Latest

Cyber Crime : ऑनलाइन फ्रेंडशिप के जाल में फंसी महिला, यूके से गिफ्ट भेजने का झांसा, महिला से 3.91 लाख की साइबर ठगी

Cyber Crime

Cyber Crime :नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहाँ एक ट्राइडेंट कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी से ऑनलाइन दोस्ती कर ठगों ने करीब 3.91 लाख रुपए की ठगी कर ली। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने खुद को यूनाइटेड किंगडम (यूके) का निवासी बताकर महंगे गिफ्ट और पैसे भेजने का लालच दिया, फिर टैक्स और कस्टम क्लियरेंस के नाम पर महिला से रकम ऐंठ ली।

जानकारी के मुताबिक, नर्मदापुरम की रहने वाली महिला बुधनी स्थित ट्राइडेंट कंपनी में काम करती है। करीब एक महीने पहले उसकी पहचान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए समीर अली नाम के व्यक्ति से हुई थी। इस दौरान आरोपी ने खुद को इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर का निवासी बताया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने महिला का भरोसा जीत लिया।

Naxalism Free State : सीएम मोहन यादव बोले, नक्सलवाद खत्म करने वाला पहला राज्य बना मध्य प्रदेश, सुशासन की रफ्तार रहेगी जारी

गिफ्ट और पैसे भेजने का दिया लालच

कुछ समय बाद आरोपी ने महिला से कहा कि वह यूके से उसके लिए महंगे गिफ्ट और कुछ पैसे भेज रहा है। उसने महिला को भरोसा दिलाया कि जब वह भारत आएगा तो अपना सामान वापस ले लेगा। इसके बाद आरोपी ने कहा कि पार्सल भारत पहुंचने पर ट्रांसपोर्ट और टैक्स का खर्च महिला को पहले जमा करना होगा।

फर्जी अधिकारी बनकर मांगे पैसे

अगले ही दिन महिला के पास एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया और पार्सल छोड़ने के लिए अलग-अलग शुल्क जमा करने को कहा।

ठगों ने ट्रांसपोर्ट चार्ज, एनओसी और अन्य क्लियरेंस फीस के नाम पर महिला से पैसे मांगे। झांसे में आकर महिला ने 2 जून से 7 जून के बीच अलग-अलग QR कोड और UPI नंबरों पर पैसे ट्रांसफर कर दिए। दौरान महिला ने कुल 3 लाख 91 हजार रुपए ठगों के खातों में भेज दिए।

Raisen Protest : रायसेन में पानी और बिजली की समस्या पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने हाईवे पर किया चक्का जाम

एमपी ऑनलाइन सेंटर पर खुली ठगी की पोल

जब पैसे भेजने के बाद भी न तो कोई पार्सल मिला और न ही रकम वापस आई, तो महिला को शक हुआ। इसके बाद वह एक एमपी ऑनलाइन सेंटर पहुंची और पूरी जानकारी दी। सेंटर संचालक ने महिला को बताया कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। इसके बाद महिला ने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर सेल की शुरुआती जांच के बाद देहात थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ठगी करने वाले आरोपी कहां से काम कर रहे थे और पैसे किन खातों में भेजे गए।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधानी बरतें। विदेश से गिफ्ट, पार्सल या पैसे भेजने के नाम पर टैक्स और कस्टम शुल्क मांगने वाले कॉल या मैसेज अक्सर साइबर ठगी का हिस्सा होते हैं। ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Harda Mandi Bhav : हरदा में मक्का के दामों में बड़ा उछाल, किसानों को मिल रहा बेहतर भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *