Latest

Vidisha Murder Case : विदिशा में मामूली विवाद बना हत्या की वजह, 23 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

MP Crime News

Vidisha Murder Case : विदिशा। विदिशा जिले के जतारपुरा-सोराई रोड क्षेत्र में गुरुवार रात एक मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि, विवाद के दौरान 23 वर्षीय युवक शुभम मराठा पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में पूरी तरह सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Snake Bite Death : हरदा में जहरीले सांप के डसने से युवक की मौत, सोते समय हुआ हादसा

काम से लौटते समय हुआ विवाद

जानकारी में मालूम हुआ कि, जतारपुरा निवासी शुभम मराठा गुरुवार रात अपने भाई पवन मराठा के साथ काम से घर लौट रहा था। रास्ते में पवन एक मोबाइल दुकान पर रुक गया, जबकि शुभम आगे बढ़ गया।

इसी दौरान कवाड़े की दुकान के पास मौजूद रोहित मराठा और आकाश मराठा ने शुभम को रोक लिया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नशे की हालत में थे। बातचीत के दौरान गाली-गलौज को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई।

हाथ पकड़कर किया हमला

मृतक के भाई पवन मराठा के अनुसार, विवाद बढ़ने पर आकाश मराठा ने शुभम के हाथ पकड़ लिए, जबकि रोहित मराठा ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। हमला इतना गंभीर था कि शुभम मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

PM E-Bus Service : CM मोहन यादव की पहल से सागर को मिलेगी ई-बस सेवा, 30 जून तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश सागर में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल शुभम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के पिता राजू मराठा का कहना है कि उनके बेटे ने किसी को गाली नहीं दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों के छोटे भाई ने गलतफहमी में शुभम पर गाली देने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर रोहित और आकाश ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी पहल, 12 जून से पूरे प्रदेश में लगेंगे जनकल्याण शिविर, लोगों के काम होंगे मौके पर

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।

कोतवाली पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित मराठा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई आकाश मराठा अभी फरार है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शुभम का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही विवाद की असली वजह और घटनाक्रम की भी पड़ताल की जा रही है।

Petrol Pump Accident : सीहोर में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय बाइक में लगी आग, देखते ही देखते जलकर हुई राख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *