Latest

MP Census 2027: भोपाल के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संभाला पदभार, जनगणना को लेकर दिया संदेश

MP Census 2027

MP Census 2027 : भोपाल | भोपाल के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालते ही उन्होंने जनगणना को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया और लोगों से सही व सटीक जानकारी देने की अपील की।

जनगणना को लेकर दिया अहम संदेश

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि जनगणना कोई रेस नहीं है, बल्कि इसमें सही जानकारी देना सबसे जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जानकारी दर्ज करें, ताकि भविष्य की योजनाएं सही दिशा में बन सकें।

Breaking News Ujjain : उज्जैन में छुट्टियों का मातम, कीटनाशक के जहरीले धुएं ने छीनी दो मासूमों की सांसें

डिजिटल होगी अगली जनगणना

उन्होंने बताया कि आने वाली जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और इसके डेटा के आधार पर सरकार की नीतियां तय की जाएंगी। ऐसे में गलत जानकारी देने से भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

 विकसित भारत 2047 में भोपाल की भूमिका

कलेक्टर ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में भोपाल की अहम भूमिका होगी। उन्होंने भोपाल को देश की सबसे बेहतरीन राजधानी बनाने का भी लक्ष्य रखा।

MP Board Result 2026 : छतरपुर में 12वीं की छात्रा की मौत, परीक्षा में असफलता से आहत होकर रिजल्ट के बाद खाया जहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *