Betul news : बैतूल। बैतूल जिले की बडोरा कृषि उपज मंडी में प्रबंधन की लापरवाही के चलते बड़ा विवाद खड़ा हो गया। खरीदी बंद होने की जानकारी समय पर नहीं मिलने से दूर-दराज से आए किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच गए, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई।
तीन दिन से परेशान किसान, गेट पर जाम
पिछले तीन दिनों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मंडी गेट पर अपने वाहन खड़े कर जाम लगा दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने में जुट गई।
Bhopal rape case : सुसाइड की धमकी देकर बुलाया, युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप
शेड में भरा माल, किसानों को नहीं मिल रही एंट्री
किसानों का आरोप है कि मंडी के शेड में अब भी व्यापारियों का माल भरा हुआ है, जिसके कारण नए किसानों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। उनका कहना है कि उन्हें किसी भी तरह की सूचना नहीं दी गई, जिससे वे लगातार दो दिनों से बाहर ही खड़े हैं।
भेदभाव के आरोप, किसानों में नाराजगी
किसानों ने मंडी प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ चुनिंदा लोगों को ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि बाकी किसान खुले आसमान के नीचे भूखे-प्यासे इंतजार करने को मजबूर हैं।
मंडी प्रबंधन के अनुसार, मंडी से व्यापारी माल हटाने की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए फिलहाल एंट्री रोकी गई है। उनका कहना है कि शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।
MP road accident : मऊगंज में NH-135 पर ट्रेलर से टकराई बाइक, ट्रिपल एक्सीडेंट में तीन युवकों की मौत
पहले से दी गई थी चेतावनी
जानकारी के मुताबिक, मंडी प्रबंधन ने 20 अप्रैल तक व्यापारियों को शेड खाली करने के निर्देश दिए थे और ऐसा न करने पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी भी दी थी। बावजूद इसके अभी भी मंडी में बड़ी मात्रा में माल भरा हुआ है।
किसानों का सवाल है कि जो माल तीन दिनों में नहीं हट सका, वह कुछ घंटों में कैसे हटेगा, और आखिर कब तक उन्हें इस तरह परेशान होना पड़ेगा।