Latest

Gas Supply Update : भोपाल को सिलेंडर मुक्त बनाने की तैयारी, 4 बड़ी कॉलोनियों में पहले दिए जाएंगे 100% PNG कनेक्शन

Gas Supply Update

Gas Supply Update: भोपाल। राजधानी भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी को देखते हुए अब प्रशासन शहर को धीरे-धीरे सिलेंडर मुक्त बनाने की तैयारी कर रहा है। आपको बता दे कि, जिन इलाकों में पाइप से गैस (PNG) की लाइन पहुंच चुकी है, वहां अब लोगों को PNG कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। भविष्य में ऐसे क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर की जरूरत भी कम हो जाएगी।

Meenakshi Natarajan : मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति से समय मांगा, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी

4 बड़ी कॉलोनियों पर खास फोकस

खाद्य विभाग ने फिलहाल चार बड़ी कॉलोनियों को चुना है, जहां हर घर तक PNG कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें केराल केनसिप (बावड़ियाकलां), सौम्या पार्कलैंड (अवधपुरी), सागर लेक व्यू होम्स (अयोध्या बायपास) और आकृति ग्रीन (सलैया) शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन कॉलोनियों में 100 प्रतिशत कनेक्शन देने के बाद दूसरी कॉलोनियों में काम शुरू किया जाएगा।

172 कॉलोनियों तक पहुंच चुकी है गैस लाइन

थिंक गैस कंपनी ने भोपाल की 172 कॉलोनियों के सामने तक गैस पाइपलाइन बिछा दी है। होशंगाबाद रोड, बावड़ियाकलां, सलैया, साकेत नगर, अवधपुरी और अयोध्या बायपास जैसे इलाकों में हजारों परिवार PNG का इस्तेमाल कर रहे हैं।

MP Monsoon Update : एमपी में जमकर बरस रहा प्री-मानसून, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

चार इमली और 74 बंगला में भी शुरू हुआ काम

शहर के वीआईपी इलाके चार इमली और 74 बंगला में भी गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। यहां कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं। जल्द ही इन इलाकों में भी घरों को PNG कनेक्शन मिलने लगेंगे।

पिछले कुछ महीनों से भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित रही है। कई लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाए। इसी परेशानी को कम करने के लिए अब PNG कनेक्शन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

खाद्य विभाग का कहना है कि आने वाले समय में होटल, रेस्टोरेंट और बड़ी इमारतों को भी PNG नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इससे गैस की सप्लाई आसान और लगातार बनी रहेगी।

MP Cabinet Meeting : सीएम मोहन यादव ने खोला विकास का खजाना, मेट्रो से किसानों तक सौगात

90 दिन में लेना होगा कनेक्शन

नई गाइडलाइन के मुताबिक, जिन इलाकों में PNG लाइन बिछ जाएगी, वहां लोगों को 90 दिन के अंदर कनेक्शन लेना होगा। इसके बाद एलपीजी कनेक्शन बंद किया जा सकता है।

PNG के फायदे

  • बार-बार सिलेंडर बुक कराने की जरूरत नहीं।
  • गैस खत्म होने की चिंता नहीं रहती।
  • पाइपलाइन से लगातार गैस मिलती रहती है।
  • तक सीधे गैस की सुविधा मिलती है।

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ई-श्रम पोर्टल से श्रमिकों को मिल रही नई पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *