Congress Protest : भोपाल में फीका रहा युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में सिर्फ गिने-चुने कार्यकर्ता पहुंचे

Congress Protest

Congress Protest : भोपाल। भोपाल राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद भोपाल में युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) के सामने कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाकर नाराजगी जताई। नामांकन रद्द होने पर जताई नाराजगी हालांकि पार्टी की तरफ से बड़े स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी की बात कही गई थी, लेकिन मौके पर बहुत कम कार्यकर्ता ही नजर आए है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नामांकन रद्द किए जाने के फैसले का विरोध किया। Betul Train Accident : बैतूल में समता एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में भोपाल रेफर साथ ही, युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला निष्पक्ष नहीं है और इससे लोकतंत्र की भावना को ठेस पहुंची है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वहीं पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। पहले जारी हुए थे विरोध के निर्देश बताया जा रहा है कि कांग्रेस संगठन की ओर से 15 से 17 जून तक विरोध कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में भोपाल में भी प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर आगे भी अपनी आवाज उठाते रहेंगे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। Sehore Fire News : सीहोर में कबाड़ के ढेर में लगी भीषण आग, तीन मंजिला मकान तक पहुंचीं लपटें, 3 बाइकें जलकर खाक

Betul Train Accident : बैतूल में समता एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

Betul Train Accident

Betul Train Accident : बैतूल। बैतूल जिले में हुए दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक तेज रफ्तार समता एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, हादसा इतना भयावह था कि युवक के दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया। ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा जीआरपी के अनुसार घायल युवक की पहचान 35 वर्षीय हेमंत पिता हीरा, निवासी रामनगर के रूप में हुई है। हेमंत शहर में फुटपाथ पर चश्मे और बेल्ट बेचकर अपना गुजारा करता है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही समता एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके दोनों पैर कट गए। MP Transfer News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बढ़ा सकते हैं तबादलों की समय-सीमा, कई विभागों की प्रक्रिया अभी अधूरी हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। नशे की हालत में होने की आशंका पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय युवक नशे की हालत में था। हालांकि, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच अभी जारी है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। Sehore Fire News : सीहोर में कबाड़ के ढेर में लगी भीषण आग, तीन मंजिला मकान तक पहुंचीं लपटें, 3 बाइकें जलकर खाक  

Sehore Fire News : सीहोर में कबाड़ के ढेर में लगी भीषण आग, तीन मंजिला मकान तक पहुंचीं लपटें, 3 बाइकें जलकर खाक

Sehore Fire News

Sehore Fire News : सीहोर। सीहोर शहर के कोतवाली चौराहे के पास सोमवार सुबह एक कबाड़ के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इसकी लपटें पास स्थित तीन मंजिला मकान तक पहुंच गईं। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तीन बाइकें जलकर हुईं राख घटना के दौरान आग की चपेट में आने से वहां खड़ी तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह जल गईं। इनमें स्प्लेंडर, डीलक्स और पल्सर बाइक शामिल हैं। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। MP Transfer News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बढ़ा सकते हैं तबादलों की समय-सीमा, कई विभागों की प्रक्रिया अभी अधूरी अवैध कबाड़ बना हादसे की वजह! स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोहल्ले और सरकारी जमीन पर लंबे समय से अवैध रूप से कबाड़ जमा किया जा रहा था। नाले की टूटी सड़क का फायदा उठाकर कबाड़ संचालक ने बड़ी मात्रा में सामान वहां फैला कर रखा था। लोगों का मानना है कि इसी कबाड़ के ढेर से आग तेजी से फैली। इस घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली है। रहवासियों का कहना है कि मकान मालिक ने किराए के लालच में मकान कबाड़ कारोबारी को दे रखा है, जिससे पूरे इलाके के लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर कबाड़ संचालक धमकी भी देता है। फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। बताया जा रहा है कि विकास ठाकुर सहित कई नागरिकों ने फायर टीम की मदद की। Bhopal Crime News: भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में छात्र से लूट, चाकू दिखाकर छीने पैसे और ईयरफोन अवैध कबाड़ हटाने की मांग घटना के बाद रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी इलाके में फैले अवैध कबाड़ और अतिक्रमण को जल्द हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की बड़ी घटनाओं से बचा जा सके।    

MP Transfer News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बढ़ा सकते हैं तबादलों की समय-सीमा, कई विभागों की प्रक्रिया अभी अधूरी

MP Transfer News

MP Transfer News: भोपाल। मध्य प्रदेश में तबादलों के लिए तय की गई 15 जून की अंतिम तारीख खत्म हो गई है, लेकिन कई विभाग अब तक तबादला आदेश जारी नहीं कर पाए हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार तबादलों की समय-सीमा को एक सप्ताह तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री ने दिए थे समय पर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे कि सभी विभाग तय समय के भीतर तबादलों की प्रक्रिया पूरी करें। सरकार ने 1 जून से 15 जून तक तबादलों की अनुमति दी थी, लेकिन अधिकांश विभाग निर्धारित अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। अब तक केवल स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम और लोक निर्माण विभाग जैसे कुछ विभागों ने तबादला आदेश जारी किए हैं। वहीं कई बड़े विभागों में फाइलें अभी भी प्रक्रिया में हैं। Bhopal Crime News: भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में छात्र से लूट, चाकू दिखाकर छीने पैसे और ईयरफोन शिक्षा, पंचायत और राजस्व विभाग में काम बाकी जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व और जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया अभी जारी है। इन विभागों में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं और कई मामलों में अंतिम निर्णय होना बाकी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने तो शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अलग व्यवस्था भी बनाई है, जो जुलाई तक जारी रह सकती है। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद बढ़ सकती है अवधि सूत्रों के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादलों की समय-सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस विषय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा भी हो चुकी है। माना जा रहा है कि लंबित मामलों को देखते हुए विभागों को अतिरिक्त समय दिया जा सकता है। यदि सरकार समय-सीमा बढ़ाने का फैसला करती है तो विभागों को लंबित तबादला प्रस्तावों पर निर्णय लेने और आदेश जारी करने के लिए कुछ और दिन मिल जाएंगे। CM Mohan Yadav Bhimnagar Visit : सीएम मोहन यादव पहुंचे स्टेट टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर, आगे की पढ़ाई और नए घर में मदद का दिया भरोसा प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता पर जोर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि तबादला प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के अनुसार होनी चाहिए। सरकार का उद्देश्य योग्य अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण देना तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

Bhopal Crime News: भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में छात्र से लूट, चाकू दिखाकर छीने पैसे और ईयरफोन

Bhopal Crime News

Bhopal Crime News: भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में एक कॉलेज छात्र के साथ लूट की घटना सामने आई है। दो बदमाशों ने छात्र को चाकू दिखाकर धमकाया, उसके साथ मारपीट की और नकदी, ईयरफोन सहित ऑनलाइन पैसे भी लूट लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पार्क में दोस्त के साथ बैठा था छात्र पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय दीपू यादव एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करता है। रविवार रात वह अपनी एक दोस्त के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में बैठा हुआ था। इसी दौरान दो युवक हाथ में चाकू लेकर वहां पहुंचे। स्थिति को भांपते हुए छात्र ने अपनी दोस्त को वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने उसे घेर लिया। CM Mohan Yadav Bhimnagar Visit : सीएम मोहन यादव पहुंचे स्टेट टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर, आगे की पढ़ाई और नए घर में मदद का दिया भरोसा चाकू की नोक पर की मारपीट और लूट आरोपियों ने छात्र के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखे करीब 2 हजार रुपए नकद तथा ईयरफोन छीन लिए। इसके बाद बदमाशों ने धमकाकर छात्र के मोबाइल से फोन-पे के जरिए करीब 1200 रुपए भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। घटना के बाद छात्र ने श्यामला हिल्स थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्र द्वारा बताए गए हुलिए और अन्य जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कृष्णा और रितिक के रूप में हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी अन्य आपराधिक वारदात में भी शामिल रहे हैं या नहीं। Ladli Behna Yojana : सागर से CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

CM Mohan Yadav Bhimnagar Visit : सीएम मोहन यादव पहुंचे स्टेट टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर, आगे की पढ़ाई और नए घर में मदद का दिया भरोसा

CM Mohan Yadav Bhimnagar Visit

CM Mohan Yadav Bhimnagar Visit : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को राजधानी के भीमनगर स्लम क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल करने वाली स्टेट टॉपर चांदनी विश्वकर्मा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चांदनी और उनके परिवार से बातचीत कर उनकी उपलब्धि की सराहना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। कठिन हालतो में हासिल की बड़ी सफलता मुख्यमंत्री ने कहा कि चांदनी ने बेहद सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी शानदार सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती और चांदनी इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सरकार की है और उनकी शिक्षा में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। Ladli Behna Yojana : सागर से CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंची राशि आगे की पढ़ाई का खर्च उठाने का भरोसा चांदनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका सपना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर देश सेवा करना है। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें, सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री ने चांदनी को भरोसा दिलाया कि उनकी आगे की पढ़ाई के लिए हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। घर की समस्या सुनकर मदद का आश्वासन मुलाकात के दौरान चांदनी के परिवार ने मुख्यमंत्री को अपने रहने की स्थिति के बारे में बताया। परिवार वर्तमान में भीमनगर क्षेत्र में एक छोटे कच्चे मकान में रहता है, जहां जगह की काफी कमी है। परिवार की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने नया घर बनवाने या पुराने घर की मरम्मत कराने के लिए भी मदद का आश्वासन दिया। साथ ही परिवार की अन्य जरूरतों पर भी सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। CM Mohan Yadav : UCC पर सुझाव जुटाने में लापरवाही पर CM मोहन यादव सख्त, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश पिता को रोजगार के लिए भी सहायता का भरोसा मुख्यमंत्री ने परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी ली और चांदनी के पिता को रोजगार से जुड़ी सहायता उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को परिवार की समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद चांदनी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद उनके घर आएंगे। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास और प्रेरणादायक पल है। चांदनी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ा है।    

Ladli Behna Yojana : सागर से CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana : सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सागर जिले से लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी की। इस दौरान प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की सौगात भी दी और महिलाओं व बेटियों के सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया। 190 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 190 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है, ताकि गांव से लेकर शहर तक लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। CM Mohan Yadav : UCC पर सुझाव जुटाने में लापरवाही पर CM मोहन यादव सख्त, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश लाड़ली बहना खेल सप्ताह का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लाड़ली बहना खेल सप्ताह की शुरुआत भी की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ खेल और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए भी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मेधावी छात्राओं को मिली स्कूटी कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं को स्कूटी भी वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। महिलाओं की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका हमेशा अहम रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बहनों की मौजूदगी से उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। Sehore Water Crisis : सीहोर में गहराया जल संकट, नलों से गायब पानी, 500 रुपए में मंगवाने पड़ रहे टैंकर मोदी सरकार के 12 वर्षों का किया उल्लेख मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। गरीबों को पक्के घर, शौचालय, गैस कनेक्शन और मुफ्त राशन जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे करोड़ों परिवारों का जीवन बेहतर हुआ है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने शुरू से ही लाड़ली बहना योजना पर सवाल उठाए, लेकिन सरकार ने अपने वादे पूरे किए और लगातार महिलाओं के खातों में राशि पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीर नहीं रही, जबकि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम कर रही है।

CM Mohan Yadav : UCC पर सुझाव जुटाने में लापरवाही पर CM मोहन यादव सख्त, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: भोपाल। समान नागरिक संहिता यानी (UCC) को लेकर सुझाव जुटाने की प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई जिलों की धीमी कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरों से लेकर गांवों तक लोगों से संवाद कर ज्यादा से ज्यादा सुझाव जुटाए जाएं, ताकि यूसीसी को जनभागीदारी के आधार पर तैयार किया जा सके। कई जिलों में काम की रफ्तार पर उठे सवाल दरअसल, शनिवार को कलेक्टर और एसपी की वर्चुअल समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि यूसीसी पर सुझाव लेने के लिए गठित समिति को दो सप्ताह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन कई जिलों में अब तक अपेक्षित स्तर पर काम शुरू नहीं हो पाया है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यूसीसी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरता से काम किया जाए और हर वर्ग तक पहुंचकर सुझाव लिए जाएं। Sehore Water Crisis : सीहोर में गहराया जल संकट, नलों से गायब पानी, 500 रुपए में मंगवाने पड़ रहे टैंकर बैठक में मोबाइल देखने पर जताई नाराजगी बैठक के दौरान दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा मोबाइल देखने में व्यस्त दिखाई दिए। इस पर मुख्य सचिव डॉ. अनुराग जैन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बैठक की गंभीरता को समझना चाहिए और पूरा ध्यान समीक्षा पर होना चाहिए। प्रदर्शन के आधार पर होगा मूल्यांकन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार के ढाई साल पूरे हो चुके हैं और अगले ढाई साल में उन्हीं अधिकारियों को फील्ड में जिम्मेदारी मिलेगी, जिनका प्रदर्शन बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि यूसीसी को लेकर इंदौर, जबलपुर, सीधी, गुना, डिंडोरी और खंडवा जैसे कुछ जिलों से ही सक्रिय प्रयास दिखाई दिए, जबकि कई जिलों में काम की रफ्तार संतोषजनक नहीं है। Cyber Crime : ऑनलाइन फ्रेंडशिप के जाल में फंसी महिला, यूके से गिफ्ट भेजने का झांसा, महिला से 3.91 लाख की साइबर ठगी गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यूसीसी पर चर्चा केवल जिला मुख्यालय तक सीमित न रहे, बल्कि गांवों और कस्बों तक भी पहुंचे। लोगों की राय और सुझावों को गंभीरता से लिया जाए, ताकि नीति तैयार करते समय जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। महिलाओं की भागीदारी का किया जिक्र भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कई महिलाएं चाहती हैं कि यूसीसी जल्द लागू हो। उन्होंने शहडोल की यास्मीन का उदाहरण देते हुए कहा कि समाज के अलग-अलग वर्गों में इस विषय को लेकर रुचि दिखाई दे रही है। Naxalism Free State : सीएम मोहन यादव बोले, नक्सलवाद खत्म करने वाला पहला राज्य बना मध्य प्रदेश, सुशासन की रफ्तार रहेगी जारी जुलाई में होगी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस मुख्यमंत्री ने बताया कि जुलाई में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसकी तारीख जल्द घोषित होगी। इस बैठक में जिलों के कामकाज और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।