Latest

Women Reservation Bill update : MVM कॉलेज मैदान से रोशनपुरा तक पदयात्रा, हजारों महिलाओं की भागीदारी; सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल

Women Reservation Bill

Women Reservation Bill update : भोपाल।  राजधानी भोपाल में बीजेपी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ बड़ा आक्रोश मार्च निकाला। कार्यक्रम की शुरुआत MVM कॉलेज मैदान में आयोजित नारी सशक्तिकरण सम्मेलन से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन के बाद निकला आक्रोश मार्च

सम्मेलन के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने MVM कॉलेज मैदान से रोशनपुरा चौराहे तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान पूरे रास्ते नारेबाजी और प्रदर्शन देखने को मिला। इसे पार्टी का बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

MP road accident : मऊगंज में NH-135 पर ट्रेलर से टकराई बाइक, ट्रिपल एक्सीडेंट में तीन युवकों की मौत

मंच पर वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महिला मंत्री, सांसद और कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच से नेताओं ने महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर अपनी बात रखी।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का संबोधन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब महिलाओं को अधिकार देने का समय आया, तो विपक्ष ने इसमें बाधा डाली।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं और उन्हें उनका हक दिलाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों को लेकर लंबे समय से बातें होती रहीं, लेकिन लागू करने के समय कई दल पीछे हट गए।

AWS weather station : MP में मौसम का “Live Update”, हर गांव बनेगा मिनी वेदर स्टेशन

हजारों महिलाओं की भागीदारी का दावा

बीजेपी का दावा है कि इस सम्मेलन और आक्रोश मार्च में प्रदेशभर से हजारों महिलाएं शामिल हुईं। पार्टी इसे महिलाओं के समर्थन और जनभागीदारी का बड़ा उदाहरण बता रही है।

कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने MVM कॉलेज से रोशनपुरा चौराहे तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया, जिससे जुलूस के दौरान यातायात सुचारू बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *