Betul farmers protest : बैतूल। बैतूल में मंगलवार को किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। बैतूल बाजार, सोहागपुर, परतापुर और धनोरा सहित आसपास की पंचायतों के सैकड़ों किसान इसमें शामिल हुए।
स्लॉट बुकिंग में तकनीकी दिक्कत
किसानों ने गेहूं खरीदी पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सर्वर डाउन रहने के कारण स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं, जिससे फसल बेचने में परेशानी हो रही है।
Sehore water crisis : सीहोर में पानी संकट पर महिलाओं का प्रदर्शन, खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं
पंजीयन न होने से नुकसान
कई किसानों ने बताया कि उनका फसल पंजीयन सत्यापित नहीं हो पा रहा है। इस वजह से वे समय पर स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं और मजबूरी में उन्हें अपनी उपज कम दाम पर बेचनी पड़ रही है।
बारिश और ओलावृष्टि से पहले ही नुकसान
किसानों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को पहले ही भारी नुकसान हो चुका है, इसके बावजूद खरीदी प्रक्रिया में कोई राहत नहीं दी जा रही।
खाद की कमी से बढ़ी चिंता
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने ई-टोकन प्रणाली के तहत खाद की कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो रही, जिससे आगामी फसलों पर असर पड़ सकता है।
Sehore road accident : सीहोर में राहगीर ने हादसे में घायल को समय पर CPR देकर बचाई जान
अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
किसानों ने अभिजीत सिंह और तृप्ति पटेरिया से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। इसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे आने वाले दिनों में चक्का जाम और बड़ा आंदोलन करेंगे।