Latest

Harda Mandi Bhav : हरदा में मक्का के दामों में बड़ा उछाल, किसानों को मिल रहा बेहतर भाव

Harda Mandi Bhav : हरदा। हरदा जिले के मक्का उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। पिछले करीब 15 दिनों में मक्का के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जहां पहले मक्का 1200 से 1300 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रहा था, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर करीब 2000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। साथ ही, कीमतों में आई इस तेजी से किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य मिलने लगा है।

केंद्र सरकार के फैसले का दिखा असर

मक्का के दामों में आई इस बढ़ोतरी के पीछे केंद्र सरकार का एक अहम फैसला माना जा रहा है। सरकार ने एथनॉल मिश्रित पेट्रोल को बढ़ावा देने के लिए 20 से 30 प्रतिशत तक एथनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में छूट दी है। इस फैसले के बाद एथनॉल की मांग तेजी से बढ़ी है।

AIIMS Bhopal : AIIMS भोपाल में बड़ी लापरवाही, कैंसर पीड़ित 3 साल के मासूम को दवा की जगह लगा दिया फॉर्मेलिन

एथनॉल बनाने में मक्का एक महत्वपूर्ण कच्चा माल माना जाता है। जैसे ही एथनॉल की मांग बढ़ी, फैक्ट्रियों ने बड़ी मात्रा में मक्का की खरीद शुरू कर दी। इसका सीधा असर बाजार पर पड़ा और मक्का के भाव तेजी से ऊपर जाने लगे। हरदा मंडी में भी व्यापारियों ने मक्का की खरीद बढ़ा दी है। जिले से बड़ी मात्रा में मक्का विभिन्न एथनॉल प्लांटों को भेजा जा रहा है।

किसानों का कहना है कि लंबे समय बाद उन्हें अपनी उपज का अच्छा दाम मिल रहा है। किसान संदीप गुर्जर के अनुसार, मौजूदा भाव किसानों के लिए राहत देने वाले हैं और इससे उनकी आय में सुधार होगा।

एथनॉल फैक्ट्रियों तक पहुंच रही हरदा की मक्का

मंडी व्यापारियों के मुताबिक हरदा से मक्का बदनावर, घाटा बिल्लोद और नीमच स्थित एथनॉल फैक्ट्रियों में भेजी जा रही है। एथनॉल उत्पादन बढ़ने के कारण आने वाले समय में भी मांग बनी रहने की संभावना जताई जा रही है। मंडी अधिकारियों का मानना है कि एथनॉल मिश्रित ईंधन को बढ़ावा देने से एक ओर जहां देश की पेट्रोलियम उत्पादों पर निर्भरता कम होगी, वहीं दूसरी ओर मक्का उत्पादक किसानों को भी सीधा फायदा मिलेगा।

MP Transfer Policy : एमपी में ट्रांसफर पॉलिसी बदलने की तैयारी, सीएम बोले-काम नहीं तो 6 महीने में भी हटेंगे अधिकारी

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि एथनॉल की मांग इसी तरह बढ़ती रही तो मक्का की कीमतों में स्थिरता बनी रह सकती है और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *