President Droupadi Murmu MP Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ओंकारेश्वर में सिकल सेल कार्यक्रम में होंगी शामिल, फिर ओडिशा रवाना

President Droupadi Murmu MP Visit : ओंकारेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मध्य प्रदेश दौरे का आज दूसरा दिन है। गुरुवार को उन्होंने बेतूल में आदिवासी समाज से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे। वहीं शुक्रवार को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ चल रहे अभियान की सराहना की। साथ ही राष्ट्रपति ने कहा कि सवा करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य तय समय से पहले पूरा कर लिया गया है। MP Rain Forecast : एमपी में 25 जून तक मानसून की दस्तक संभव, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी सवा करोड़ से ज्यादा लोगों की हो चुकी स्क्रीनिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि राष्ट्रीय सिकल सेल मिशन के तहत तय किए गए लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में मध्य प्रदेश ने उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने बताया कि सवा करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग पहले ही पूरी की जा चुकी है, जो तय लक्ष्य से आगे बढ़ने का संकेत है। राष्ट्रपति ने कहा कि बीमारी की समय पर पहचान और जागरूकता इसके नियंत्रण में सबसे अहम भूमिका निभाती है। जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड से बढ़ रही जागरूकता राष्ट्रपति ने बताया कि स्क्रीनिंग के साथ बड़ी संख्या में लोगों को जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड भी दिए गए हैं। इससे लोगों को बीमारी की प्रकृति, इसके जोखिम और बचाव के उपायों की जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिकल सेल एनीमिया को गंभीर स्वास्थ्य चुनौती मानते हुए लगातार काम कर रही है। 74 Bungalow Area : भोपाल के हाई सिक्योरिटी इलाके में चोरी, 74 बंगले की सुरक्षा पर उठे सवाल, मिल्क पार्लर से 50 हजार रुपये ले उड़े चोर उन्होंने कहा कि करीब तीन साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहडोल से राष्ट्रीय सिकल सेल मिशन की शुरुआत की थी। यह अभियान सिर्फ बीमारी के इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि जनजातीय समाज में जागरूकता बढ़ाने और भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। प्रदर्शनी में देखे इलाज और रिसर्च से जुड़े मॉडल कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने सिकल सेल एनीमिया से जुड़ी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। यहां बीमारी की पहचान, जांच और इलाज से जुड़े मॉडल प्रदर्शित किए गए थे। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी हुई कि इस क्षेत्र में एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेद में भी शोध किया जा रहा है। 2027 तक 1.60 करोड़ स्क्रीनिंग का लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य में पिछले तीन वर्षों के दौरान 1 करोड़ 32 लाख लोगों की सिकल सेल जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने वर्ष 2027 तक 1 करोड़ 60 लाख लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा है, जिसे तय समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। Raisen police achievement: रायसेन में पुलिस का कमाल, ‘ऑपरेशन ट्रैक एंड रिटर्न’ से 149 गुम मोबाइल लौटाए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्क्रीनिंग अभियान के बाद उपचार और प्रबंधन की दिशा में भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम में सिकल सेल मरीजों, नियमित रक्तदाताओं और समाज में जागरूकता फैलाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा खालवा, छैगांव माखन, पुनासा और पंधाना क्षेत्र के उन सरपंचों को भी सम्मान मिला, जिन्होंने अपने गांवों में स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। विवाह पूर्व जांच से कम हो सकता है बीमारी का खतरा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. आनंद ओनकर ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया एक आनुवंशिक बीमारी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि विवाह से पहले युवक-युवती की जांच कर संभावित जोखिमों की जानकारी दी जाती है। इससे भविष्य में बीमारी के प्रसार को रोकने में काफी मदद मिल सकती है।
MP Rain Forecast : एमपी में 25 जून तक मानसून की दस्तक संभव, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

MP Rain Forecast : भोपाल। जून का आधा महीना गुजर चुका है, लेकिन मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार अभी भी बना हुआ है। कई जिलों में लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं किसान भी खेतों की तैयारी के बीच आसमान की ओर नजरें टिकाए हुए हैं। फिलहाल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं, लेकिन अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने 25 जून तक मानसून की एंट्री की संभावना जताई है। इसी बीच मौसम केंद्र ने प्रदेश के 39 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि अब तक राज्य में सामान्य से 39 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और आसपास सक्रिय तीन मौसम प्रणालियों के कारण कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। 74 Bungalow Area : भोपाल के हाई सिक्योरिटी इलाके में चोरी, 74 बंगले की सुरक्षा पर उठे सवाल, मिल्क पार्लर से 50 हजार रुपये ले उड़े चोर 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम केंद्र ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है। पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर वहीं सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर और झाबुआ समेत कई जिलों में अभी गर्मी का असर बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है और उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। Zero Tolerance Policy : मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन खारिज सामान्य से कम बारिश ने बढ़ाई चिंता राज्य में अब तक सामान्य से 39 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। ऐसे में किसानों की नजर मानसून की एंट्री पर टिकी हुई है। कृषि कार्यों के लिए अच्छी बारिश बेहद जरूरी मानी जा रही है। 25 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान मौसम प्रणालियों की सक्रियता को देखते हुए मध्य प्रदेश में 25 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो प्रदेश के कई हिस्सों में जल्द ही अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
74 Bungalow Area : भोपाल के हाई सिक्योरिटी इलाके में चोरी, 74 बंगले की सुरक्षा पर उठे सवाल, मिल्क पार्लर से 50 हजार रुपये ले उड़े चोर

74 Bungalow Area : भोपाल। राजधानी भोपाल के सबसे संवेदनशील और वीआईपी इलाकों में गिने जाने वाले 74 बंगला क्षेत्र में चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कड़ी निगरानी और सुरक्षा के दावों के बीच चोरों ने एक मिल्क पार्लर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले दुकान का ताला तोड़ा और फिर अंदर घुसकर करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के लिए उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। Zero Tolerance Policy : मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन खारिज सीसीटीवी तोड़कर वारदात को दिया अंजाम जानकारी के मुताबिक, चोरों ने चोरी से पहले और बाद में सबूत मिटाने की कोशिश की। इसके लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया गया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। सुबह जब दुकान संचालक मौके पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी सामने आई। वीआईपी इलाके में हुई घटना से बढ़ी चिंता जिस स्थान पर यह वारदात हुई है, वह राजधानी का बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। मिल्क पार्लर के आसपास कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के सरकारी बंगले स्थित हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्री कृष्णा गौर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग और संपतिया उइके के बंगले मौजूद हैं। ऐसे हाई सिक्योरिटी जोन में चोरी की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। CM Mohan Yadav : डेलनपुर में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, डेयरी और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती मिली हो। इससे पहले भी कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले पर चोरी की घटना सामने आ चुकी है। ऐसे में एक बार फिर हुई वारदात ने स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Zero Tolerance Policy : मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन खारिज

Zero Tolerance Policy : भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का असर अब आबकारी विभाग की कार्रवाई में भी साफ दिखाई देने लगा है। राज्य सरकार ने सोम डिस्टिलरीज समूह को बड़ा झटका देते हुए वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत विभिन्न आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण संबंधी आवेदनों को निरस्त कर दिया है। सरकार कहना है कि अवैध गतिविधियों, राजस्व को नुकसान पहुंचाने और आबकारी नियमों के उल्लंघन जैसे मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। इसी नीति के तहत विस्तृत परीक्षण के बाद यह फैसला लिया गया है। Rajgarh news : किसानों को बड़ा झटका, 12 दिनों में 450 रुपये महंगा हुआ डीएपी खाद, 1450 से बढ़कर 1900 रुपये पहुंचा दाम दस्तावेजों और रिकॉर्ड की हुई गहन जांच आबकारी विभाग के अनुसार, लाइसेंस नवीनीकरण से पहले समूह से जुड़े सभी मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई है। इस दौरान उपलब्ध दस्तावेजों, जांच प्रतिवेदनों, साक्ष्यों और न्यायिक अभिलेखों का परीक्षण किया गया है। विभाग ने यह भी देखा कि समूह से जुड़े कई मामले विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन रहे हैं। इन मामलों में अवैध शराब परिवहन, कूटरचित परमिटों के उपयोग, राजस्व को क्षति पहुंचाने और आबकारी कानूनों के कथित गंभीर उल्लंघन जैसे आरोप शामिल रहे हैं। हाईकोर्ट के निर्देशों का भी किया गया पालन सरकारी सूत्रों के अनुसार, निर्णय लेने से पहले संबंधित मामलों में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों का भी परीक्षण किया गया। कानूनी और प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा के बाद ही नवीनीकरण आवेदनों पर अंतिम फैसला लिया गया। Raisen police achievement: रायसेन में पुलिस का कमाल, ‘ऑपरेशन ट्रैक एंड रिटर्न’ से 149 गुम मोबाइल लौटाए इस कार्रवाई को राज्य सरकार की सख्त प्रशासनिक नीति के रूप में देखा जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कानून का पालन सभी के लिए समान रूप से जरूरी है और नियमों के उल्लंघन के मामलों में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आबकारी विभाग ने निरस्त किए आवेदन सभी तथ्यों और रिकॉर्ड के परीक्षण के बाद आबकारी विभाग ने सोम डिस्टिलरीज समूह द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत विभिन्न आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। इस फैसले को प्रदेश में आबकारी नियमों के पालन को लेकर सरकार की सख्त कार्रवाई माना जा रहा है।