Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, बिजली कंपनी के जेई को हटाने की मांग

Smart Meter Protest : हरदा। हरदा जिले की सिराली तहसील में सोमवार को ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर, बढ़े हुए बिजली बिल और बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर (जेई) को हटाने की मांग भी उठाई। ग्रामीण बड़ी संख्या में जमा होकर बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंच गए और वहां घेराव करते हुए रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई हैं। CM Mohan Yadav : गौ-संवर्धन से ग्रामीण समृद्धि की नई इबारत लिख रहा मध्य प्रदेश, सीएम मोहन यादव की पहल से मजबूत हो रही अर्थव्यवस्था स्मार्ट मीटर से बढ़ रहे बिजली बिल: ग्रामीण जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली के बिल पहले की तुलना में काफी ज्यादा आने लगे हैं। उनका कहना है कि बढ़े हुए बिल उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रीपेड मीटर प्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि इस व्यवस्था में रिचार्ज खत्म होते ही बिजली कटने का डर बना रहता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जेई के व्यवहार पर भी उठाए सवाल फुटकर व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष शेख असलम ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिल बढ़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जेई योगेश गौर का व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें यहां से हटाया जाना चाहिए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतें और मांगें बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जाएंगी। Bhopal Protest Today: अंडरवियर लेकर सड़क पर उतरे ऑटो चालक, बोले- बढ़ती महंगाई में गुजारा मुश्किल, किराया बढ़ाया जाए जेई योगेश गौर ने बताया कि सिराली क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है और अधिकांश स्थानों पर मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ओर से एक ज्ञापन दिया गया है, जिसमें गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की मांग की गई है। आंदोलन तेज करने की चेतावनी ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कंपनी उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रही और जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
CM Mohan Yadav : गौ-संवर्धन से ग्रामीण समृद्धि की नई इबारत लिख रहा मध्य प्रदेश, सीएम मोहन यादव की पहल से मजबूत हो रही अर्थव्यवस्था

CM Mohan Yadav : भोपाल। मध्य प्रदेश में गौ-संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार लगातार कदम उठा रही है। सरकार का फोकस सिर्फ गौवंश संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने पर भी है। प्रदेश में इस समय 2,056 से अधिक गौशालाएं संचालित हैं, जहां करीब 3.98 लाख गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि बेसहारा और निराश्रित गोवंश को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनकी बेहतर देखभाल की दिशा में भी काम किया जा रहा है। Bhopal Crime News : भोपाल में कलियासोत नदी में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी 2 हजार से अधिक गौशालाओं में हो रहा गौवंश संरक्षण इसी कड़ी में सरकार ने गौशालाओं को मिलने वाली सहायता राशि में भी बढ़ोतरी की है। पहले प्रति गोवंश 20 रुपए प्रतिदिन का अनुदान दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इससे गौशालाओं के संचालन और गोवंश की देखभाल में मदद मिलेगी। गोवंश के पोषण के लिए अनुदान राशि दोगुनी प्रदेश सरकार की एक और बड़ी योजना ‘वृंदावन ग्राम’ है। इसके तहत मध्य प्रदेश के सभी 313 विकासखंडों में वृंदावन ग्राम विकसित किए जा रहे हैं। सरकार का मानना है कि इससे गौपालन, जैविक खेती और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा मिलेगा। Sehore News : सीहोर के करोली माता मंदिर में चोरी, गर्भगृह में घुसे चोर दानपेटी काटकर ले गए नगदी 313 विकासखंडों में बनेंगे ‘वृंदावन ग्राम’ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कई मौकों पर कह चुके हैं कि गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में पशुपालन की अहम भूमिका है। यही वजह है कि राज्य सरकार दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। सरकार का दावा है कि इससे किसानों और पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर गौ-संवर्धन, पशुपालन और कृषि को एक-दूसरे से जोड़कर देखने वाली इस सोच के जरिए सरकार गांवों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। गौशालाओं के विस्तार, वृंदावन ग्राम की स्थापना और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने जैसी योजनाएं इसी प्रयास का हिस्सा हैं। Bhopal Protest Today: अंडरवियर लेकर सड़क पर उतरे ऑटो चालक, बोले- बढ़ती महंगाई में गुजारा मुश्किल, किराया बढ़ाया जाए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई ताकत सरकार का मानना है कि गौ-संवर्धन केवल गोवंश संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण विकास और किसानों की आर्थिक मजबूती से भी जुड़ा हुआ है। इसी सोच के साथ प्रदेश में इन योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।
Bhopal Crime News : भोपाल में कलियासोत नदी में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी

Bhopal Crime News : भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला जेके अस्पताल के पीछे बहने वाली कलियासोत नदी का है, जहां स्थानीय लोगों ने पानी में एक नवजात का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शाहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर आगे की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Sehore News : सीहोर के करोली माता मंदिर में चोरी, गर्भगृह में घुसे चोर दानपेटी काटकर ले गए नगदी स्थानीय लोगों ने दी सूचना बताया जा रहा है कि रविवार सुबह नदी के पास मौजूद लोगों की नजर पानी में तैरती हुई एक वस्तु पर पड़ी। करीब जाकर देखने पर पता चला कि वह नवजात शिशु का शव है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। एक-दो दिन पहले जन्म होने की आशंका प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि नवजात का जन्म हाल ही में हुआ था। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के अस्पतालों, निजी क्लीनिकों और प्रसूति केंद्रों से जानकारी जुटा रही है। घटना की सच्चाई तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। BRICS Summit : इंदौर में कल से शुरू होगा ब्रिक्स कृषि मंत्रियों का सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल नवजात का शव मिलने की इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Sehore News : सीहोर के करोली माता मंदिर में चोरी, गर्भगृह में घुसे चोर दानपेटी काटकर ले गए नगदी

Sehore News : सीहोर। सेहोरे जिले के प्रसिद्ध करोली माता मंदिर में रविवार रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर के गर्भगृह और परिसर में घुस गए और दानपेटी सहित कुछ कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। BRICS Summit : इंदौर में कल से शुरू होगा ब्रिक्स कृषि मंत्रियों का सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल जानकारी के मुलाबिक, सीसीटीवी फुटेज में एक चोर मंदिर परिसर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। उसने माता के दरबार के पास रखी दानपेटी को काटकर खोलने की कोशिश की। जब दानपेटी नहीं खुली तो वह उसे उठाकर अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है कि चोर मंदिर से कुछ अन्य सामान भी लेकर फरार हुए हैं। सुबह खुला चोरी का राज सोमवार सुबह जब मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे तो उन्हें मंदिर के ताले टूटे मिले। इसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। Bhopal Protest Today: अंडरवियर लेकर सड़क पर उतरे ऑटो चालक, बोले- बढ़ती महंगाई में गुजारा मुश्किल, किराया बढ़ाया जाए ईंट भट्ठों के पास मिली खाली दानपेटी पुलिस की जांच के दौरान मंदिर से कुछ दूरी पर ईंट भट्ठों के पास कटी हुई दानपेटी बरामद हुई। चोर उसमें रखी नगदी निकालकर खाली बॉक्स वहीं छोड़ गए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दानपेटी में कितनी राशि थी और चोरी हुआ अन्य सामान क्या-क्या था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। CM Mohan Yadav : राज्यसभा चुनाव पर बोले सीएम मोहन यादव, भाजपा जीतेगी तीनों सीटें पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमों को सक्रिय किया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया गया है।
BRICS Summit : इंदौर में कल से शुरू होगा ब्रिक्स कृषि मंत्रियों का सम्मेलन, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

BRICS Summit : भोपाल। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर 9 जून से ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों के बड़े सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में सदस्य और साझेदार देशों सहित करीब 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत इस वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में इंदौर में होने वाला यह सम्मेलन कृषि क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई दिशा देने वाला साबित होगा। उन्होंने बताया कि ब्रिक्स समूह आज दुनिया के सबसे प्रभावशाली मंचों में शामिल है, जिसके सदस्य देशों के पास दुनिया की लगभग 42 प्रतिशत कृषि भूमि और करीब 42 प्रतिशत खाद्य उत्पादन है। Bhopal Protest Today: अंडरवियर लेकर सड़क पर उतरे ऑटो चालक, बोले- बढ़ती महंगाई में गुजारा मुश्किल, किराया बढ़ाया जाए छोटे किसानों पर रहेगा विशेष फोकस केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन में छोटे और सीमांत किसानों को केंद्र में रखकर चर्चा की जाएगी। कृषि अनुसंधान, बाजार तक पहुंच, कृषि ऋण, किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार के अवसरों जैसे विषयों पर विशेष जोर रहेगा। उन्होंने बताया कि भारत की प्राथमिकता है कि नई तकनीकों और शोध का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचे, ताकि उनकी आजीविका मजबूत हो सके और कृषि क्षेत्र अधिक टिकाऊ बन सके। CM Mohan Yadav : राज्यसभा चुनाव पर बोले सीएम मोहन यादव, भाजपा जीतेगी तीनों सीटें चार प्रमुख विषयों पर होगी चर्चा ब्रिक्स सम्मेलन में मुख्य रूप से चार अहम विषयों पर विचार-विमर्श होगा खाद्य सुरक्षा, पोषण और आजीविका कृषि व्यापार और सहयोग जलवायु अनुकूल एवं सतत कृषि कृषि और खाद्य प्रणालियों में नवाचार तथा साझेदारी इन विषयों पर सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और साझा रणनीति तैयार करने पर चर्चा की जाएगी। 9 से 13 जून तक चलेगा कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 से 11 जून तक कृषि कार्य समूह की बैठकें आयोजित होंगी। इसके बाद 12 और 13 जून को कृषि मंत्रियों की मुख्य बैठक होगी। सम्मेलन के दौरान खाद्य हानि को कम करने, पशुपालन, मत्स्य पालन, किसानों के अधिकार और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोग जैसे विषयों पर भी मंथन किया जाएगा। MP Weather Update : सीहोर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, 36 मिमी पानी गिरा; किसानों के चेहरे खिले महिलाओं और युवाओं की भूमिका पर भी जोर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से 12 जून को “लघु किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के माध्यम से भविष्य की खाद्य सुरक्षा” विषय पर विशेष मंत्री स्तरीय संवाद आयोजित किया जाएगा। बनेगी ‘ब्रिक्स वाटिका’ सम्मेलन के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए “ब्रिक्स वाटिका” का निर्माण भी किया जाएगा। इसमें सदस्य देशों के मंत्री और प्रतिनिधि सामूहिक रूप से पौधारोपण करेंगे। इसके अलावा विदेशी प्रतिनिधियों को भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराने के लिए इंदौर के राजवाड़ा, छप्पन दुकान और मांडू जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। World Bicycle Day : भोपाल में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का शुभारंभ, मंत्री विश्वास सारंग ने दिखाई हरी झंडी केंद्रीय कृषि मंत्री ने विश्वास जताया कि इंदौर में होने वाला यह सम्मेलन ब्रिक्स देशों के बीच कृषि सहयोग को नई ऊंचाई देगा और दुनिया भर के छोटे किसानों के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Bhopal Protest Today: अंडरवियर लेकर सड़क पर उतरे ऑटो चालक, बोले- बढ़ती महंगाई में गुजारा मुश्किल, किराया बढ़ाया जाए

Bhopal Protest Today: भोपाल। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच ऑटो चालकों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। सोमवार को राजधानी भोपाल के रायसेन रोड स्थित छावनी पठार इलाके में बड़ी संख्या में ऑटो चालक एकत्र हुए और अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कई चालक अंडरवियर लेकर पहुंचे और अपनी आर्थिक परेशानी जाहिर की। MP Weather Update : सीहोर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, 36 मिमी पानी गिरा; किसानों के चेहरे खिले ऑटो चालकों का कहना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों ने उनकी कमाई पर बड़ा असर डाला है। उनका दावा है कि रोजाना की आय का बड़ा हिस्सा गैस और अन्य खर्चों में चला जाता है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इसी वजह से वे ऑटो किराए में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। फटे अंडरवियर दिखाकर जताई नाराजगी प्रदर्शन के दौरान चालकों ने फटे अंडरवियर दिखाकर अपनी खराब आर्थिक स्थिति का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वाहन की किश्त, ईंधन खर्च, रखरखाव और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उनकी आर्थिक हालत लगातार कमजोर होती जा रही है। MP Weather Update : सीहोर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, 36 मिमी पानी गिरा; किसानों के चेहरे खिले चालकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के दौर में जरूरी जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है। उनका आरोप है कि लंबे समय से ऑटो किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया, जबकि ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। किराया बढ़ाने की मांग ऑटो चालकों ने सरकार से मांग की है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऑटो किराए का पुनर्निर्धारण किया जाए। उनका कहना है कि किराया बढ़ने से उन्हें वाहन की किश्त चुकाने और परिवार का पालन-पोषण करने में राहत मिलेगी। World Bicycle Day : भोपाल में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का शुभारंभ, मंत्री विश्वास सारंग ने दिखाई हरी झंडी बढ़ती महंगाई से घट रही बचत प्रदर्शन में शामिल चालकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर मेहनतकश वर्ग पर पड़ रहा है। ईंधन की बढ़ी कीमतों के कारण रोजाना की कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता है। ऐसे में बचत करना तो दूर, परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी करना भी चुनौती बनता जा रहा है।
CM Mohan Yadav : राज्यसभा चुनाव पर बोले सीएम मोहन यादव, भाजपा जीतेगी तीनों सीटें

CM Mohan Yadav : भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी द्वारा महेश केवट को तीसरा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भाजपा राज्यसभा की तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। MP Weather Update : सीहोर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, 36 मिमी पानी गिरा; किसानों के चेहरे खिले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी योग्य उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में है और पार्टी को अपने सभी प्रत्याशियों की जीत का पूरा भरोसा है। सीएम ने कहा कि महेश केवट को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने समाज के एक महत्वपूर्ण वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद महेश केवट को मिल रहा है और पार्टी सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर आगे बढ़ रही है। हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देना भाजपा की प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हमेशा समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रतिनिधित्व देने का काम करती रही है। राज्यसभा चुनाव में भी पार्टी ने इसी सोच के साथ उम्मीदवारों का चयन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जीत हासिल करना है। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पूरी ताकत से चुनाव में जुटे हुए हैं। Vidisha News : विदिशा मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की शामिल होने की अपील जीत तक चैन से नहीं बैठेगी भाजपा मोहन यादव ने कहा कि भाजपा में हर चुनाव का लक्ष्य विजय होता है। हमें विश्वास है कि हमारे सभी प्रत्याशी जीतेंगे। जब तक जीत हासिल नहीं हो जाती, तब तक पार्टी शांत बैठने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने विधायकों के साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधियों और विधायकों से समर्थन की अपील करेगी। पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सभी का सहयोग चाहती है। तीसरी सीट पर बढ़ा सियासी रोमांच बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार के तौर पर महेश केवट के मैदान में आने के बाद राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। भाजपा जहां अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस भी अपनी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की जीत का दावा कर रही है। अब सभी की नजरें मतदान और नतीजों पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी का तीनों सीट जीतने का दावा कितना सही साबित होता है। World Bicycle Day : भोपाल में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का शुभारंभ, मंत्री विश्वास सारंग ने दिखाई हरी झंडी
MP Weather Update : सीहोर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, 36 मिमी पानी गिरा; किसानों के चेहरे खिले

MP Weather Update : सीहोर। सीहोर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज हवाओं के साथ हुई अच्छी बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिला दी है। मौसम विभाग के अनुसार, सीहोर तहसील में 36 मिमी यानी करीब सवा इंच बारिश दर्ज की गई है। बारिश के बाद जिले का मौसम पूरी तरह बदल गया है। तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत महसूस की। World Bicycle Day : भोपाल में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का शुभारंभ, मंत्री विश्वास सारंग ने दिखाई हरी झंडी गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस के बाद बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई। बारिश के चलते कई इलाकों में ठंडक बढ़ गई। कुछ जगहों पर सड़कों और निचले क्षेत्रों में पानी भी भर गया। किसानों के लिए खुशखबरी यह बारिश किसानों के लिए किसी अच्छी खबर से कम नहीं है। खेती से जुड़े लोगों का कहना है कि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों की बुवाई में मदद मिलेगी। अच्छी बारिश होने के बाद कई किसानों ने खेतों की तैयारी शुरू कर दी है। कृषि विशेषज्ञों का भी मानना है कि यह बारिश खेती के लिए फायदेमंद साबित होगी। Poshan Prahari Abhiyan : हरदा में 400 बच्चे कुपोषित, प्रशासन ने शुरू की खास मुहिम; अधिकारी गोद लेकर देंगे पोषण सहायता अगले दो दिन और बारिश के आसार मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के दौरान भी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक, सीहोर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम के अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।