Latest

Sehore News : सीहोर के करोली माता मंदिर में चोरी, गर्भगृह में घुसे चोर दानपेटी काटकर ले गए नगदी

Sehore News

Sehore News : सीहोर। सेहोरे जिले के प्रसिद्ध करोली माता मंदिर में रविवार रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर के गर्भगृह और परिसर में घुस गए और दानपेटी सहित कुछ कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

BRICS Summit : इंदौर में कल से शुरू होगा ब्रिक्स कृषि मंत्रियों का सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

जानकारी के मुलाबिक, सीसीटीवी फुटेज में एक चोर मंदिर परिसर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। उसने माता के दरबार के पास रखी दानपेटी को काटकर खोलने की कोशिश की। जब दानपेटी नहीं खुली तो वह उसे उठाकर अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है कि चोर मंदिर से कुछ अन्य सामान भी लेकर फरार हुए हैं।

सुबह खुला चोरी का राज

सोमवार सुबह जब मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे तो उन्हें मंदिर के ताले टूटे मिले। इसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

Bhopal Protest Today: अंडरवियर लेकर सड़क पर उतरे ऑटो चालक, बोले- बढ़ती महंगाई में गुजारा मुश्किल, किराया बढ़ाया जाए

ईंट भट्ठों के पास मिली खाली दानपेटी

पुलिस की जांच के दौरान मंदिर से कुछ दूरी पर ईंट भट्ठों के पास कटी हुई दानपेटी बरामद हुई। चोर उसमें रखी नगदी निकालकर खाली बॉक्स वहीं छोड़ गए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दानपेटी में कितनी राशि थी और चोरी हुआ अन्य सामान क्या-क्या था।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

CM Mohan Yadav : राज्यसभा चुनाव पर बोले सीएम मोहन यादव, भाजपा जीतेगी तीनों सीटें

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमों को सक्रिय किया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *