Rajgarh news : किसानों को बड़ा झटका, 12 दिनों में 450 रुपये महंगा हुआ डीएपी खाद, 1450 से बढ़कर 1900 रुपये पहुंचा दाम

Rajgarh news

Rajgarh news : राजगढ़। राजगढ़ जिले में बोवनी का समय करीब आते ही खाद की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 10 से 12 दिनों के भीतर ही डीएपी खाद के दामों में 450 रुपये प्रति कट्टा की बढ़ोतरी हो गई है। पहले जो खाद 1450 रुपये में मिल रही थी, अब वही 1900 रुपये में दी जा रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खाद की कीमत में अचानक बढ़ोतरी जानकारी के अनुसार, 10 जून के आसपास डीएपी (20-20-013) खाद किसानों को ई-टोकन के ज़रिये 1450 रुपये प्रति कट्टा उपलब्ध कराई जा रही थी। लेकिन 17 जून तक इसी खाद की कीमत बढ़कर 1900 रुपये प्रति कट्टा हो गई है। यानी कुछ ही दिनों में 450 रुपये की सीधी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Raisen police achievement: रायसेन में पुलिस का कमाल, ‘ऑपरेशन ट्रैक एंड रिटर्न’ से 149 गुम मोबाइल लौटाए किसानों में नाराजगी, पहले कम में मिला था खाद बरखेड़ा गांव निवासी पुरूषोत्तम साहू ने 5 जून को ई-टोकन के जरिए 8 कट्टे खाद बुक किए थे। उस समय उन्हें 1450 रुपये प्रति कट्टा के हिसाब से खाद दी गई थी। लेकिन कुछ ही दिनों बाद स्थिति बदल गई और किसानों को अब ज्यादा दाम चुकाने पड़ रहे हैं। 17 जून को तलाईखेड़ा निवासी विजय शर्मा ने ई-टोकन के माध्यम से खाद बुक की। उन्हें वही 50 किलो का डीएपी कट्टा 1900 रुपये प्रति कट्टा के हिसाब से मिला। इसके साथ ही उन्होंने 4 कट्टे यूरिया भी लिए, जिसका मूल्य 266.50 रुपये प्रति कट्टा बताया गया है। यूरिया 45 किलो का, इसलिए अलग रेट जानकारी के मुताबिक, सोसायटियों में जो यूरिया दिया जा रहा है वह 45 किलो के कट्टे में है, जबकि सामान्यतः यह 50 किलो का होता है। इसी वजह से इसका दाम 266.50 रुपये प्रति कट्टा तय किया गया है। President Droupadi Murmu MP Visit : आदिवासी सशक्तिकरण से सिकल सेल जागरूकता तक… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 5 दिवसीय एमपी दौरा आज से खाद खत्म होने से कई दिनों तक बंद रही टोकन बुकिंग फूलखेड़ी सोसायटी में पिछले चार दिनों तक ई-टोकन बुकिंग भी बंद रही। इसका कारण खाद का स्टॉक खत्म होना बताया गया। जैसे ही 17 जून को खाद का नया स्टॉक आया, टोकन बुकिंग शुरू हुई और उसी के साथ नई कीमत 1900 रुपये लागू कर दी गई। कीलखेड़ा सोसायटी में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली। यहां किसान राधेश्याम से 1450 रुपये की जगह 1900 रुपये प्रति कट्टा वसूले गए। किसान की शिकायत पर पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने सहकारी बैंक अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान की मांग की। खाद की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि बोवनी के समय इस तरह दाम बढ़ना खेती की लागत को और बढ़ा देगा और उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा।

Raisen police achievement: रायसेन में पुलिस का कमाल, ‘ऑपरेशन ट्रैक एंड रिटर्न’ से 149 गुम मोबाइल लौटाए

Raisen police achievement

Raisen police achievement : रायसेन।  रायसेन पुलिस ने एक बार फिर आम लोगों का भरोसा जीतते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। ‘ऑपरेशन ट्रैक एंड रिटर्न’ के तहत पुलिस ने 149 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। इन मोबाइल की कुल कीमत करीब 19.51 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम में मोबाइल लौटाने का कार्यक्रम पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने लोगों को उनके मोबाइल सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। CM Mohan Yadav : डेलनपुर में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, डेयरी और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा एसपी आशुतोष गुप्ता ने कहा कि आज के समय में मोबाइल हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है, जिसमें बैंकिंग, पढ़ाई और रोजमर्रा के कई काम जुड़े होते हैं। ऐसे में मोबाइल खोना बड़ी परेशानी बन जाता है। CEIR पोर्टल पर शिकायत करने की अपील इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। इससे मोबाइल ब्लॉक हो जाता है और उसका गलत इस्तेमाल नहीं हो पाता। साथ ही नजदीकी थाने में भी सूचना देना जरूरी है। साइबर अपराध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसपी ने साइबर अपराधों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ठग अक्सर बैंक अधिकारी बनकर कॉल करते हैं और ओटीपी या बैंक डिटेल मांगते हैं, जबकि बैंक कभी भी फोन पर ऐसी जानकारी नहीं मांगता। एसपी ने कहा कि रायसेन पुलिस साइबर सेल और सभी थानों के सहयोग से लगातार इस तरह के अभियान चला रही है ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और साइबर अपराधों पर रोक लगाई जा सके। CM Mohan Yadav : बच्चों का बन गया दिन! स्कूल के पहले ही दिन क्लास में पहुंचे सीएम मोहन यादव, बच्चों से हुआ सीधा संवाद

CM Mohan Yadav : डेलनपुर में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, डेयरी और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav : डेलनपुर।  डेलनपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दूध उत्पादन और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों और पशुपालकों की आमदनी बढ़ाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। सीएम ने बताया कि अब 25 गायों के साथ डेयरी शुरू करने की परियोजना को सरकार की तरफ से सहयोग मिलेगा। इस परियोजना की कुल लागत करीब 40 लाख रुपए होगी सरकार की ओर से 10 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा इस योजना का उद्देश्य छोटे और मध्यम स्तर के पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय से जोड़ना है। CM Mohan Yadav : बच्चों का बन गया दिन! स्कूल के पहले ही दिन क्लास में पहुंचे सीएम मोहन यादव, बच्चों से हुआ सीधा संवाद प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन, हर महीने 1100 रुपए सहायता मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान गाय आधारित प्राकृतिक खेती अपनाएंगे, उन्हें हर महीने 1100 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य राज्य में दूध उत्पादन को बढ़ाना है, जिसे मौजूदा स्तर से 20 प्रतिशत तक पहुंचाने की योजना है। सीएम ने चित्रकूट के विकास को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या की तर्ज पर चित्रकूट को विकसित किया जा रहा है। इसके लिए लगभग 2000 करोड़ रुपए की योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीराम से जुड़े मध्य प्रदेश के सभी स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम अपने वनवास के दौरान लंबे समय तक मध्य प्रदेश में रहे थे और कई स्थानों से उनका संबंध रहा है। Transfer Policy : मध्यप्रदेश शिक्षक ट्रांसफर 2026, 19 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 3 सख्त नियमों से बढ़ा विवाद मंदिर परिसर में विकास कार्यों की घोषणा डेलनपुर स्थित मंदिर परिसर में कई विकास कार्यों की घोषणा की गई, जिनमें शामिल हैं सभा स्थल में फर्श निर्माण बाउंड्रीवाल का निर्माण पेयजल टंकी की व्यवस्था इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में श्रीराम परिवार और हनुमानजी का पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने सिंहस्थ 2028 और इंदौर मेट्रोपॉलिटन परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। President Droupadi Murmu MP Visit : आदिवासी सशक्तिकरण से सिकल सेल जागरूकता तक… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 5 दिवसीय एमपी दौरा आज से

CM Mohan Yadav : बच्चों का बन गया दिन! स्कूल के पहले ही दिन क्लास में पहुंचे सीएम मोहन यादव, बच्चों से हुआ सीधा संवाद

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: इंदौर। इंदौर के शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सीएम ने बच्चो को कर दिया सरप्राइज ! स्कूल के पहले दिन ही मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक कक्षा में पहुंच गए और बच्चो से किया सीधा संवाद। छुट्टी के बाद लौटे बच्चों के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं था और पूरा स्कूल खुशी से भर गया। प्रवेशोत्सव के दौरान सीएम का दौरा मध्यप्रदेश में इस समय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का दूसरा चरण चल रहा है। इसी दौरान मुख्यमंत्री स्कूल पहुंचे और सीधे छात्राओं के बीच जाकर उनसे बातचीत की। बच्चों ने भी बिना झिझक उनके सवालों के जवाब दिए और खुद भी उनसे सवाल पूछे। Transfer Policy : मध्यप्रदेश शिक्षक ट्रांसफर 2026, 19 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 3 सख्त नियमों से बढ़ा विवाद लैब का निरीक्षण और छात्रों से संवाद सीएम ने स्कूल की प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और वहां चल रही पढ़ाई और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई और विज्ञान में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने कई बच्चों को आशीर्वाद भी दिया। शिक्षा व्यवस्था पर सीएम का बयान मुख्यमंत्री ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साह के साथ हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा स्तर पर ड्रॉपआउट दर लगभग शून्य हो चुकी है और मध्यप्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के बाद शासकीय स्कूलों में नामांकन में करीब 19.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बार कुल 1 करोड़ 45 लाख नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही 369 सांदीपनि विद्यालयों के जरिए शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। President Droupadi Murmu MP Visit : आदिवासी सशक्तिकरण से सिकल सेल जागरूकता तक… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 5 दिवसीय एमपी दौरा आज से

Transfer Policy : मध्यप्रदेश शिक्षक ट्रांसफर 2026, 19 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 3 सख्त नियमों से बढ़ा विवाद

Transfer Policy

Transfer Policy : भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए अब बड़ी खबर सामने आई है। विभाग 19 जून से स्वैच्छिक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आवेदन की अंतिम तारीख 23 जून तय की गई है। लेकिन जैसे ही प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी हुई, वैसे ही नए नियमों को लेकर शिक्षकों में नाराज़गी भी तेज हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि इस बार ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। शिक्षक तय तारीख के भीतर पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। लेकिन समय बहुत कम होने की वजह से कई शिक्षक इसे लेकर चिंता में हैं। President Droupadi Murmu MP Visit : आदिवासी सशक्तिकरण से सिकल सेल जागरूकता तक… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 5 दिवसीय एमपी दौरा आज से 3 बड़े नियम बने सबसे बड़ी परेशानी शिक्षक संगठनों का कहना है कि इस बार की ट्रांसफर नीति काफी सख्त है, जिससे बड़ी संख्या में शिक्षक बाहर हो सकते हैं। 1. 90% ई-अटेंडेंस अनिवार्य नए नियम के मुताबिक, ट्रांसफर के लिए 90 प्रतिशत ई-अटेंडेंस जरूरी रखी गई है। शिक्षकों का कहना है कि कई स्कूलों में नेटवर्क की दिक्कत और तकनीकी समस्याओं के कारण हाजिरी पूरी नहीं हो पाती, जिसका सीधा असर अब ट्रांसफर पर पड़ रहा है। 2. जनगणना ड्यूटी बनी बड़ी रुकावट प्रदेश के करीब 75 प्रतिशत शिक्षक इस समय जनगणना कार्य में लगे हुए हैं। नए नियमों के मुताबिक, जो शिक्षक जनगणना ड्यूटी पर हैं, वे ट्रांसफर के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। यहां तक कि पहले से जारी ट्रांसफर आदेश भी ड्यूटी के चलते रोक दिए जाएंगे। Raisen Crime News : मूंग हेराफेरी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 73 लाख रुपए की फसल बरामद 3. 3 साल की सेवा शर्त एक और बड़ी शर्त यह है कि शिक्षक को कम से कम 3 साल की सेवा पूरी करनी जरूरी है। जो शिक्षक इस अवधि को पूरा नहीं करते, वे इस प्रक्रिया से बाहर रहेंगे। शिक्षकों में नाराज़गी, नियमों पर सवाल शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल का कहना है कि इन नियमों की वजह से करीब 95 प्रतिशत शिक्षक इस प्रक्रिया से वंचित रह सकते हैं। शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से वे पारिवारिक, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कारणों से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नए नियमों ने राहत की बजाय मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सरकार से नियमों में ढील की मांग शिक्षक संगठनों ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि ई-अटेंडेंस, जनगणना ड्यूटी और 3 साल की सेवा जैसी शर्तों पर पुनर्विचार किया जाए। उनका कहना है कि अगर नियमों में ढील नहीं दी गई तो हजारों शिक्षक इस बार भी ट्रांसफर से वंचित रह जाएंगे। Harda News Today : हरदा में होटल के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पहचान में जुटी पुलिस

President Droupadi Murmu MP Visit : आदिवासी सशक्तिकरण से सिकल सेल जागरूकता तक… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 5 दिवसीय एमपी दौरा आज से

President Droupadi Murmu MP Visit

 President Droupadi Murmu MP Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से मध्यप्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान उनका कार्यक्रम सिर्फ औपचारिक आयोजनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आदिवासी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा, योग और वन्यजीव संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी फोकस रहेगा। दौरे के दौरान राष्ट्रपति बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, श्योपुर और ग्वालियर का दौरा करेंगी। बैतूल से होगी दौरे की शुरुआत राष्ट्रपति अपने दौरे की शुरुआत बैतूल से करेंगी। यहां वे ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित “एम्पावरमेंट ऑफ ट्रायबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग” कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज में जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। Raisen Crime News : मूंग हेराफेरी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 73 लाख रुपए की फसल बरामद सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम में होंगी शामिल 19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ओंकारेश्वर पहुंचेंगी। यहां आयोजित विशेष कार्यक्रम में वे हिस्सा लेंगी। मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचलों में सिकल सेल बीमारी को लेकर चल रहे जागरूकता अभियानों के लिहाज से यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। योग दिवस और दीक्षांत समारोह में सहभागिता 20 जून को राष्ट्रपति जबलपुर पहुंचेंगी। इसके बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसी दिन वे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में भी सहभागिता करेंगी और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। कूनो नेशनल पार्क का करेंगी भ्रमण दौरे के अंतिम चरण में 22 जून को राष्ट्रपति श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। देश में चीता पुनर्वास परियोजना के कारण कूनो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहा है। राष्ट्रपति का यह दौरा पार्क के महत्व को और बढ़ाने वाला माना जा रहा है। Harda News Today : हरदा में होटल के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पहचान में जुटी पुलिस ग्वालियर से दिल्ली के लिए होंगी रवाना कूनो भ्रमण के बाद राष्ट्रपति ग्वालियर पहुंचेंगी। यहां से वे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए संबंधित जिलों में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।