हाइलाइट्स
-
22 वर्षीय महिला ने बाबरीपुरा नहर में लगाई छलांग
-
शादी से परेशान बताई जा रही थी महिला
-
12 घंटे से एसडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन
-
पुलिस ने कहा – पहले तलाश, बाद में होगी जांच
Gwalior News : ग्वालियर/मुरैना। मुरैना जिले के सबलगढ़ क्षेत्र में एक 22 वर्षीय महिला के नहर में कूदने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
बाबरीपुरा नहर पर रविवार रात यह हादसा हुआ, जिसके बाद से महिला लापता है। एसडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है।
MORENA NEWS: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, 6 ठेले और सांची दुकान क्षतिग्रस्त
पुलिया पर रुकते ही लगाई छलांग
जानकारी के अनुसार, सुमन रावत अपने पति ध्रुव रावत और ससुर के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। बाबरीपुरा नहर के पास पहुंचने पर उसने चप्पल गिरने का बहाना बनाकर बाइक रुकवाई।
जैसे ही वाहन पुलिया पर रुका, महिला अचानक दौड़कर नहर में कूद गई। घटना से पति और ससुर हतप्रभ रह गए।
12 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
नहर में करीब 2500 क्यूसेक पानी होने के कारण महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना के 12 घंटे बाद भी वह लापता है।
सुबह से एसडीआरएफ (स्पेशल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। स्थानीय पुलिस भी निगरानी में लगी हुई है।
MP First Cyber Registry office : भोपाल में साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ
शादी के बाद से थी परेशान
परिजनों के अनुसार, सुमन रावत निवासी चिन्नोनी गांव की है। उसकी शादी दो साल पहले ध्रुव रावत से हुई थी। बताया जा रहा है कि वह शादी के बाद अधिकतर समय मायके में रही और वैवाहिक जीवन से खुश नहीं थी।
चार दिन पहले पंचायत के हस्तक्षेप के बाद उसे ससुराल भेजा गया था।
पुलिस ने क्या कहा?
थाना प्रभारी एसआई पारथ सिंह परिहार ने बताया कि फिलहाल प्राथमिकता महिला को सुरक्षित तलाशना है।
उसके बाद ही दोनों पक्षों के बयान लेकर आगे की जांच की जाएगी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
MP Farmer News: मध्य प्रदेश में घटे पीएम किसान लाभार्थी, 74 हजार किसानों की ई-केवाईसी लंबित
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल बचाव और खोज अभियान जारी है।