Latest

CM Mohan Yadav : डेलनपुर में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, डेयरी और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav : डेलनपुर।  डेलनपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दूध उत्पादन और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों और पशुपालकों की आमदनी बढ़ाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। सीएम ने बताया कि अब 25 गायों के साथ डेयरी शुरू करने की परियोजना को सरकार की तरफ से सहयोग मिलेगा।

  • इस परियोजना की कुल लागत करीब 40 लाख रुपए होगी
  • सरकार की ओर से 10 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा

इस योजना का उद्देश्य छोटे और मध्यम स्तर के पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय से जोड़ना है।

CM Mohan Yadav : बच्चों का बन गया दिन! स्कूल के पहले ही दिन क्लास में पहुंचे सीएम मोहन यादव, बच्चों से हुआ सीधा संवाद

प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन, हर महीने 1100 रुपए सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान गाय आधारित प्राकृतिक खेती अपनाएंगे, उन्हें हर महीने 1100 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य राज्य में दूध उत्पादन को बढ़ाना है, जिसे मौजूदा स्तर से 20 प्रतिशत तक पहुंचाने की योजना है। सीएम ने चित्रकूट के विकास को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या की तर्ज पर चित्रकूट को विकसित किया जा रहा है।

इसके लिए लगभग 2000 करोड़ रुपए की योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीराम से जुड़े मध्य प्रदेश के सभी स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम अपने वनवास के दौरान लंबे समय तक मध्य प्रदेश में रहे थे और कई स्थानों से उनका संबंध रहा है।

Transfer Policy : मध्यप्रदेश शिक्षक ट्रांसफर 2026, 19 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 3 सख्त नियमों से बढ़ा विवाद

मंदिर परिसर में विकास कार्यों की घोषणा

डेलनपुर स्थित मंदिर परिसर में कई विकास कार्यों की घोषणा की गई, जिनमें शामिल हैं

  • सभा स्थल में फर्श निर्माण
  • बाउंड्रीवाल का निर्माण
  • पेयजल टंकी की व्यवस्था

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में श्रीराम परिवार और हनुमानजी का पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने सिंहस्थ 2028 और इंदौर मेट्रोपॉलिटन परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *