Latest

PM E-Bus Service : CM मोहन यादव की पहल से सागर को मिलेगी ई-बस सेवा, 30 जून तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश सागर में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

PM E-Bus Service

PM E-Bus Service : सागर। मध्यप्रदेश के बड़े शहरों की तर्ज पर अब सागर में भी जल्द इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत सागर को शामिल किया गया है। योजना के तहत शहर में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, जिससे लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी।

Fire Accident Bhopal : भोपाल के हलालपुरा में पटाखा दुकान में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका; लाखों का सामान जलकर राख

मुख्यमंत्री के निर्देश पर तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर ई-बस सेवा से जुड़े सभी लंबित कार्यों को 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में बिजली आपूर्ति, चार्जिंग स्टेशन, बस डिपो और अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए ताकि लोगों को जल्द से जल्द इस सेवा का लाभ मिल सके।

आधुनिक तकनीक से लैस होंगी ई-बसें

पीएम ई-बस सेवा के तहत सागर में मिडी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की संभावना है। ये बसें लगभग 9 मीटर लंबी होंगी और आधुनिक तकनीक से लैस रहेंगी। इन बसों में 150 से 200 किलोवाट क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर होगी, जो करीब 200 हॉर्स पावर तक की ताकत पैदा कर सकती है। बसें लगभग 3 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाएंगी और एक बार चार्ज होने पर करीब 200 किलोमीटर तक चल सकेंगी।

Bhopal Taxi Drivers Protest : भोपाल में टैक्सी ड्राइवरों का अनोखा प्रदर्शन, फटे कपड़े पहन, कटोरा लेकर मांगी भीख; ओला-उबर की नीतियों पर उठाए सवाल

ई-बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन का काम जारी

ई-बस संचालन के लिए न्यू आरटीओ कार्यालय के पास तिलीमाफी क्षेत्र में डिपो तैयार किया जा रहा है। यहां बसों की पार्किंग, चार्जिंग और रखरखाव की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 1.5 एमवीए क्षमता वाले सब-स्टेशन और ईवी चार्जिंग स्टेशन से जुड़े सभी विद्युत कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। इसके साथ ही कंट्रोल रूम, प्रशासनिक भवन और बसों के रखरखाव के लिए बनाए जा रहे ढांचे का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

प्रदेश के 8 शहरों को मिल रही सुविधा

पीएम ई-बस सेवा के तहत मध्यप्रदेश के 8 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इनमें बड़े शहरों के साथ तेजी से विकसित हो रहे शहरों को भी शामिल किया गया है। सागर को इस योजना में शामिल किया जाना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

ई-बस सेवा शुरू होने से शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही डीजल और पेट्रोल आधारित वाहनों पर निर्भरता कम होने से प्रदूषण में भी कमी आएगी। यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और किफायती सफर का विकल्प मिलेगा।

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी पहल, 12 जून से पूरे प्रदेश में लगेंगे जनकल्याण शिविर, लोगों के काम होंगे मौके पर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार प्रदेश में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं। सागर में ई-बस सेवा शुरू होने से न केवल शहर की परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्मार्ट और स्वच्छ शहर की दिशा में भी यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *