित छीतापुरा में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। जनपद पंचायत सदस्य संतोष सल्लाम ने बताया कि वह रात करीब साढ़े नौ बजे घर की छत पर थे, तभी अचानक कुछ सेकंड के लिए कंपन महसूस हुआ। उन्हें ऐसा लगा जैसे पूरा घर हिल गया हो। हालांकि, किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
MP Monsoon 2026 : मध्य प्रदेश में अगले हफ्ते दस्तक देगा मानसून, 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
विशेषज्ञों के अनुसार 3.8 मैग्नीट्यूड का भूकंप हल्की श्रेणी में माना जाता है। इस तीव्रता के भूकंप में आमतौर पर बड़े नुकसान की संभावना कम होती है, लेकिन झटके आसपास के इलाकों में साफ महसूस किए जा सकते हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया। एसडीएम निलेश शर्मा ने बताया कि उन्हें भूकंप के झटकों की सूचना मिली है और मामले की पुष्टि कर संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।