Latest

CM Mohan Yadav : UCC पर सुझाव जुटाने में लापरवाही पर CM मोहन यादव सख्त, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: भोपाल। समान नागरिक संहिता यानी (UCC) को लेकर सुझाव जुटाने की प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई जिलों की धीमी कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरों से लेकर गांवों तक लोगों से संवाद कर ज्यादा से ज्यादा सुझाव जुटाए जाएं, ताकि यूसीसी को जनभागीदारी के आधार पर तैयार किया जा सके।

कई जिलों में काम की रफ्तार पर उठे सवाल

दरअसल, शनिवार को कलेक्टर और एसपी की वर्चुअल समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि यूसीसी पर सुझाव लेने के लिए गठित समिति को दो सप्ताह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन कई जिलों में अब तक अपेक्षित स्तर पर काम शुरू नहीं हो पाया है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यूसीसी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरता से काम किया जाए और हर वर्ग तक पहुंचकर सुझाव लिए जाएं।

Sehore Water Crisis : सीहोर में गहराया जल संकट, नलों से गायब पानी, 500 रुपए में मंगवाने पड़ रहे टैंकर

बैठक में मोबाइल देखने पर जताई नाराजगी

बैठक के दौरान दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा मोबाइल देखने में व्यस्त दिखाई दिए। इस पर मुख्य सचिव डॉ. अनुराग जैन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बैठक की गंभीरता को समझना चाहिए और पूरा ध्यान समीक्षा पर होना चाहिए।

प्रदर्शन के आधार पर होगा मूल्यांकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार के ढाई साल पूरे हो चुके हैं और अगले ढाई साल में उन्हीं अधिकारियों को फील्ड में जिम्मेदारी मिलेगी, जिनका प्रदर्शन बेहतर होगा।

उन्होंने कहा कि यूसीसी को लेकर इंदौर, जबलपुर, सीधी, गुना, डिंडोरी और खंडवा जैसे कुछ जिलों से ही सक्रिय प्रयास दिखाई दिए, जबकि कई जिलों में काम की रफ्तार संतोषजनक नहीं है।

Cyber Crime : ऑनलाइन फ्रेंडशिप के जाल में फंसी महिला, यूके से गिफ्ट भेजने का झांसा, महिला से 3.91 लाख की साइबर ठगी

गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यूसीसी पर चर्चा केवल जिला मुख्यालय तक सीमित न रहे, बल्कि गांवों और कस्बों तक भी पहुंचे। लोगों की राय और सुझावों को गंभीरता से लिया जाए, ताकि नीति तैयार करते समय जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

महिलाओं की भागीदारी का किया जिक्र

भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कई महिलाएं चाहती हैं कि यूसीसी जल्द लागू हो। उन्होंने शहडोल की यास्मीन का उदाहरण देते हुए कहा कि समाज के अलग-अलग वर्गों में इस विषय को लेकर रुचि दिखाई दे रही है।

Naxalism Free State : सीएम मोहन यादव बोले, नक्सलवाद खत्म करने वाला पहला राज्य बना मध्य प्रदेश, सुशासन की रफ्तार रहेगी जारी

जुलाई में होगी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस

मुख्यमंत्री ने बताया कि जुलाई में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसकी तारीख जल्द घोषित होगी। इस बैठक में जिलों के कामकाज और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *