Latest

Bhopal Crime News : “पापा ने मम्मी को मार दिया”… भोपाल में 7 साल के बेटे की बात से खुला संदिग्ध मौत का मामला

Jabalpur Crime News

Bhopal Crime News : भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र स्थित बंजारा बस्ती में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और मृतका की पहचान बबीता अहिरवार (30) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी सबसे पहले मृतका के 7 वर्षीय बेटे ने अपने नाना को दी।

Vidisha Murder Case : विदिशा में मामूली विवाद बना हत्या की वजह, 23 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

“पापा ने मम्मी को मार दिया”

प्राप्त जानकारी के तहत, मृतका के पिता हरनाम सिंह के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8 बजे उनका नाती समर्थ घबराया हुआ उनके घर पहुंचा। बच्चे ने बताया कि “पापा ने मम्मी को मार दिया है।” बच्चे की बात सुनकर परिजन तुरंत बबीता के घर पहुंचे। वहां बबीता जमीन पर पड़ी हुई मिली। उसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

परिजनों का आरोप है कि मौके पर बबीता की चूड़ियां टूटी हुई थीं। उसके हाथों पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। वहीं गले पर भी उंगलियों जैसे निशान नजर आए। परिवार का कहना है कि इन परि
स्थितियों को देखकर ऐसा लग रहा है कि बबीता की गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Snake Bite Death : हरदा में जहरीले सांप के डसने से युवक की मौत, सोते समय हुआ हादसा

शराब को लेकर होता था विवाद

परिजनों के मुताबिक, बबीता का पति सुनील अहिरवार वेल्डिंग का काम करता है और उसे शराब पीने की आदत है। वह अक्सर नशे में घर आता था, जिसका बबीता विरोध करती थी। साथ ही बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाली रात भी सुनील शराब पीकर घर लौटा था और दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

9 साल पहले हुई थी शादी

बबीता और सुनील की शादी करीब 9 वर्ष पहले हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें 7 साल का बेटा समर्थ और 4 साल की एक बेटी शामिल है। बबीता गृहिणी थी और अपने परिवार की देखभाल करती थी। उसकी अचानक हुई मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

PM E-Bus Service : CM मोहन यादव की पहल से सागर को मिलेगी ई-बस सेवा, 30 जून तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश सागर में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

बच्चों के बयान भी हो सकते हैं अहम

पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय घर के अंदर क्या हुआ था। जांच के दौरान बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों से मिली जानकारी भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *