International Women’s Day 2026 : महिला दिवस 2026, महिलाओं के योगदान और अधिकारों का जश्न…

International Women’s Day 2026

हाइलाइट्स 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया महिलाओं ने 8 मार्च 2025 से 8 मार्च 2026 तक हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं विज्ञान, खेल, व्यवसाय और समाज में महिलाओं का नेतृत्व और योगदान सराहा गया महिला सशक्तिकरण और समान अवसरों को बढ़ावा देने का संदेश International Women’s Day 2026 : महिला दिवस 2026।  महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के योगदान, संघर्ष और अधिकारों का सम्मान करने का अवसर है। यह आर्टिकल हमें याद दिलाता है कि समाज में महिलाओं का सम्मान और उनका सहयोग कितना आवश्यक है। Queens on the Wheels 3.0 : वुमेंस डे से पहले महिलाओं की दमदार राइड, भोपाल से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0’ हुई रवाना हर साल 8 मार्च को महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानने और उन्हें सम्मान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह शिक्षा, काम, संस्कृति और समाज में महिलाओं के योगदान को सराहने का एक खास दिन है। 1900 के दशक की शुरुआत में इसे मनाना शुरू किया गया और बाद में यूनाइटेड नेशंस के सहयोग से यह विश्वव्यापी आयोजन बन गया। इस दिन स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं। छात्रों के लिए निबंध, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। Ujjain Rangpanchami : उज्जैन रंगपंचमी गेर में हाई-टेक सुरक्षा, ड्रोन से हो रही हवाई निगरानी महिला दिवस पर निबंध लिखने की शुरुआत “जहां नारी मुस्कुराती है, वहां खुशियों का संसार बस जाता है। नारी का सम्मान समाज की असली पहचान है।” प्रस्तावना में बताएं कि यह दिन महिलाओं के सम्मान, योगदान और अधिकारों पर ध्यान देने का अवसर है। समाज, परिवार और कार्यस्थल में महिलाओं के प्रयासों को मान्यता देने के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। महिलाओं की उपलब्धियां (8 मार्च 2025 – 8 मार्च 2026) पिछले एक साल में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। विज्ञान और तकनीक में नए शोध और नवाचार, खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक, व्यवसाय में नेतृत्व और नई नौकरियां, और समाज तथा राजनीति में सक्रिय योगदान – ये सभी महिलाओं की अद्भुत उपलब्धियां हैं। इन प्रयासों का समाज पर सकारात्मक असर पड़ा है। UPSC 2025 result : यूपीएससी 2025 में मप्र के युवाओं का जलवा ! भोपाल के ईशान 5वीं, धार के पक्षल को 8वीं रैंक महिला सशक्तिकरण और समाज पर असर महिलाओं की उपलब्धियों ने दिखाया कि सशक्त और आत्मनिर्भर महिलाएं समाज में बदलाव लाने और विकास में अहम भूमिका निभा सकती हैं। उनके योगदान से परिवार मजबूत होते हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती है। महिला दिवस का महत्व यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए। यह केवल उपलब्धियों का जश्न नहीं है, बल्कि महिलाओं को और अधिक प्रेरित और सशक्त बनाने का संदेश भी है। MP gang rape : 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, 4 नकाबपोशों ने मुंह में कपड़ा ठूंसा, कुएं में फेंकने की कोशिश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 हमें यह सिखाता है कि महिलाओं के योगदान और संघर्ष को हमेशा सम्मान और मान्यता मिलनी चाहिए। समाज को महिलाओं की मेहनत और उपलब्धियों का पूरा क्रेडिट देना चाहिए।    

Queens on the Wheels 3.0 : वुमेंस डे से पहले महिलाओं की दमदार राइड, भोपाल से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0’ हुई रवाना

Queens on the Wheels 3.0

हाइलाइट्स भोपाल से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0’ में 25 महिला सुपर बाइकर्स रवाना वुमेंस डे से पहले महिला सशक्तिकरण का दमदार संदेश पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित कई राज्यों की बाइकर्स शामिल 1400 किमी की यात्रा कर 13 मार्च को खजुराहो पहुंचेगा यह कारवां   Queens on the Wheels 3.0 : भोपाल।  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए भोपाल से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0’ की शुरुआत की गई। भोपाल निवास से 25 महिला सुपर बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। Ujjain Rangpanchami : उज्जैन रंगपंचमी गेर में हाई-टेक सुरक्षा, ड्रोन से हो रही हवाई निगरानी इस अभियान में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित देश के विभिन्न राज्यों की महिला बाइकर्स शामिल हैं। महिला शक्ति और आत्मनिर्भरता का संदेश यह राइड महिलाओं की ताकत, आत्मविश्वास और स्वतंत्रता का प्रतीक बनकर सामने आ रही है। बाइक पर सवार महिलाएं न केवल लंबी दूरी तय कर रही हैं, बल्कि यह दिखा रही हैं कि महिलाएं हर क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। 1400 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा यह यात्रा मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों से होकर गुजरती है और करीब 1400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 13 मार्च को खजुराहो पहुंचने के बाद यह कारवां प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और प्राकृतिक सुंदरता को करीब से दर्शाएगा। Bhopal suicide case : भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेमिका पर आरोप मध्यप्रदेश पर्यटन और महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य इस पहल का उद्देश्य मध्यप्रदेश में स्वच्छ, सुरक्षित और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। साथ ही यह राइड महिलाओं को साहस और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करने का काम करेगी। महिला दिवस से पहले शुरू हुई यह राइड महिला शक्ति का प्रतीक बनकर उभर रही है, जो दिखाती है कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।      

Ujjain Rangpanchami : उज्जैन रंगपंचमी गेर में हाई-टेक सुरक्षा, ड्रोन से हो रही हवाई निगरानी

Ujjain Rangpanchami

हाइलाइट्स रंगपंचमी गेर मार्ग पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू ड्रोन कैमरों से हो रही हवाई निगरानी और लाइव फीड कंट्रोल रूम तक संवेदनशील स्थानों, छतों और संकरी गलियों पर पुलिस की विशेष नजर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी के चलते सुरक्षा और कड़ी Ujjain Rangpanchami  : उज्जैन।  उज्जैन में रंगपंचमी की प्रसिद्ध गेर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने इस बार हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। Bhopal suicide case : भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेमिका पर आरोप पूरे गेर मार्ग पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है और ड्रोन कैमरों की मदद से हवाई निगरानी की जा रही है। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन हर गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए है। ड्रोन से कंट्रोल रूम तक लाइव फीड गेर मार्ग के ऊंचे स्थानों, संकरी गलियों और संवेदनशील चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन कैमरों से मिलने वाली लाइव फीड सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंच रही है, जिससे अधिकारी भीड़ के घनत्व, यातायात और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रख पा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर भीड़ को नियंत्रित करने और मार्ग को व्यवस्थित करने के निर्देश तुरंत दिए जा रहे हैं। Bhopal suicide case : भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेमिका पर आरोप संवेदनशील स्थानों की पहले से जांच गेर शुरू होने से पहले पुलिस ने संवेदनशील स्थानों और आसपास की छतों की भी जांच की। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कहीं भी पत्थर, कांच या अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं जमा न हों। इसके अलावा गेर के दौरान किसी भी हड़बड़ी या असामाजिक गतिविधि पर नजर रखने के लिए हाई-डेफिनिशन कैमरों का भी उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी से सुरक्षा और कड़ी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की शहर में मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त किया गया है। प्रशासन का कहना है कि रंगपंचमी गेर को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, आनंददायक और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। MP gang rape : 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, 4 नकाबपोशों ने मुंह में कपड़ा ठूंसा, कुएं में फेंकने की कोशिश श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन निगरानी और लाइव फीड की मदद से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। गेर मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मी और विशेष सुरक्षा दल भीड़ प्रबंधन में सक्रिय रहेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग और सुरक्षा नियमों का पालन करें। Breaking news Harda : हरदा में करंट लगने से मजदूर की मौत, खेत में मोटर लगाते समय हुआ हादसा प्रशासन का कहना है कि गेर में किसी भी प्रकार की हिंसा या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्रोन और हाई-टेक कैमरों की मदद से पूरे गेर मार्ग की हर गतिविधि रिकॉर्ड की जा रही है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके।

Bhopal suicide case : भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेमिका पर आरोप

Bhopal suicide case

हाइलाइट्स भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या घर में जीने की रेलिंग से साड़ी के फंदे पर लटका मिला शव पर्स में मिला सुसाइड नोट, प्रेमिका पर लगाए आरोप पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच Bhopal suicide case : भोपाल।  भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सेठी नगर की है। शनिवार सुबह युवक की मां ने घर में बेटे का शव जीने की रेलिंग पर साड़ी के फंदे से लटका देखा। UPSC 2025 result : यूपीएससी 2025 में मप्र के युवाओं का जलवा ! भोपाल के ईशान 5वीं, धार के पक्षल को 8वीं रैंक मां ने शोर मचाकर परिवार और पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान दीपक गुर्जर (24) निवासी सेठी नगर गली नंबर-1 के रूप में हुई है। वह फेब्रिकेशन का काम करता था। दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जबकि उसकी एक बड़ी बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। MP gang rape : 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, 4 नकाबपोशों ने मुंह में कपड़ा ठूंसा, कुएं में फेंकने की कोशिश पर्स में मिला सुसाइड नोट पुलिस को युवक की पैंट की जेब से एक पर्स मिला। इसमें डायरी के पन्ने पर लिखा सुसाइड नोट मिला है। नोट में युवक ने अपनी प्रेमिका को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 6–7 साल से संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन हाल ही में युवती ने शादी से इनकार कर दिया। Breaking news Harda : हरदा में करंट लगने से मजदूर की मौत, खेत में मोटर लगाते समय हुआ हादसा धमकी देने का आरोप सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि प्रेमिका उसे धमकी देती थी कि वह उस पर रेप का केस करवा देगी। युवक ने यह भी लिखा कि युवती किसी दूसरे लड़के के साथ भी घूमती है और उसे धमकाती थी। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हैंडराइटिंग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

UPSC 2025 result : यूपीएससी 2025 में मप्र के युवाओं का जलवा ! भोपाल के ईशान 5वीं, धार के पक्षल को 8वीं रैंक

UPSC 2025 result

हाइलाइट्स यूपीएससी 2025 में भोपाल के ईशान भटनागर को ऑल इंडिया 5वीं रैंक धार के पक्षल सेक्रेटरी ने 8वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया अशोकनगर के चितवन जैन 17वीं और खंडवा की रूपल जायसवाल 43वीं रैंक पर मऊगंज, नरसिंहपुर, ग्वालियर और गुना के अभ्यर्थियों ने भी टॉप रैंक हासिल की UPSC 2025 result : मध्यप्रदेश।  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल रिजल्ट में मध्यप्रदेश के कई युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। भोपाल के ईशान भटनागर ने ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल की, जबकि धार जिले के पक्षल सेक्रेटरी ने 8वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। MP gang rape : 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, 4 नकाबपोशों ने मुंह में कपड़ा ठूंसा, कुएं में फेंकने की कोशिश यूपीएससी द्वारा शुक्रवार को जारी परिणाम में कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न सेवाओं के लिए हुआ है। इसमें मध्यप्रदेश के कई उम्मीदवारों ने टॉप रैंक हासिल कर प्रदेश की प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि भोपाल के ईशान भटनागर और धार के पक्षल जैन का टॉप-10 में स्थान पाना प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है। ईशान भटनागर पहले से IRS ट्रेनिंग में भोपाल के ईशान भटनागर फिलहाल नागपुर में इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनके पिता मध्यप्रदेश सरकार में प्रिंसिपल एडवाइजर रह चुके हैं, जबकि उनकी मां इंग्लिश की प्रोफेसर हैं। MP gang rape : 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, 4 नकाबपोशों ने मुंह में कपड़ा ठूंसा, कुएं में फेंकने की कोशिश धार के पक्षल ने तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता धार जिले के बाग कस्बे के रहने वाले पक्षल सेक्रेटरी ने तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल की। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई बाग के महेश मेमोरियल स्कूल से की और आगे की पढ़ाई आईआईटी कानपुर से की। आईआईटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र की बजाय सिविल सेवा का रास्ता चुना और दिल्ली में रहकर तैयारी की। प्रदेश के अन्य अभ्यर्थियों ने भी हासिल की बड़ी रैंक यूपीएससी परीक्षा में मध्यप्रदेश के अन्य अभ्यर्थियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। अशोकनगर के चितवन जैन – ऑल इंडिया रैंक 17 खंडवा की रूपल जायसवाल – ऑल इंडिया रैंक 43 मऊगंज की समीक्षा द्विवेदी – ऑल इंडिया रैंक 56 नरसिंहपुर की दीक्षा पाटकर – ऑल इंडिया रैंक 88 ग्वालियर की सृष्टि गोयल – ऑल इंडिया रैंक 160 गुना की देवांगी मीणा – ऑल इंडिया रैंक 236 नरसिंहपुर की पूजा सोनी – ऑल इंडिया रैंक 249 सतना की भूमिका जैन – ऑल इंडिया रैंक 331 प्रदेश के युवाओं की इस सफलता से पूरे मध्यप्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।  

MP gang rape : 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, 4 नकाबपोशों ने मुंह में कपड़ा ठूंसा, कुएं में फेंकने की कोशिश

MP gang rape

हाइलाइट्स खंडवा के पुनासा में 90 साल की महिला से चार नकाबपोशों ने गैंगरेप किया आरोपियों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर वारदात को अंजाम दिया बुजुर्ग को खटिया समेत कुएं में फेंकने की कोशिश, आवाज सुनकर आरोपी भागे पीड़िता 12 घंटे तक खेत में तड़पती रही, पुलिस ने चार अज्ञात पर केस दर्ज किया MP gang rape : खंडवा।  मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ चार नकाबपोश बदमाशों ने गैंगरेप किया। Breaking news Harda : हरदा में करंट लगने से मजदूर की मौत, खेत में मोटर लगाते समय हुआ हादसा आरोपियों ने वारदात के बाद महिला को खटिया समेत कुएं में फेंककर मारने की कोशिश भी की। घटना के बाद पीड़िता करीब 12 घंटे तक खेत में गंभीर हालत में पड़ी तड़पती रही। खेत में बने घर में अकेली रहती थी बुजुर्ग जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला अपने खेत में बने एक छोटे घर में अकेली रहती है। बुधवार रात वह रोज की तरह खाना खाकर सो गई थी। देर रात चार नकाबपोश बदमाश उसके घर में घुस आए। उन्होंने महिला को पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके। Narmadapuram News : नर्मदापुरम में होटल मालिक की साइलेंट अटैक से मौत, खाना परोसते समय गिरे; CCTV वीडियो आया सामने बारी-बारी से किया दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि चारों बदमाशों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उम्र और कमजोरी के कारण वह उनका विरोध नहीं कर सकी। आरोपियों ने उसके हाथ-पैर पकड़कर उसके साथ दरिंदगी की, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लग गई। कुएं में फेंकने की कोशिश वारदात के बाद आरोपियों ने आपस में बात करते हुए कहा कि अब बुजुर्ग को कुएं में फेंक देते हैं। इसके बाद वे उसे खटिया समेत उठाकर कुएं की ओर ले जाने लगे। उसी दौरान आसपास किसी वाहन या लोगों की आवाज सुनाई दी, जिससे घबराकर आरोपी बुजुर्ग को खेत में ही छोड़कर भाग गए। Saraswati Abhiyan MP : 10 मार्च से शुरू होगा सरस्वती अभियान, सीएम मोहन यादव करेंगे शुरुआत, स्कूल छोड़ चुकी बेटियों को फिर पढ़ाएगी सरकार 12 घंटे तक खेत में पड़ी रही पीड़िता घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई और पूरी रात खेत में ही पड़ी रही। गुरुवार सुबह जब कुछ लोग भूसा खरीदने के लिए खेत पर पहुंचे, तब उन्होंने बुजुर्ग को झोपड़ी के बाहर खटिया पर घायल हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती पीड़िता की बेटी को घटना की जानकारी मिलने पर वह ससुराल से अपने मायके पहुंची। उसने देखा कि मां के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं और खून बह रहा है। LPG Cylinder Price MP : मध्यप्रदेश में घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल सहित कई शहरों में कीमत 900 के पार, नर्मदापुरम में सबसे महंगा सिलेंडर बाद में उसे पुनासा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया पुनासा एसडीओपी मनोहर गवली ने बताया कि महिला के साथ गंभीर यौन अपराध की घटना सामने आई है। महिला के बयान के आधार पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Breaking news Harda : हरदा में करंट लगने से मजदूर की मौत, खेत में मोटर लगाते समय हुआ हादसा

Breaking news Harda

हाइलाइट्स हरदा के ग्राम सुखरास में करंट लगने से मजदूर की मौत खेत में मूंग की फसल के लिए पानी की मोटर लगा रहा था मजदूर करंट लगने से पानी में गिरा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार शुरू किया Breaking news Harda : हरदा।  हरदा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरास में शनिवार सुबह करीब 11 बजे करंट लगने से एक 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Narmadapuram News : नर्मदापुरम में होटल मालिक की साइलेंट अटैक से मौत, खाना परोसते समय गिरे; CCTV वीडियो आया सामने नाले में मोटर लगाते समय लगा करंट जानकारी के अनुसार ग्राम सुखरास निवासी मुकेश पिता केवलराम खोदरे (45) किसान सुनील पुनासे के खेत पर मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह खेत के पास बहने वाले नाले में मूंग की फसल के लिए पानी की मोटर लगा रहा था। इसी दौरान अचानक उसके हाथों की उंगलियों और पैरों में करंट लग गया। करंट लगने से पानी में गिरा तेज करंट का झटका लगने के कारण मुकेश पानी में गिर गया। घटना के समय उसका छोटा भाई गोलू भी वहां मौजूद था, जो बोल पाने में असमर्थ है। गोलू दौड़कर गांव गया और ग्रामीणों को बुलाकर लाया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक मुकेश की मौत हो चुकी थी। Narmadapuram News : नर्मदापुरम में होटल मालिक की साइलेंट अटैक से मौत, खाना परोसते समय गिरे; CCTV वीडियो आया सामने अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित ग्रामीणों ने मुकेश को तुरंत एक निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे अमन ने बताया कि वह दो भाई हैं, जिसमें छोटा भाई अभी 14 साल का है। पुलिस ने परिजनों और खेत मालिक के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।  

Narmadapuram News : नर्मदापुरम में होटल मालिक की साइलेंट अटैक से मौत, खाना परोसते समय गिरे; CCTV वीडियो आया सामने

Narmadapuram News

हाइलाइट्स नर्मदापुरम में होटल संचालक की साइलेंट अटैक से मौत ग्राहकों को खाना परोसते समय अचानक गिर पड़े घटना होटल के CCTV कैमरे में कैद लोगों ने CPR दिया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया Narmadapuram News : नर्मदापुरम।  मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक होटल संचालक की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की है, जब वह होटल में ग्राहकों को खाना परोस रहे थे। Saraswati Abhiyan MP : 10 मार्च से शुरू होगा सरस्वती अभियान, सीएम मोहन यादव करेंगे शुरुआत, स्कूल छोड़ चुकी बेटियों को फिर पढ़ाएगी सरकार इसी दौरान अचानक थाली में सब्जी रखते-रखते वे जमीन पर गिर पड़े। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो शनिवार सुबह सामने आया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय अशोक नवलानी के रूप में हुई है, जो सिंधी कॉलोनी गोकुलपुरी के रहने वाले थे। वे अपने भाई पप्पन नवलानी के साथ मिलकर ग्वालटोली रेलवे स्टेशन के पास ‘चाचा-भतीजा’ नाम से होटल चलाते थे। LPG Cylinder Price MP : मध्यप्रदेश में घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल सहित कई शहरों में कीमत 900 के पार, नर्मदापुरम में सबसे महंगा सिलेंडर वीडियो में देखा जा सकता है कि अशोक नवलानी ग्राहकों को खाना परोस रहे थे। एक ग्राहक की थाली में उन्होंने एक सब्जी रखी और दूसरी सब्जी रखने ही वाले थे कि अचानक नीचे गिर पड़े। पहले तो आसपास मौजूद लोगों को समझ नहीं आया कि क्या हुआ, लेकिन कुछ ही सेकंड में होटल के कर्मचारी और उनके भाई उन्हें उठाने के लिए दौड़ पड़े। सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन नहीं बची जान मौके पर मौजूद लोगों और उनके भाई पप्पन नवलानी ने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Hamidia Hospital : हमीदिया में कैंसर इलाज प्रभावित, डुअल लीनेक मशीन नहीं, मरीजों को करना पड़ रहा इंतजार पप्पन नवलानी ने बताया कि उनके बड़े भाई अशोक पहले कूलर का काम करते थे। कुछ समय से दोनों मिलकर होटल चला रहे थे। घटना के समय वह खुद किचन में सब्जी बना रहे थे, जबकि अशोक ग्राहकों को खाना परोस रहे थे। उन्होंने बताया कि जब अशोक एक ग्राहक की थाली में सब्जी रख रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े। उन्होंने तुरंत सीपीआर दिया, लेकिन तब तक वह अचेत हो चुके थे। उनकी सांस चल रही थी, लेकिन हाथ-पैर में कोई हलचल नहीं थी। Betul crime news : बैतूल में बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या की, पोस्टमार्टम में टूटी मिली गर्दन की हड्डी परिजनों के अनुसार अशोक नवलानी छह भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। परिवार का कहना है कि उन्हें पहले कोई गंभीर हार्ट संबंधी बीमारी नहीं थी, हालांकि पिछले तीन साल में गर्मियों के दौरान उन्हें दो-तीन बार घबराहट और बीपी लो होने की शिकायत हुई थी।  

Saraswati Abhiyan MP : 10 मार्च से शुरू होगा सरस्वती अभियान, सीएम मोहन यादव करेंगे शुरुआत, स्कूल छोड़ चुकी बेटियों को फिर पढ़ाएगी सरकार

Saraswati Abhiyan MP

हाइलाइट्स 10 मार्च को भोपाल में सरस्वती अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ सीएम मोहन यादव करेंगे अभियान की शुरुआत स्कूल छोड़ चुकी बेटियों को ओपन स्कूल से जोड़कर फिर पढ़ाई का मौका 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे सकेंगी बालिकाएं   Saraswati Abhiyan MP : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में पढ़ाई बीच में छोड़ चुकी बालिकाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘सरस्वती अभियान’ शुरू करने का फैसला किया है। LPG Cylinder Price MP : मध्यप्रदेश में घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल सहित कई शहरों में कीमत 900 के पार इस अभियान का उद्देश्य उन बेटियों को फिर से पढ़ाई का मौका देना है, जो किसी कारण से स्कूल छोड़ चुकी हैं। यह पहल बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शुरू की जा रही है। 10 मार्च को भोपाल में होगा शुभारंभ सरस्वती अभियान की शुरुआत 10 मार्च को भोपाल में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। Hamidia Hospital : हमीदिया में कैंसर इलाज प्रभावित, डुअल लीनेक मशीन नहीं, मरीजों को करना पड़ रहा इंतजार ओपन स्कूल से फिर पढ़ाई का मौका इस अभियान के तहत स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को राज्य ओपन स्कूल से जोड़ा जाएगा। इससे वे फिर से पढ़ाई शुरू कर सकेंगी और 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे सकेंगी। सरकार की ओर से उन्हें अध्ययन सामग्री, संपर्क कक्षाएं, मार्गदर्शन और मेंटोरिंग जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। पढ़ाई छोड़ चुकी बेटियों का होगा सर्वे अभियान के तहत पहले उन बालिकाओं की पहचान की जाएगी जिन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी है। इसके लिए सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें ओपन स्कूल में नामांकन दिलाकर परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। Harda News : हरदा में शिवाजी जयंती पर निकली शौर्य यात्रा, ‘जय भवानी-जय शिवाजी’ से गूंजा शहर ड्रॉपआउट कम करने पर सरकार का फोकस सरकार का कहना है कि इस अभियान से प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा दर बढ़ेगी और स्कूल छोड़ने की समस्या कम होगी। साथ ही इससे बेटियों को आगे पढ़ाई या रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे और समाज में उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।    

LPG Cylinder Price MP : मध्यप्रदेश में घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, भोपाल सहित कई शहरों में कीमत 900 के पार, नर्मदापुरम में सबसे महंगा सिलेंडर

LPG Cylinder Price MP

हाइलाइट्स मध्यप्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, 11 महीने बाद बढ़े दाम। भोपाल में 918 और इंदौर में 941 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर। नर्मदापुरम में सबसे महंगा, कीमत 1035 रुपए पहुंची। प्रदेश के कई जिलों में अब सिलेंडर की कीमत 900 से 1000 रुपए के करीब। LPG Cylinder Price MP : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। करीब 11 महीने बाद गैस के दाम बढ़े हैं, जिससे आम लोगों के घर का बजट प्रभावित हो सकता है। वहीं नर्मदापुरम में सिलेंडर की कीमत राजधानी भोपाल से भी ज्यादा हो गई है। Hamidia Hospital : हमीदिया में कैंसर इलाज प्रभावित, डुअल लीनेक मशीन नहीं, मरीजों को करना पड़ रहा इंतजार प्रदेश के बड़े शहरों में अब गैस सिलेंडर की कीमत अलग-अलग हो गई है। भोपाल में सिलेंडर 918 रुपए में मिलेगा, जबकि इंदौर में इसकी कीमत 941 रुपए हो गई है। बड़े शहरों में गैस सिलेंडर के नए रेट प्रदेश के प्रमुख शहरों में सिलेंडर के नए दाम इस प्रकार हैं। भोपाल – 918 रुपए इंदौर – 941 रुपए ग्वालियर – 996 रुपए जबलपुर – 919 रुपए उज्जैन – 972 रुपए नर्मदापुरम – 1035 इन शहरों में ग्वालियर में गैस सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा हो गई है। Betul crime news : बैतूल में बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या की, पोस्टमार्टम में टूटी मिली गर्दन की हड्डी नर्मदापुरम में सबसे महंगा सिलेंडर प्रदेश में सबसे महंगा सिलेंडर नर्मदापुरम में मिलेगा। यहां अब गैस सिलेंडर के लिए 1035 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा मुरैना में 937 रुपए और भिंड में 936 रुपए तक कीमत पहुंच गई है। कई जिलों में सिलेंडर के दाम 1000 रुपए के करीब पहुंच गए हैं। इनमें निवाड़ी, टीकमगढ़, झाबुआ, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी और रतलाम जैसे जिले शामिल हैं। Bhopal crime news : भोपाल में युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट, घायल हालत में अस्पताल छोड़कर फरार हुए बदमाश आधे मध्यप्रदेश में 900 रुपए से ज्यादा कीमत प्रदेश के लगभग आधे जिलों में अब गैस सिलेंडर की कीमत 900 रुपए से ज्यादा हो गई है। इससे आम लोगों के खर्च में बढ़ोतरी होने की संभावना है। शाजापुर और सीहोर में सबसे सस्ता प्रदेश में सबसे कम कीमत शाजापुर और सीहोर में है। यहां सिलेंडर करीब 918.50 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा सिवनी, सागर, विदिशा, दमोह, रायसेन, पन्ना, उमरिया और सीधी में भी कीमत अपेक्षाकृत कम है। Raisen News : रायसेन में बेतवा नदी का जलस्तर घटा, कई जगह तलहटी के पत्थर दिखने लगे कॉमर्शियल गैस भी महंगी हुई इससे पहले 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए थे। उस समय करीब 31 रुपए तक बढ़ोतरी की गई थी। अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ने से लोगों पर दोहरी मार पड़ी है। गैस की कमी रोकने के लिए सरकार का आदेश केंद्र सरकार ने हाल ही में तेल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। Narmadapuram News : अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध की अफवाह से नर्मदापुरम में पेट्रोल पंपों पर भीड़, ड्रम लेकर ईंधन भराने पहुंचे लोग सरकार ने सभी रिफाइनरी कंपनियों से कहा है कि वे प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल प्राथमिकता से रसोई गैस बनाने के लिए करें, ताकि देश में गैस की सप्लाई प्रभावित न हो। सरकारी तेल कंपनियों जैसे  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन,हिंदुस्तान पेट्रोलियमऔर भारत पेट्रोलियम को इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। Shivraj Singh Chouhan Birthday : जन्मदिन पर शिवराज का सेवा संकल्प.. दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग क्लासेस’ 1. कैसे तय होती है गैस सिलेंडर की कीमत एलपीजी सिलेंडर की कीमत हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत, ट्रांसपोर्ट खर्च और टैक्स के आधार पर तय होती है। तेल कंपनियां इन सभी लागतों को जोड़कर अंतिम कीमत तय करती हैं। Bhopal Holi Incident : भोपाल में होली के जश्न के बीच प्रोफेसर की मौत, भांग पीने के बाद बिगड़ी तबीयत 2. एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955 क्या है सरकार ने एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करके जारी किया है। इस कानून के जरिए सरकार जरूरी वस्तुओं की सप्लाई और कीमतों को नियंत्रित कर सकती है।