Raisen News: रायसेन में गांधी प्रतिमा से छेड़छाड़, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन; तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

Raisen News : रायसेन। रायसेन शहर के महामाया चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मंगलवार को कुछ अज्ञात लोगों ने प्रतिमा के साथ हरकत करते हुए उस पर नमकीन के पैकेट की माला डाल दी और चश्मा हटा दिया। प्रतिमा के आसपास पत्थर और टाइल्स के टुकड़े भी बिखरे पड़े मिले। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। Narmadapuram Rape Case : शादी का झांसा देकर महिला सहकर्मी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार मौके पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। और उन्होंने इसे महात्मा गांधी का अपमान बताते हुए विरोध जताया साथ ही प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। तीन दिन का अल्टीमेटम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि शहर में इस तरह की घटनाएं गंभीर हैं और इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। Twisha Sharma Death Case : ट्विशा केस में बड़ा फैसला, समर्थ और गिरिबाला सिंह न्यायिक हिरासत में, 16 जून तक जेल प्रशासन ने संभाला मोर्चा सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। प्रतिमा के आसपास फैला सामान हटवाकर सफाई कराई गई। नगर पालिका कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड की मदद से पूरा परिसर साफ कराया। इसके बाद प्रतिमा को साफ कर दोबारा माल्यार्पण किया गया। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी वहां पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। CM Mohan Cabinet Decisions : स्वामित्व योजना में 48 लाख परिवारों को मुफ्त रजिस्ट्री, यूसीसी पर सुझाव प्रक्रिया शुरू
Narmadapuram Rape Case : शादी का झांसा देकर महिला सहकर्मी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Narmadapuram Rape Case : नर्मदापुरम। शहर के एक निजी हार्ट केयर अस्पताल में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने अपने सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। Twisha Sharma Death Case : ट्विशा केस में बड़ा फैसला, समर्थ और गिरिबाला सिंह न्यायिक हिरासत में, 16 जून तक जेल पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश बकोरिया और महिला एक ही अस्पताल में काम करते हैं। महिला ने शिकायत में बताया कि वह पिछले करीब पांच साल से अपने पति से अलग रह रही है। इसी दौरान उसकी आरोपी से पहचान हुई, जो बाद में नजदीकियों में बदल गई। शादी का भरोसा दिलाकर बनाए संबंध महिला का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही और इसी भरोसे पर उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके घर भी आता-जाता था और लगातार शादी का आश्वासन देता रहा। लेकिन जब उसने शादी की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। CM Mohan Cabinet Decisions : स्वामित्व योजना में 48 लाख परिवारों को मुफ्त रजिस्ट्री, यूसीसी पर सुझाव प्रक्रिया शुरू शिकायत के बाद आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे शादी से इनकार के बाद महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। एसआई दीपिका लोखंडे ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
Twisha Sharma Death Case : ट्विशा केस में बड़ा फैसला, समर्थ और गिरिबाला सिंह न्यायिक हिरासत में, 16 जून तक जेल

Twisha Sharma Death Case : भोपाल। ट्विशा शर्मा डेथ केस में सीबीआई जांच के बीच मंगलवार को आरोपी पति समर्थ सिंह और पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीबीआई ने इस बार दोनों की आगे की रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 16 जून तक भोपाल सेंट्रल जेल भेजने के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार दोनों को जेल में अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा। Twisha Sharma Death Case : ट्विशा केस में बड़ा फैसला, समर्थ और गिरिबाला सिंह न्यायिक हिरासत में, 16 जून तक जेल कोर्ट में हुई तीखी बहस रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सीबीआई ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इसी दौरान गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि ट्विशा पक्ष के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने जबलपुर कोर्ट परिसर में उनके बेटे समर्थ के साथ मारपीट की थी। हालांकि अनुराग श्रीवास्तव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोर्ट परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और यदि ऐसा कोई घटनाक्रम हुआ है तो फुटेज की जांच कराई जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले की सच्चाई रिकॉर्ड में सामने आ जाएगी। CM Mohan Cabinet Decisions : स्वामित्व योजना में 48 लाख परिवारों को मुफ्त रजिस्ट्री, यूसीसी पर सुझाव प्रक्रिया शुरू आरोपों से इनकार, सबूतों का मिलान जारी सीबीआई जांच के दौरान समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। दोनों का कहना है कि ट्विशा के साथ उनके संबंध सामान्य थे। दूसरी ओर जांच एजेंसी दोनों के बयानों का उपलब्ध सबूतों और घटनास्थल से जुटाए गए तथ्यों से मिलान कर रही है। हाल ही में पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन भी कराया गया था। जांच में सामने आई लिगेचर बेल्ट से जुड़ी लापरवाही जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी सामने आया है कि जिस बेल्ट के सहारे ट्विशा को फंदे पर लटका हुआ पाया गया था, उसे शुरुआती जांच के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित नहीं रखा गया। जानकारी के मुताबिक यह बेल्ट कुछ समय तक जांच अधिकारी के पास रही और बाद में फोरेंसिक जांच के लिए भेजी गई। MP Monsoon Update : एमपी में मौसम का यू-टर्न, एमपी के कई जिलों में बारिश, 39°C से नीचे पहुंचा पारा सीबीआई अब इस पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है। मामले में तत्कालीन जांच अधिकारी से पूछताछ किए जाने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी नोटिस जारी किए जा सकते हैं। आर्थिक और अन्य पहलुओं की भी जांच जांच एजेंसियां केवल घटनास्थल और फोरेंसिक साक्ष्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ट्विशा शर्मा के पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही हैं। जानकारी के अनुसार जिस कंपनी में ट्विशा कार्यरत थीं, वहां से उन्हें कई महीनों तक नियमित वेतन नहीं मिला था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि क्या आर्थिक दबाव, निजी परिस्थितियां या अन्य कारण इस मामले से किसी तरह जुड़े हो सकते हैं। Raisen Weather today : रायसेन में नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत कई पहलुओं पर जारी है सीबीआई की जांच ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर सीबीआई कई कोणों से जांच कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्य, गवाहों के बयान और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों का लगातार विश्लेषण किया जा रहा है। आने वाले दिनों में जांच से जुड़े कुछ और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
CM Mohan Cabinet Decisions : स्वामित्व योजना में 48 लाख परिवारों को मुफ्त रजिस्ट्री, यूसीसी पर सुझाव प्रक्रिया शुरू

CM Mohan Cabinet Decisions : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि सरकार ने स्वामित्व योजना के तहत लाखों परिवारों को बड़ी राहत देने, स्कूल के बच्चों को सिलकर यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने, किसानों और पशुपालकों के लिए नई पहल शुरू करने समेत कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है। CM Mohan Yadav : गौर साहब हमेशा प्रेरणा रहेंगे, जयंती पर बोले सीएम मोहन यादव; विकास और जनसेवा को देंगे नई गति या 48 लाख परिवारों को मिलेगा मालिकाना हक का दस्तावेज कैबिनेट ने स्वामित्व योजना के तहत बड़ा फैसला लेते हुए 48 लाख से ज्यादा संपत्ति धारकों को मुफ्त रजिस्ट्री देने की मंजूरी दी है। प्रदेश में ऐसे लाखों परिवार हैं जो वर्षों से अपने घरों और जमीनों पर रह रहे हैं, लेकिन उनके पास रजिस्ट्री नहीं है। अब सरकार उन्हें रजिस्टर्ड दस्तावेज उपलब्ध कराएगी, जिससे उनकी संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक मजबूत होगा। बैंक से लोन लेना होगा आसान अभी तक कई लोगों के पास केवल स्वामित्व योजना का प्रमाण पत्र था, जिसके आधार पर बैंक से ऋण लेने में परेशानी आती थी। रजिस्टर्ड दस्तावेज मिलने के बाद लोग आसानी से बैंक लोन ले सकेंगे। इस पूरी प्रक्रिया में लगने वाला खर्च सरकार उठाएगी। इसके लिए करीब 3800 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। Raisen Weather today : रायसेन में नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत पहली से आठवीं तक के बच्चों को सिलकर मिलेगी यूनिफॉर्म कैबिनेट ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए नई व्यवस्था को मंजूरी दी है। अब बच्चों को तैयार कपड़ा देने के बजाय सिलवाकर यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें सही नाप और बेहतर गुणवत्ता की ड्रेस मिल सके। गेहूं खरीदी में बना नया रिकॉर्ड सरकार ने बताया कि इस साल प्रदेश में गेहूं खरीदी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 100 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन इससे करीब 4 लाख मीट्रिक टन ज्यादा गेहूं खरीदा गया। वहीं उड़द और मूंग की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन भी शुरू हो गया है। MP Monsoon Update : एमपी में मौसम का यू-टर्न, एमपी के कई जिलों में बारिश, 39°C से नीचे पहुंचा पारा एमपी को मिल्क कैपिटल बनाने की तैयारी सरकार प्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना चाहती है। इसी दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। पशुपालकों की मदद के लिए ‘गोरस मोबाइल ऐप’ भी शुरू किया गया है। इस ऐप के जरिए पशुओं की देखभाल और उनके खान-पान से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सकेगी। यूसीसी पर जनता से मांगे जाएंगे सुझाव मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। सरकार ने लोगों से सुझाव लेने की शुरुआत कर दी है। 30 जुलाई तक सुझाव लिए जाएंगे, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। Hospital Viral Video : साईंखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी द्वारा इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल जल संरक्षण और सांस्कृतिक परियोजनाओं पर भी जोर कैबिनेट बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की भी समीक्षा की गई। सरकार के अनुसार प्रदेश में दो लाख से ज्यादा जल संरचनाओं पर काम किया जा चुका है। इसके अलावा धार में सरस्वती लोक विकसित करने और भोजशाला से जुड़े ऐतिहासिक कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 5 जून से प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सरकार और संगठन मिलकर कई जनहित और सेवा गतिविधियां चलाएंगे। Burhanpur Fire News : बुरहानपुर में तीन मंजिला रस्सी के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
CM Mohan Yadav : गौर साहब हमेशा प्रेरणा रहेंगे, जयंती पर बोले सीएम मोहन यादव; विकास और जनसेवा को देंगे नई गति या

CM Mohan Yadav : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को विधानसभा पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने गौर साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे ऐसे जननेता थे जिन्होंने संगठन और जनता के बीच रहकर राजनीति को नई दिशा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबूलाल गौर हमेशा सम्मान और आदर के पात्र रहेंगे तथा उनकी सोच और कार्यशैली आज भी सभी के लिए प्रेरणादायक है। Raisen Weather today : रायसेन में नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत गौर साहब के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रही सरकार सीएम मोहन यादव ने कहा कि बाबूलाल गौर ने भारतीय मजदूर संघ से लेकर जनसंघ तक संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ऐसे समय में भी जनता की आवाज बुलंद रखी, जब विधानसभा में कांग्रेस का प्रचंड बहुमत था। मुख्यमंत्री ने यह भी कि उनकी सरकार गौर साहब के दिखाए मार्ग पर चलकर जनकल्याण और विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। परिवहन व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में परिवहन सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कीं। जिसमें उन्होंने बताया कि किसी भी राज्य के विकास में परिवहन व्यवस्था की बड़ी भूमिका होती है। बेहतर सड़कें बनने के साथ लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में नई परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। MP Monsoon Update : एमपी में मौसम का यू-टर्न, एमपी के कई जिलों में बारिश, 39°C से नीचे पहुंचा पारा रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा फायदा सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि प्रदेश के लोगों को यात्रा के बेहतर साधन उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को अपने घर पहुंचने में आसानी हो, इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। भौगोलिक दूरियों को कम करने और लोगों की यात्रा को सरल बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। आदिवासी क्षेत्रों तक पहुंचेगी सुलभ वाहन सेवा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसे दूर करने के लिए सुलभ वाहन सेवा शुरू की जाएगी। इससे ग्रामीण और जनजातीय इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी। Bhopal suicide case : भोपाल में दर्दनाक घटना, पिता की डांट के बाद छात्रा ने खाया सल्फास प्रदेश की कनेक्टिविटी होगी और मजबूत सीएम मोहन यादव ने कहा कि नई परिवहन व्यवस्था से न केवल प्रदेश के भीतर संपर्क बेहतर होगा, बल्कि मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी दूसरे राज्यों से भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास की सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और परिवहन व्यवस्था इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Raisen Weather today : रायसेन में नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत

Raisen Weather today : रायसेन। नौतपा के दौरान भीषण गर्मी झेल रहे रायसेन जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुरुआती दिनों में जहां तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था, वहीं अब आंधी, बादलों और बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। MP Monsoon Update : एमपी में मौसम का यू-टर्न, एमपी के कई जिलों में बारिश, 39°C से नीचे पहुंचा पारा 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज आंधी शनिवार और रविवार की रात मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण किया, जिससे कई जिलों में तेज आंधी चली, जिसकी रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज की गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने गर्मी का असर काफी हद तक कम कर दिया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को लंबे समय बाद राहत महसूस हुई। 5 से 8 डिग्री तक गिरा तापमान आंधी और बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। मौसम विभाग का कहना है कि जिले में दिन और रात के तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में आई गिरावट का असर सुबह और रात के समय अधिक महसूस किया गया। BJP vs Congress MP: जीतू पटवारी पर बीजेपी का तीखा हमला, पुराने बयानों को लेकर घिरे PCC चीफ सुबह तेज धूप, शाम को फिर छाए बादल सोमवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ नजर आया और तेज धूप निकली। दिनभर लोगों को लगा कि मौसम सामान्य हो गया है, लेकिन शाम होते-होते एक बार फिर आसमान में बादल छा गए। इसके बाद धूलभरी आंधी चली और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम के लगातार बदलते स्वरूप ने लोगों को राहत तो दी, लेकिन इसकी अनिश्चितता भी बढ़ा दी है। बरेली समेत कई इलाकों में बरसे बादल जिले की बरेली तहसील सहित कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सोमवार को आंधी और बारिश का असर देखने को मिला। बारिश के बाद खेतों और खुले इलाकों में तापमान कम हो गया, जिससे वातावरण पहले की तुलना में अधिक ठंडा और सुहावना महसूस हुआ। ठंडी हवाओं ने भी लोगों को गर्मी से काफी राहत पहुंचाई। NEET Protest Bhopal : NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार प्री-मानसून गतिविधियां बनी वजह मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इस समय प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। टर्फ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। इसी वजह से रायसेन समेत आसपास के जिलों में मौसम लगातार बदल रहा है। मानसून की दस्तक में हो सकती है देरी विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार मध्यप्रदेश में मानसून सामान्य समय से 5 से 7 दिन की देरी से पहुंच सकता है। फिलहाल प्रदेश में हो रही बारिश को प्री-मानसून गतिविधियों का असर माना जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। MP Crime News : इंदौर में छात्रा के कथित अपहरण और गैंगरेप की शिकायत निकली झूठी, CCTV जांच में सामने आया पूरा सच राहत के साथ सावधानी भी जरूरी मौसम में आए बदलाव ने लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत जरूर दी है, लेकिन तेज आंधी और खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही किसानों और आम नागरिकों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील भी की गई है।
MP Monsoon Update : एमपी में मौसम का यू-टर्न, एमपी के कई जिलों में बारिश, 39°C से नीचे पहुंचा पारा

MP Monsoon Update : भोपाल। भीषण गर्मी से तप रहे मध्य प्रदेश में मौसम ने राहत की फुहार बरसा दी है। लू और तेज धूप से बेहाल लोगों के लिए आंधी-बारिश किसी राहत भरे तोहफे से कम नहीं रही। प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के बदले मिजाज ने न सिर्फ दिन की तपिश कम की है, बल्कि रातों को भी सुहाना बना दिया है, जिससे लोगों को लंबे समय बाद गर्मी से राहत मिली है। BJP vs Congress MP: जीतू पटवारी पर बीजेपी का तीखा हमला, पुराने बयानों को लेकर घिरे PCC चीफ बड़े शहरों में 39 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा मौसम में आए बदलाव, बारिश और तेज हवाओं का असर प्रदेश के प्रमुख शहरों में साफ दिखाई दिया। कुछ दिन पहले तक जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ था, वहीं अब पारा नीचे आ गया है। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।, जबकि इंदौर में 38.1 डिग्री और ग्वालियर में 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। लेकिन खास बात यह रही कि प्रदेश के लगभग सभी बड़े शहरों में दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है। आंधी और बारिश के बाद मौसम में आई ठंडक ने लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से काफी हद तक राहत पहुंचाई है। NEET Protest Bhopal : NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार रातें भी हुईं सुहानी, खंडवा रहा सबसे ठंडा मौसम का असर सिर्फ दिन के तापमान पर ही नहीं, बल्कि रातों में भी साफ देखने को मिला। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर खंडवा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। कई अन्य शहरों में भी रात का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को रात के समय गर्मी से राहत मिली। 5 से 8 डिग्री तक कम हुआ तापमान मौसम विभाग के अनुसार आंधी और बारिश की गतिविधियों के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। पिछले कुछ दिनों से जहां पारा 42 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ था, वहीं अब तापमान में आई गिरावट ने मौसम को काफी सुहावना बना दिया है। Bhopal suicide case : भोपाल में दर्दनाक घटना, पिता की डांट के बाद छात्रा ने खाया सल्फास अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है। कई जिलों में बादलों की आवाजाही, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी चल सकती है, इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों और आम लोगों के लिए राहत मौसम में आए इस बदलाव ने आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी राहत पहुंचाई है। लगातार बढ़ती गर्मी और सूखे हालात के बीच हुई बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी है। कई इलाकों में तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों को राहत मिली है। फिलहाल प्रदेशभर में बदला हुआ मौसम लोगों के चेहरों पर सुकून लेकर आया है और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत महसूस हो रही है। Burhanpur Fire News : बुरहानपुर में तीन मंजिला रस्सी के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
NEET Protest Bhopal : NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार

NEET Protest Bhopal : भोपाल। NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। Burhanpur Fire News : बुरहानपुर में तीन मंजिला रस्सी के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने शुरू हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सीएम हाउस का घेराव करने के लिए मार्च निकाला। रेडक्रॉस चौराहे पर पुलिस ने रोका मार्च पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रेडक्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार समेत कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पांच बार वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। Hospital Viral Video : साईंखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी द्वारा इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल दिग्विजय सिंह समेत कई नेता हिरासत में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार नेताओं को बसों के माध्यम से रातीबड़ थाने ले जाया गया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही प्रदर्शनकारी और अधिक आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान लाठीचार्ज किया गया, जिसमें NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। Mount Everest Summit 2026 : मध्यप्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास, CM ने कहा- “अंजना ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया” कई वरिष्ठ नेता भी प्रदर्शन में शामिल गिरफ्तार किए गए नेताओं में दिग्विजय सिंह के अलावा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल तथा कांग्रेस नेता मोहित रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल बताए गए हैं। NEET विवाद को लेकर बढ़ा राजनीतिक विरोध NEET परीक्षा को लेकर देशभर में जारी विवाद के बीच भोपाल का यह प्रदर्शन राजनीतिक और छात्र संगठनों की नाराजगी का बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। कांग्रेस और NSUI ने परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। Bhopal Drug Racket : भोपाल ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लेयर में चल रहा था नेटवर्क, 10 गिरफ्तार
Bhopal suicide case : भोपाल में दर्दनाक घटना, पिता की डांट के बाद छात्रा ने खाया सल्फास

Bhopal suicide case : भोपाल। गुनगा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय छात्रा की सल्फास खाने से मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात पिता ने उसे मोबाइल फोन चलाते हुए देख डांट लगाई थी, जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार रतुआ क्षेत्र निवासी खुशी कुशवाहा (17) पिता जगदीश कुशवाहा परिवार की बड़ी बेटी थी। वह हाल ही में 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास हुई थी और आगे भानपुर स्थित एक निजी कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रही थी। MP Crime News : इंदौर में छात्रा के कथित अपहरण और गैंगरेप की शिकायत निकली झूठी, CCTV जांच में सामने आया पूरा सच मोबाइल को लेकर हुई थी डांट, फिर बिगड़ी स्थिति परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात खुशी मोबाइल फोन चला रही थी। इसी दौरान पिता ने उसे देखकर फटकार लगा दी। इसके बाद वह चुपचाप बाथरूम में चली गई। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब परिजनों ने कारण पूछा तो उसने बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। यह सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालत लगातार गंभीर होती गई। रविवार तड़के इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। Mount Everest Summit 2026 : मध्यप्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास, CM ने कहा- “अंजना ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया”
MP Crime News : इंदौर में छात्रा के कथित अपहरण और गैंगरेप की शिकायत निकली झूठी, CCTV जांच में सामने आया पूरा सच

MP Crime News: मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. तिलक नगर इलाके में कोचिंग क्लास जाने वाली 10वीं की छात्रा के अपहरण और गैंगरेप की सूचना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें जांच में जुट गईं. छात्रा के बताए गए रूट और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तो पूरा मामला ही बदल गया. पुलिस की जांच में सामनेमध्य प्रदेश आया कि छात्रा कोचिंग से बंक मारकर अपने प्रेमी से मिलने होटल गई थी. घर देर से पहुंचने और मां की डांट से बचने के लिए उसने झूठी कहानी बना दी. पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि 17 साल की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया है. छात्रा बंगाली चौराहे स्थित एक कोचिंग क्लास में पढ़ने जाती है. Congress Social Media : कांग्रेस का बड़ा सोशल मीडिया प्लान, युवाओं को जोड़ेगी “वॉरियर्स टीम” दोपहिया वाहन से विजय नगर इलाके में जाती दिखी छात्रा छात्रा ने पुलिस को बताया था कि उसका अपहरण राजगृह कॉलोनी क्षेत्र से हुआ है, जिसके बाद मामला तिलक नगर थाने पहुंचा और पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने सबसे पहले छात्रा के आने-जाने के रूट के सीसीटीवी कैमरों की जांच की. फुटेज में छात्रा अपने दोपहिया वाहन से खुद विजय नगर इलाके में जाती दिखाई दी. इसके बाद पुलिस ने आगे के कैमरे खंगाले तो पता चला कि छात्रा कुछ समय तक विजय नगर क्षेत्र में रुकी थी. जांच में सामने आया कि वह अपने प्रेमी से मिलने एक होटल पहुंची थी. बताया जा रहा है कि शाम को दोनों साथ थे, लेकिन बाद में प्रेमी अपने घर चला गया. Burhanpur Fire News : बुरहानपुर में तीन मंजिला रस्सी के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी ‘कार सवार युवकों ने अपहरण कर किया गैंगरेप’ वहीं छात्रा बायपास क्षेत्र की ओर निकल गई. वहां उसने एक राहगीर से मदद मांगी और शिप्रा थाने पहुंचकर पुलिस को कहानी सुनाई कि कार सवार युवकों ने उसका अपहरण कर गैंगरेप किया और बाद में उसे छोड़कर फरार हो गए. यही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए छात्रा ने अपने हाथ पर हल्के कट भी मार लिए थे. उसने पुलिस को बताया कि आरोपियों से संघर्ष के दौरान उसे चोट लगी है. पुलिस ने छात्रा के प्रेमी से भी की पूछताछ दूसरी तरफ पुलिस की एक टीम ने मेडिकल शॉप पर काम करने वाले छात्रा के प्रेमी अंश को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने पूरा मामला साफ कर दिया. अंश ने बताया कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं और पहले भी कई बार मिल चुके हैं. बुधवार को दोनों काफी देर तक साथ थे. घर पहुंचने में देर होने पर छात्रा को परिवार की डांट का डर था इसलिए उसने झूठी शिकायत कर दी. Bhopal Drug Racket : भोपाल ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लेयर में चल रहा था नेटवर्क, 10 गिरफ्तार
Congress Social Media : कांग्रेस का बड़ा सोशल मीडिया प्लान, युवाओं को जोड़ेगी “वॉरियर्स टीम”

Congress Social Media: भोपाल। नगरीय निकाय और आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने प्रदेशभर में अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बड़ा संगठनात्मक अभियान शुरू किया है। पार्टी अब डिजिटल मोर्चे पर अपनी उपस्थिति को और प्रभावी बनाने के लिए “सोशल मीडिया वॉरियर्स” की टीम तैयार करेगी। सदस्यता अभियान 31 मई से 30 जून तक कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग का सदस्यता अभियान 31 मई से 30 जून तक चलेगा। इस दौरान नए युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू भी लिया जाएगा। Burhanpur Fire News : बुरहानपुर में तीन मंजिला रस्सी के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी योग्यता के आधार पर जिम्मेदारी पार्टी की ओर से बताया गया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता और कार्यक्षमता पर आधारित होगी। कंटेंट राइटिंग, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया संचालन में रुचि रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। “सोशल मीडिया वॉरियर्स” की होगी नियुक्ति चयनित युवाओं को कांग्रेस के सोशल मीडिया अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा और उन्हें विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसका उद्देश्य प्रदेशभर में पार्टी की डिजिटल मौजूदगी को मजबूत करना है। Hospital Viral Video : साईंखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी द्वारा इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल पूरा कार्यक्रम कैलेंडर जारी संगठन महामंत्री संजय कामले ने बताया कि अभियान के तहत हर जिले में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल इस प्रकार रहेगा 31 मई से 30 जून: सदस्यता अभियान 20 से 23 जून: इंटरव्यू प्रक्रिया 24 से 28 जून: अंतिम चयन प्रक्रिया 30 जून: परिणाम घोषित युवा और किसान मुद्दों पर फोकस पार्टी ने कहा कि यह अभियान विशेष रूप से युवाओं और किसानों के मुद्दों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूती से उठाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। प्रत्येक जिले में सोशल मीडिया प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस पहल से प्रदेश में संगठन की डिजिटल पहुंच और राजनीतिक संवाद दोनों को नई दिशा मिलेगी। Dindori Water Conservation : “दो महीनों में बदली तस्वीर, डिंडौरी ने रचा जल संरक्षण का नया इतिहास”, देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा जिला
Burhanpur Fire News : बुरहानपुर में तीन मंजिला रस्सी के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Burhanpur Fire News : बुरहानपुर। शहर के लोहार मंडी गेट क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक तीन मंजिला रस्सी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। Hospital Viral Video : साईंखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मी द्वारा इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल तेजी से फैली आग, दूर-दूर तक दिखा धुआं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के मकानों में रह रहे लोगों को तत्काल घरों से बाहर निकालना पड़ा। गोदाम में रखी रस्सियों और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। फायर ब्रिगेड की देरी पर लोगों में नाराजगी स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों और स्थानीय नागरिकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। Mount Everest Summit 2026 : मध्यप्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास, CM ने कहा- “अंजना ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया” राहत और बचाव कार्य में आई मुश्किलें तीन मंजिला इमारत होने के कारण आग धीरे-धीरे ऊपरी हिस्सों तक फैलती गई, जिससे राहत और बचाव कार्य में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि, समय रहते आसपास के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस पहुंची मौके पर, जांच शुरू घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गणपति थाना पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम आग बुझाने और नुकसान का आंकलन करने में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। CM Mohan Yadav: सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश में बनेंगी 5 हजार क्षमता वाली गौशालाएं