Latest

Vidisha viral video : विदिशा में युवक की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

Vidisha viral video

Vidisha viral video : विदिशा।  विदिशा के गुलाब वाटिका क्षेत्र में एक युवक के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की।

पत्नी से संपर्क को लेकर हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद आरोपी पक्ष की पत्नी से पीड़ित के संपर्क रखने को लेकर हुआ। इसी बात को लेकर आरोपियों ने युवक के साथ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट की।

Betul farmers protest : बैतूल में गेहूं खरीदी में दिक्कत से किसान नाराज, कलेक्ट्रेट पहुंचकर दी आंदोलन की चेतावनी

लोग देखते रहे, बनाते रहे वीडियो

घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, बीच-बचाव करने के बजाय कई लोग इस घटना का वीडियो बनाते नजर आए। वीडियो में युवक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है।

पीड़ित ने कार्रवाई से किया इनकार

मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर पीड़ित युवक ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। उसने लिखित रूप से माफीनामा देते हुए आश्वासन दिया कि वह भविष्य में आरोपी की पत्नी से कोई संपर्क नहीं रखेगा।

पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर की कार्रवाई

पीड़ित द्वारा शिकायत नहीं करने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया। वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटनाओं को रोकना जरूरी है। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Sehore road accident : सीहोर में राहगीर ने हादसे में घायल को समय पर CPR देकर बचाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *