Latest

MP Monsoon 2026 : मध्य प्रदेश में अगले हफ्ते दस्तक देगा मानसून, 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Monsoon 2026

MP Monsoon 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री अब ज्यादा दूर नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून अगले सप्ताह 15 से 18 जून के बीच दस्तक दे सकता है। फिलहाल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं, जिसके चलते कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर बना हुआ है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून इंदौर और जबलपुर संभाग के रास्ते प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इसके लिए छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल समेत कई जिले संभावित प्रवेश क्षेत्र माने जा रहे हैं।

Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, बिजली कंपनी के जेई को हटाने की मांग

20 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

मानसून की एंट्री से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 20 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया और शहडोल शामिल हैं।

तीन दिन तक बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 9, 10 और 11 जून तक प्रदेश में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। हालांकि, बारिश के बावजूद कई इलाकों में गर्मी का असर भी बना रहेगा।

Bhopal Crime News : भोपाल में कलियासोत नदी में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी

पांच जिलों में हीटवेव का अलर्ट

10 और 11 जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिले में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

एक तरफ जहां प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं राहत देंगी, वहीं कुछ जिलों में लोगों को गर्मी और लू का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

CM Mohan Yadav : गौ-संवर्धन से ग्रामीण समृद्धि की नई इबारत लिख रहा मध्य प्रदेश, सीएम मोहन यादव की पहल से मजबूत हो रही अर्थव्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *