Illegal Slaughterhouse Ujjain : उज्जैन | महाकाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कत्लखाने का खुलासा किया है। यह कार्रवाई 12 अप्रैल की रात की गई, जिसमें पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मांस, धारदार हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
महाकाल मंदिर क्षेत्र के पास चल रहा था अवैध काम
जानकारी के अनुसार, महाकाल मंदिर के पास महाकाल थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध मकान में चोरी-छिपे पशु कटाई की सूचना पुलिस को मिली थी। धार्मिक क्षेत्र होने के कारण यहां मांस विक्रय और कत्लखाने पर पूर्ण प्रतिबंध है।
Sehore Road Accident : सीहोर-पचामा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो गंभीर घायल
छापेमारी में मिले बछड़े और मांस
पुलिस टीम ने जब मौके पर दबिश दी तो अंदर से जिंदा गाय का बछड़ा, कटे हुए मांस के टुकड़े, खून के निशान और पशु काटने में इस्तेमाल होने वाले धारदार हथियार बरामद हुए। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा भी मिला।
दो आरोपी मौके से गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हाजी मुस्तकीम और वसीम बम्बईया नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कोट मोहल्ला क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मांस की अवैध बिक्री की तैयारी में थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश पशु संरक्षण एवं पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह अवैध कारोबार किस नेटवर्क के जरिए चल रहा था और मांस की सप्लाई कहां की जानी थी।
MP Census 2027: भोपाल के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संभाला पदभार, जनगणना को लेकर दिया संदेश