Latest

CM Mohan Yadav : राज्यसभा चुनाव पर बोले सीएम मोहन यादव, भाजपा जीतेगी तीनों सीटें

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav : भोपाल।  मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी द्वारा महेश केवट को तीसरा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भाजपा राज्यसभा की तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

MP Weather Update : सीहोर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, 36 मिमी पानी गिरा; किसानों के चेहरे खिले

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी योग्य उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में है और पार्टी को अपने सभी प्रत्याशियों की जीत का पूरा भरोसा है।

सीएम ने कहा कि महेश केवट को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने समाज के एक महत्वपूर्ण वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद महेश केवट को मिल रहा है और पार्टी सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर आगे बढ़ रही है।

हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देना भाजपा की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हमेशा समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रतिनिधित्व देने का काम करती रही है। राज्यसभा चुनाव में भी पार्टी ने इसी सोच के साथ उम्मीदवारों का चयन किया है।  उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जीत हासिल करना है। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पूरी ताकत से चुनाव में जुटे हुए हैं।

Vidisha News : विदिशा मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की शामिल होने की अपील

जीत तक चैन से नहीं बैठेगी भाजपा

मोहन यादव ने कहा कि भाजपा में हर चुनाव का लक्ष्य विजय होता है। हमें विश्वास है कि हमारे सभी प्रत्याशी जीतेंगे। जब तक जीत हासिल नहीं हो जाती, तब तक पार्टी शांत बैठने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने विधायकों के साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधियों और विधायकों से समर्थन की अपील करेगी। पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सभी का सहयोग चाहती है।

तीसरी सीट पर बढ़ा सियासी रोमांच

बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार के तौर पर महेश केवट के मैदान में आने के बाद राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। भाजपा जहां अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस भी अपनी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की जीत का दावा कर रही है। अब सभी की नजरें मतदान और नतीजों पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी का तीनों सीट जीतने का दावा कितना सही साबित होता है।

World Bicycle Day : भोपाल में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का शुभारंभ, मंत्री विश्वास सारंग ने दिखाई हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *