Latest

MP Vidhan Sabha special session : 27 अप्रैल को एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन पर होगी चर्चा, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सदन में होगी विस्तृत बहस

MP Vidhan Sabha special session

MP Vidhan Sabha special session : मध्यप्रदेश।  मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 27 अप्रैल को बुलाया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

नारी शक्ति वंदन पर केंद्रित होगी चर्चा

इस विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि महिलाओं के अधिकार और उनकी भागीदारी को लेकर सदन में विस्तृत बहस हो सकती है।

सीएम ने पहले ही दी थी जानकारी

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विशेष सत्र बुलाने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि यह महिलाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर गंभीर चर्चा जरूरी है।

Cheetah project MP : हाईटेक निगरानी में सुरक्षित चीते, मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता

रैली के बाद सत्र पर नजरें

गौरतलब है कि इससे पहले भोपाल में भाजपा द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में आक्रोश रैली निकाली गई थी। इस रैली के जरिए पार्टी ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर अपना पक्ष रखा था।

विशेष सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है। विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार को घेर सकता है, ऐसे में सदन में तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *