Bhopal Crime News : भोपाल। राजधानी भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.267 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि हरिजन बस्ती की पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शाहिद खान (47) निवासी करीम बक्स कॉलोनी, भोपाल बताया। पुलिस ने उसके पास मौजूद ग्रे रंग के बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा मिला। जब पुलिस ने गांजा रखने से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस जांच में पता चला कि शाहिद खान के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। उस पर लूट, आबकारी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज हो चुके हैं।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह गांजा कहां से लेकर आया था और किसे बेचने या सप्लाई करने वाला था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Bhopal Crime News : भोपाल में महिला ने भांजे पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी