Latest

Bhopal suicide case : भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेमिका पर आरोप

Bhopal suicide case

हाइलाइट्स

  • भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

  • घर में जीने की रेलिंग से साड़ी के फंदे पर लटका मिला शव

  • पर्स में मिला सुसाइड नोट, प्रेमिका पर लगाए आरोप

  • पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

Bhopal suicide case : भोपाल।  भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सेठी नगर की है। शनिवार सुबह युवक की मां ने घर में बेटे का शव जीने की रेलिंग पर साड़ी के फंदे से लटका देखा।

UPSC 2025 result : यूपीएससी 2025 में मप्र के युवाओं का जलवा ! भोपाल के ईशान 5वीं, धार के पक्षल को 8वीं रैंक

मां ने शोर मचाकर परिवार और पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान दीपक गुर्जर (24) निवासी सेठी नगर गली नंबर-1 के रूप में हुई है। वह फेब्रिकेशन का काम करता था। दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जबकि उसकी एक बड़ी बहन है जिसकी शादी हो चुकी है।

MP gang rape : 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, 4 नकाबपोशों ने मुंह में कपड़ा ठूंसा, कुएं में फेंकने की कोशिश

पर्स में मिला सुसाइड नोट

शव की तलाशी में यह सुसाइड नोट मिला।

पुलिस को युवक की पैंट की जेब से एक पर्स मिला। इसमें डायरी के पन्ने पर लिखा सुसाइड नोट मिला है। नोट में युवक ने अपनी प्रेमिका को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 6–7 साल से संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन हाल ही में युवती ने शादी से इनकार कर दिया।

Breaking news Harda : हरदा में करंट लगने से मजदूर की मौत, खेत में मोटर लगाते समय हुआ हादसा

धमकी देने का आरोप

सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि प्रेमिका उसे धमकी देती थी कि वह उस पर रेप का केस करवा देगी। युवक ने यह भी लिखा कि युवती किसी दूसरे लड़के के साथ भी घूमती है और उसे धमकाती थी।

पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हैंडराइटिंग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *