Betul drug trafficking : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

Betul drug trafficking

Betul drug trafficking : बैतूल।   बैतूल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 अप्रैल को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में ब्राउन शुगर बरामद पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपियों के पास से करीब 2 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है। दो आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्कीराज गोस्वामी और प्रभांशु डोंगरे के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Raisen weather news : रायसेन में मौसम ने बदली करवट, 42°C की भीषण गर्मी के बाद हल्की राहत सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को मादक पदार्थ की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके लिए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। Women Reservation Bill update : MVM कॉलेज मैदान से रोशनपुरा तक पदयात्रा, हजारों महिलाओं की भागीदारी; सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल

Raisen weather news : रायसेन में मौसम ने बदली करवट, 42°C की भीषण गर्मी के बाद हल्की राहत

Raisen weather news

Raisen weather news : रायसेन।  रायसेन जिले में 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान की भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार शाम हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार को था 42°C के पार पारा इससे पहले शुक्रवार को जिले में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। तेज धूप और लू के कारण जनजीवन प्रभावित रहा और दोपहर के समय लोग घरों में ही रहने को मजबूर थे। शनिवार शाम बदला मौसम, मिली राहत शनिवार शाम अचानक आसमान में बादल छाने लगे, जिससे उमस बढ़ गई। इसके बाद देर शाम हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को तपिश से कुछ राहत मिली। Women Reservation Bill update : MVM कॉलेज मैदान से रोशनपुरा तक पदयात्रा, हजारों महिलाओं की भागीदारी; सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल सोमवार सुबह ठंडी हवाओं ने बढ़ाई राहत सोमवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना बना रहा। इससे तापमान में हल्की गिरावट आई और लू के असर में कमी महसूस की गई। मौसम विभाग का अलर्ट फिर बढ़ सकती है गर्मी मौसम विभाग के अनुसार यह राहत अस्थायी है। आने वाले दिनों में तापमान फिर से बढ़ने और भीषण गर्मी लौटने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Betul news : बडोरा मंडी में एंट्री बंद पर बवाल, 3 दिन से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा

Betul news

  Betul news : बैतूल।  बैतूल जिले की बडोरा कृषि उपज मंडी में प्रबंधन की लापरवाही के चलते बड़ा विवाद खड़ा हो गया। खरीदी बंद होने की जानकारी समय पर नहीं मिलने से दूर-दराज से आए किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच गए, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई। तीन दिन से परेशान किसान, गेट पर जाम पिछले तीन दिनों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मंडी गेट पर अपने वाहन खड़े कर जाम लगा दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने में जुट गई। Bhopal rape case : सुसाइड की धमकी देकर बुलाया, युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप शेड में भरा माल, किसानों को नहीं मिल रही एंट्री किसानों का आरोप है कि मंडी के शेड में अब भी व्यापारियों का माल भरा हुआ है, जिसके कारण नए किसानों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। उनका कहना है कि उन्हें किसी भी तरह की सूचना नहीं दी गई, जिससे वे लगातार दो दिनों से बाहर ही खड़े हैं। भेदभाव के आरोप, किसानों में नाराजगी किसानों ने मंडी प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ चुनिंदा लोगों को ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि बाकी किसान खुले आसमान के नीचे भूखे-प्यासे इंतजार करने को मजबूर हैं। मंडी प्रबंधन के अनुसार, मंडी से व्यापारी माल हटाने की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए फिलहाल एंट्री रोकी गई है। उनका कहना है कि शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। MP road accident : मऊगंज में NH-135 पर ट्रेलर से टकराई बाइक, ट्रिपल एक्सीडेंट में तीन युवकों की मौत पहले से दी गई थी चेतावनी जानकारी के मुताबिक, मंडी प्रबंधन ने 20 अप्रैल तक व्यापारियों को शेड खाली करने के निर्देश दिए थे और ऐसा न करने पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी भी दी थी। बावजूद इसके अभी भी मंडी में बड़ी मात्रा में माल भरा हुआ है। किसानों का सवाल है कि जो माल तीन दिनों में नहीं हट सका, वह कुछ घंटों में कैसे हटेगा, और आखिर कब तक उन्हें इस तरह परेशान होना पड़ेगा।  

Bhopal rape case : सुसाइड की धमकी देकर बुलाया, युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप

Bhopal rape case

Bhopal rape case : भोपाल।   भोपाल में एक प्राइवेट इंजीनियर पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़िता की आरोपी से मुलाकात उसके भाई की शादी (जून 2025) में हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो बाद में दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। सुसाइड की धमकी देकर कमरे पर बुलाया पुलिस के अनुसार, अगस्त 2025 में आरोपी ने युवती को वीडियो कॉल कर सुसाइड करने की धमकी दी। उसने गले में फंदा दिखाकर कहा कि अगर वह मिलने नहीं आई तो वह आत्महत्या कर लेगा। घबराकर युवती उसके कमरे पर पहुंची, जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। Women Reservation Bill update : MVM कॉलेज मैदान से रोशनपुरा तक पदयात्रा, हजारों महिलाओं की भागीदारी; सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप इस दौरान आरोपी ने चुपके से अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह कई बार पीड़िता का शोषण करता रहा। लगातार दबाव और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता निशातपुरा क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय छात्रा है, जो बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी मोहम्मद आकिब खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में डेटा इंजीनियर के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। MP road accident : मऊगंज में NH-135 पर ट्रेलर से टकराई बाइक, ट्रिपल एक्सीडेंट में तीन युवकों की मौत

Women Reservation Bill update : MVM कॉलेज मैदान से रोशनपुरा तक पदयात्रा, हजारों महिलाओं की भागीदारी; सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल

Women Reservation Bill

Women Reservation Bill update : भोपाल।  राजधानी भोपाल में बीजेपी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ बड़ा आक्रोश मार्च निकाला। कार्यक्रम की शुरुआत MVM कॉलेज मैदान में आयोजित नारी सशक्तिकरण सम्मेलन से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन के बाद निकला आक्रोश मार्च सम्मेलन के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने MVM कॉलेज मैदान से रोशनपुरा चौराहे तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान पूरे रास्ते नारेबाजी और प्रदर्शन देखने को मिला। इसे पार्टी का बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। MP road accident : मऊगंज में NH-135 पर ट्रेलर से टकराई बाइक, ट्रिपल एक्सीडेंट में तीन युवकों की मौत मंच पर वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महिला मंत्री, सांसद और कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच से नेताओं ने महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर अपनी बात रखी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का संबोधन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब महिलाओं को अधिकार देने का समय आया, तो विपक्ष ने इसमें बाधा डाली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं और उन्हें उनका हक दिलाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर लंबे समय से बातें होती रहीं, लेकिन लागू करने के समय कई दल पीछे हट गए। AWS weather station : MP में मौसम का “Live Update”, हर गांव बनेगा मिनी वेदर स्टेशन हजारों महिलाओं की भागीदारी का दावा बीजेपी का दावा है कि इस सम्मेलन और आक्रोश मार्च में प्रदेशभर से हजारों महिलाएं शामिल हुईं। पार्टी इसे महिलाओं के समर्थन और जनभागीदारी का बड़ा उदाहरण बता रही है। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने MVM कॉलेज से रोशनपुरा चौराहे तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया, जिससे जुलूस के दौरान यातायात सुचारू बना रहे।

MP road accident : मऊगंज में NH-135 पर ट्रेलर से टकराई बाइक, ट्रिपल एक्सीडेंट में तीन युवकों की मौत

MP road accident : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में नेशनल हाईवे-135 पर हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा 14 अप्रैल को पथरिहा मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक ट्रेलर से टकरा गई। वीडियो सामने आने के बाद उठे सवाल घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हादसे से ठीक पहले की स्थिति देखी जा सकती है। वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ही परिवार के तीन भाइयों की मौत बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक एक ही परिवार के थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। Women Reservation Bill : भोपाल में बीजेपी का कांग्रेस पर हल्ला बोल, नारी शक्ति के मुद्दे पर आक्रोश मार्च लापरवाही की आशंका, जांच जारी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक लापरवाही से वाहन चला रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल से एक हथियार भी बरामद किए जाने की बात सामने आई है, जिसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि सटीक स्थिति स्पष्ट हो सके।

Women Reservation Bill : भोपाल में बीजेपी का कांग्रेस पर हल्ला बोल, नारी शक्ति के मुद्दे पर आक्रोश मार्च

Women Reservation Bill

Women Reservation Bill : मध्यप्रदेश।   मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमाने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कांग्रेस के खिलाफ बड़ा आक्रोश मार्च निकालने की तैयारी में है। यह प्रदर्शन नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस के रुख के विरोध में किया जा रहा है, जिसे लेकर बीजेपी अब खुलकर मैदान में उतर रही है। Bhopal Central Jail suicide : भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कैदी ने लगाई फांसी, गौशाला में मिला शव नारी सशक्तिकरण सम्मेलन से होगी शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे MVM कॉलेज मैदान से होगी, जहां बीजेपी द्वारा नारी सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और आम महिलाओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी का कहना है कि यह आयोजन महिलाओं के अधिकार और सम्मान के समर्थन में किया जा रहा है। सम्मेलन के बाद निकलेगा आक्रोश मार्च सम्मेलन के बाद यहीं से आक्रोश मार्च की शुरुआत होगी, जो पदयात्रा के रूप में MVM कॉलेज मैदान से निकलकर रोशनपुरा चौराहे तक पहुंचेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और महिलाएं सड़कों पर उतरकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। इसे बीजेपी के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। Bhopal Congress protest : भोपाल में कांग्रेस का बड़ा सत्याग्रह, 23 अप्रैल को किसानों के लिए उपवास सीएम समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। इन नेताओं की मौजूदगी इस कार्यक्रम को और भी अहम बना रही है। प्रदेशभर से महिलाओं के जुटने का दावा बीजेपी का दावा है कि इस नारी सशक्तिकरण सम्मेलन और आक्रोश मार्च में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों महिलाएं भाग लेंगी। पार्टी इसे महिलाओं की भागीदारी के जरिए एक बड़े जनसमर्थन के प्रदर्शन के रूप में पेश कर रही है। प्रशासन ने किया ट्रैफिक डायवर्जन कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। MVM कॉलेज से रोशनपुरा चौराहे तक के मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, ताकि जुलूस के दौरान आम लोगों को कम से कम परेशानी हो। Wildlife Water Crisis MP : बैतूल में गर्मी से वन्यजीवों पर संकट, पानी के लिए भटक रहे जानवर; सामाजिक संगठन ने शुरू की पहल राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, बीजेपी इस कार्यक्रम के जरिए न केवल कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रही है, बल्कि आगामी राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए महिला मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने का संदेश भी देना चाहती है।

Bhopal Central Jail suicide : भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कैदी ने लगाई फांसी, गौशाला में मिला शव

suicide

Bhopal Central Jail suicide : भोपाल।  भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम एक बंदी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बंदी का शव जेल परिसर स्थित गौशाला में पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आजीवन कारावास की सजा काट रहा था बंदी पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गुड्डू आदिवासी (58) के रूप में हुई है, जो रायसेन जिले के बाड़ी का रहने वाला था। वह वर्ष 2017 से हत्या के मामले में सजा काट रहा था और जेल में गौसेवक के रूप में कार्य करता था। Bhopal Congress protest : भोपाल में कांग्रेस का बड़ा सत्याग्रह, 23 अप्रैल को किसानों के लिए उपवास पंप बंद करने भेजा, फिर नहीं लौटा रविवार को वह अन्य बंदियों के साथ गौशाला में काम करने गया था। दिनभर उसने सामान्य रूप से काम किया, यहां तक कि ट्रैक्टर भी चलाया। शाम करीब 5:30 बजे लौटते समय पानी का पंप खुला रह जाने पर प्रहरी ने उसे बंद करने के लिए वापस भेजा, लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा। प्रहरी ने देखा फंदे पर लटका शव जब बंदी काफी देर तक नहीं लौटा, तो प्रहरी उसे देखने गौशाला पहुंचा। वहां उसने गुड्डू को पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ पाया। बताया जा रहा है कि उसने गायों को बांधने वाली रस्सी से ही फंदा बनाया था। Gwalior Fraud Delivery Case : 7 आईफोन की जगह पार्सल में मिले पत्थर, डिलीवरी बॉय 3 महीने से लापता मानसिक तनाव की आशंका, जांच जारी प्रारंभिक जांच में पारिवारिक दूरी और मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। यह भी सामने आया है कि मृतक से मिलने उसके परिजन कम ही आते थे और वह कभी पैरोल पर नहीं गया। कुछ सूत्रों के मुताबिक उसका जेल अधिकारियों से विवाद भी चल रहा था। फिलहाल गांधीनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का शव गांधी मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में रखवाया गया है। सोमवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Bhopal Congress protest : भोपाल में कांग्रेस का बड़ा सत्याग्रह, 23 अप्रैल को किसानों के लिए उपवास

Bhopal Congress protest

Bhopal Congress protest : भोपाल। भोपाल में किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस आक्रामक रुख अपनाने जा रही है। किसानों को डिफाल्टर घोषित किए जाने और गेहूं की खरीदी नहीं होने के विरोध में कांग्रेस सेवादल 23 अप्रैल को सत्याग्रह करेगा। रोशनपुरा चौराहे पर होगा उपवास राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पूरे दिन उपवास पर बैठेंगे। इसे किसानों के समर्थन में बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। Gwalior Fraud Delivery Case : 7 आईफोन की जगह पार्सल में मिले पत्थर, डिलीवरी बॉय 3 महीने से लापता किसानों के साथ अन्याय का आरोप कांग्रेस का कहना है कि किसानों को डिफाल्टर घोषित करना उनकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रहा है। साथ ही, समय पर गेहूं की खरीदी न होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वरिष्ठ नेता होंगे शामिल इस सत्याग्रह में मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। पार्टी इसे किसानों के हक की लड़ाई बताते हुए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देख रही है। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। Wildlife Water Crisis MP : बैतूल में गर्मी से वन्यजीवों पर संकट, पानी के लिए भटक रहे जानवर; सामाजिक संगठन ने शुरू की पहल

AWS weather station : MP में मौसम का “Live Update”, हर गांव बनेगा मिनी वेदर स्टेशन

AWS weather station

AWS weather station : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश में अब खेती-किसानी और प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। राज्य सरकार ने प्रदेश की सभी 23,634 ग्राम पंचायतों में ऑटोमैटिक रेन गेज (ARG) और 444 तहसीलों में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) लगाने की बड़ी योजना शुरू की है। इस परियोजना के तहत कृषि विभाग ने निविदा जारी कर कार्यान्वयन भागीदारों (WIP) से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस सिस्टम की खास बात यह है कि मौसम और बारिश से जुड़ा डेटा हर 15 मिनट में सीधे सरकारी पोर्टल पर अपडेट होगा, जिससे सूखा और अतिवृष्टि जैसी स्थितियों की रियल-टाइम निगरानी संभव हो सकेगी। Gwalior Fraud Delivery Case : 7 आईफोन की जगह पार्सल में मिले पत्थर, डिलीवरी बॉय 3 महीने से लापता परियोजना की लागत और बजट यह महत्वाकांक्षी योजना केंद्र और राज्य सरकार के साझा सहयोग से लागू की जा रही है। सरकारी अनुमान के मुताबिक, एक ऑटोमैटिक रेन गेज लगाने में लगभग ₹35,000 से ₹40,000 का खर्च आएगा, जबकि एक वेदर स्टेशन की लागत ₹1.5 लाख से ₹2 लाख तक होगी। पूरे प्रदेश में 24,000 से अधिक लोकेशनों को कवर करने के लिए इस प्रोजेक्ट पर करीब ₹100 करोड़ से ₹120 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार 50% राशि ‘वायबिलिटी गैप फंडिंग’ (VGF) के तहत देगी, जबकि शेष खर्च राज्य सरकार और चयनित एजेंसियां मिलकर वहन करेंगी। क्यों जरूरी है यह योजना? फिलहाल मौसम की जानकारी जिला या ब्लॉक स्तर तक सीमित है, जिससे गांव स्तर पर होने वाली प्राकृतिक घटनाओं का सटीक आकलन नहीं हो पाता। कई बार एक ही तहसील में अलग-अलग गांवों में मौसम की स्थिति बिल्कुल अलग होती है—कहीं अतिवृष्टि तो कहीं सूखा। इस डेटा की कमी के चलते प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत किसानों के नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाता और मुआवजे में देरी होती है। नई व्यवस्था से हर पंचायत का अलग डेटा उपलब्ध होगा, जिससे किसानों को वास्तविक नुकसान के अनुसार मुआवजा मिल सकेगा। MP TET Protest : भोपाल में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, TET अनिवार्यता के खिलाफ ज्ञापन सौंपा, जून में बड़े आंदोलन की चेतावनी कैसे करेगा काम? यह पूरा सिस्टम ऑटोमैटिक और सौर ऊर्जा से संचालित होगा। पंचायतों में लगे रेन गेज और तहसीलों में स्थापित वेदर स्टेशन में आधुनिक सेंसर और सिम आधारित टेलीमेट्री सिस्टम होगा। ये उपकरण हर 15 मिनट में बारिश, तापमान, हवा की गति और नमी जैसे आंकड़े रिकॉर्ड कर वायरलेस माध्यम से ‘विंड्स’ (WINDS) के केंद्रीय सर्वर पर भेजेंगे। पूरी प्रक्रिया बिना मानवीय हस्तक्षेप के होगी, जिससे डेटा की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। किसानों और आम जनता को क्या फायदा? इस प्रणाली से कृषि विभाग को बेहतर योजना बनाने और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी। किसानों को अपने गांव के अनुसार सटीक मौसम सलाह मिलेगी, जिससे वे बुवाई, सिंचाई और फसल प्रबंधन के सही निर्णय ले सकेंगे। बीमा कंपनियों और किसानों के बीच डेटा को लेकर होने वाले विवाद भी खत्म होंगे, क्योंकि अब भुगतान का आधार गांव स्तर का प्रमाणिक डेटा होगा। इसके अलावा, आम नागरिकों को आकाशीय बिजली, भारी बारिश या बाढ़ जैसी घटनाओं की समय रहते चेतावनी मिल सकेगी, जिससे नुकसान कम किया जा सकेगा। Wildlife Water Crisis MP : बैतूल में गर्मी से वन्यजीवों पर संकट, पानी के लिए भटक रहे जानवर; सामाजिक संगठन ने शुरू की पहल कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट? सरकार ने इस योजना को तय समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अप्रैल 2026 में टेंडर जारी होने के बाद, चयनित कंपनियों को वर्क ऑर्डर मिलने से 6 से 9 महीने के भीतर सभी 444 तहसीलों और 23,634 ग्राम पंचायतों में उपकरण स्थापित करने होंगे। इसके साथ ही, अगले 5 वर्षों तक इन उपकरणों का रखरखाव और संचालन भी संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी होगी, ताकि डेटा लगातार और बिना रुकावट के उपलब्ध होता रहे।