Latest

Bhopal rape case : सुसाइड की धमकी देकर बुलाया, युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप

Bhopal rape case

Bhopal rape case : भोपाल।   भोपाल में एक प्राइवेट इंजीनियर पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़िता की आरोपी से मुलाकात उसके भाई की शादी (जून 2025) में हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो बाद में दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई।

सुसाइड की धमकी देकर कमरे पर बुलाया

पुलिस के अनुसार, अगस्त 2025 में आरोपी ने युवती को वीडियो कॉल कर सुसाइड करने की धमकी दी। उसने गले में फंदा दिखाकर कहा कि अगर वह मिलने नहीं आई तो वह आत्महत्या कर लेगा। घबराकर युवती उसके कमरे पर पहुंची, जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया।

Women Reservation Bill update : MVM कॉलेज मैदान से रोशनपुरा तक पदयात्रा, हजारों महिलाओं की भागीदारी; सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

इस दौरान आरोपी ने चुपके से अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह कई बार पीड़िता का शोषण करता रहा। लगातार दबाव और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता निशातपुरा क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय छात्रा है, जो बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी मोहम्मद आकिब खान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में डेटा इंजीनियर के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है।

MP road accident : मऊगंज में NH-135 पर ट्रेलर से टकराई बाइक, ट्रिपल एक्सीडेंट में तीन युवकों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *