Latest

Snake Bite Death : हरदा में जहरीले सांप के डसने से युवक की मौत, सोते समय हुआ हादसा

Snake Bite Death

Snake Bite Death : हरदा। हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम केली में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में सो रहे एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

Petrol Pump Accident : सीहोर में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय बाइक में लगी आग, देखते ही देखते जलकर हुई राख

पैर में सांप ने काटा, बिगड़ने लगी तबीयत

जानकारी के अनुसार, ग्राम केली निवासी 28 वर्षीय गोलमन उर्फ गोलू बाघमारे शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे अपने घर में बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया।

शुरुआत में परिजनों को घटना की गंभीरता का अंदाजा नहीं लगा, लेकिन कुछ ही देर में युवक की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का उपचार शुरू किया, लेकिन जहरीले सांप के जहर का असर ज्यादा होने के कारण उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

PM E-Bus Service : CM मोहन यादव की पहल से सागर को मिलेगी ई-बस सेवा, 30 जून तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश सागर में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

मजदूरी कर चलाता था परिवार

मृतक के बड़े भाई शिवप्रसाद बाघमारे ने बताया कि गोलू मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। गोलू अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया है। उसकी असमय मौत से परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट खड़ा हो गया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के मौसम के दौरान सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *