Latest

MP Heatwave Alert : मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, 28 शहरों में 43°C से ऊपर तापमान

MP Heatwave Alert

भोपाल | मध्यप्रदेश में गर्मी ने इस बार अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालात यह हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। सीजन में पहली बार पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

 28 शहरों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान

प्रदेश के भोपाल, इंदौर सहित 28 से अधिक शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को दिन के समय घरों में रहने को मजबूर कर दिया है।

Illegal Slaughterhouse Ujjain : उज्जैन में अवैध कत्लखाने का भंडाफोड़, महाकाल मंदिर क्षेत्र के पास छापेमारी

नर्मदापुरम बना सबसे गर्म शहर

नर्मदापुरम में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा रतलाम में पारा 42.8 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे वहां भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी जारी

मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई गई है। लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

MP Census 2027: भोपाल के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संभाला पदभार, जनगणना को लेकर दिया संदेश

गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें

लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की दिनचर्या पर असर डाला है। सड़कें दोपहर में सुनसान नजर आ रही हैं और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *