Latest

Sehore road accident : सीहोर में राहगीर ने हादसे में घायल को समय पर CPR देकर बचाई जान

Sehore road accident

Sehore road accident : सीहोर।  सीहोर में एक सड़क हादसे के दौरान एक युवक की सूझबूझ और तत्परता ने घायल की जान बचा ली। फाइनेंस कंपनी में कार्यरत रोहित मालवीय ने समय पर CPR देकर एक गंभीर हालत में पहुंचे युवक को नई जिंदगी दी।

हादसा देख तुरंत रुके और मदद की

जानकारी के अनुसार, रोहित मालवीय मंगलवार को अपने गांव पिपलिया मीरा से सीहोर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि सामने से आ रहा एक बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया। रोहित ने तुरंत अपनी बाइक रोकी और एक अन्य राहगीर के साथ घायल की मदद के लिए पहुंचे।

घायल की पहचान ग्राम बरखेड़ी निवासी संतोष के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी और उसकी सांसें कमजोर पड़ गईं।

Sehore water crisis : सीहोर में पानी संकट पर महिलाओं का प्रदर्शन, खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं

समय रहते CPR देकर बचाई जान

स्थिति को गंभीर देखते हुए रोहित ने बिना देर किए घायल को CPR देना शुरू किया। कुछ समय तक लगातार प्रयास करने के बाद संतोष की सांसें सामान्य होने लगीं और उसे होश आ गया।

परिजनों को दी सूचना, अस्पताल पहुंचाया गया

रोहित ने घायल के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी और एम्बुलेंस को भी कॉल किया। हालांकि एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही परिजन मौके पर पहुंच गए और संतोष को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

रोहित मालवीय की इस सूझबूझ और मानवता भरे कदम की हर तरफ सराहना हो रही है। समय पर की गई उनकी मदद ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

Betul drug trafficking : बैतूल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *