Latest

Vidisha News : विदिशा मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की शामिल होने की अपील

Vidisha News : विदिशा। जनता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा मेडिकल कॉलेज में आयोजित होने वाले नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। यह सेवा शिविर 7 जून से मेडिकल कॉलेज, विदिशा में शुरू हो रहा है, जहां कैंसर और कैंसर संभावित मरीजों की मुफ्त जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया जाएगा।

Congress Protest Indore : अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध, इंदौर छावनी में निकाली जन अधिकार यात्रा

कैंसर मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस सेवा कार्य के तहत देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच और इलाज संबंधी सलाह देंगे। शिविर में टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई के करीब 20 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, एम्स भोपाल के चिकित्सक, मेडिकल कॉलेज विदिशा और निजी क्षेत्र के डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और इलाज बेहद जरूरी है, इसलिए इस शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

“जनता की सेवा ही भगवान की पूजा”  शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है” और इसी भावना के साथ सेवा का यह महायज्ञ शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी इस सेवा कार्य में उपस्थित रहेंगे और लोगों की मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Bhoj Inn Restaurant Fire : भोपाल के भोज इन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि जो भी मरीज कैंसर या उससे संबंधित लक्षणों से परेशान हैं, वे इस नि:शुल्क शिविर का लाभ जरूर लें। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और यह प्रयास जरूरतमंदों को समय पर सही इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *