CM Mohan Yadav : भोपाल। मध्य प्रदेश में गौ-संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार लगातार कदम उठा रही है। सरकार का फोकस सिर्फ गौवंश संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने पर भी है।
प्रदेश में इस समय 2,056 से अधिक गौशालाएं संचालित हैं, जहां करीब 3.98 लाख गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि बेसहारा और निराश्रित गोवंश को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनकी बेहतर देखभाल की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
Bhopal Crime News : भोपाल में कलियासोत नदी में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी
2 हजार से अधिक गौशालाओं में हो रहा गौवंश संरक्षण
इसी कड़ी में सरकार ने गौशालाओं को मिलने वाली सहायता राशि में भी बढ़ोतरी की है। पहले प्रति गोवंश 20 रुपए प्रतिदिन का अनुदान दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इससे गौशालाओं के संचालन और गोवंश की देखभाल में मदद मिलेगी।
गोवंश के पोषण के लिए अनुदान राशि दोगुनी
प्रदेश सरकार की एक और बड़ी योजना ‘वृंदावन ग्राम’ है। इसके तहत मध्य प्रदेश के सभी 313 विकासखंडों में वृंदावन ग्राम विकसित किए जा रहे हैं। सरकार का मानना है कि इससे गौपालन, जैविक खेती और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा मिलेगा।
Sehore News : सीहोर के करोली माता मंदिर में चोरी, गर्भगृह में घुसे चोर दानपेटी काटकर ले गए नगदी
313 विकासखंडों में बनेंगे ‘वृंदावन ग्राम’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई मौकों पर कह चुके हैं कि गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में पशुपालन की अहम भूमिका है। यही वजह है कि राज्य सरकार दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। सरकार का दावा है कि इससे किसानों और पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर
गौ-संवर्धन, पशुपालन और कृषि को एक-दूसरे से जोड़कर देखने वाली इस सोच के जरिए सरकार गांवों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। गौशालाओं के विस्तार, वृंदावन ग्राम की स्थापना और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने जैसी योजनाएं इसी प्रयास का हिस्सा हैं।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई ताकत
सरकार का मानना है कि गौ-संवर्धन केवल गोवंश संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण विकास और किसानों की आर्थिक मजबूती से भी जुड़ा हुआ है। इसी सोच के साथ प्रदेश में इन योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।