Latest

BHOPAL NEWS : भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का थाना गोविंदपुरा निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हाइलाइट्स

• पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने थाना गोविंदपुरा का निरीक्षण किया
• अन्नानगर चौराहे पर लोगों से संवाद कर ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील
• फरियादियों की बेहतर सुनवाई और थाना व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

BHOPAL NEWS : भोपाल।
भोपाल शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने थाना गोविंदपुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने इस बीच थाने की कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं और आम जनता से जुड़े मामलों की स्थिति का जायजा लिया।

MP Budget Session 2026: एमपी बजट सत्र से पहले सियासी घमासान, कांग्रेस का 3-स्टेप प्रोटेस्ट

अन्नानगर चौराहे पर जनसंवाद

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने थाना क्षेत्र के अन्नानगर चौराहे पर आम लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और पुलिस से जुड़ी उनकी अपेक्षाओं पर चर्चा की। साथ ही लोगों से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग की अपील की।

Bhopal New Police Commissioner: नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने संभाली कमान,  जानिए कौन है ये IPS अधिकारी | New Bhopal Police Commissioner Sanjay Kumar  Takes Charge Focus on Crime Control and

ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील

पुलिस कमिश्नर ने जनसंवाद के दौरान लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और नियमों का पालन करने से हादसों में कमी लाई जा सकती है।

RAJGARH DURG NEWS : जंगल में मिला 5 करोड़ का केमिकल, घर में चल रही थी फैक्ट्री

फरियादियों की सुनवाई पर जोर

थाना निरीक्षण के दौरान संजय कुमार ने थाने में आने वाले फरियादियों की बेहतर और संवेदनशील सुनवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि शिकायत लेकर आने वाले हर व्यक्ति के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्या का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

थाने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने आवश्यक सुधारों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

BHOPAL NEWS : जलपक्षी गणना में मध्यप्रदेश की झीलों का शानदार प्रदर्शन, सबसे आगे मोहरी तालाब

पुलिस कमिश्नर के इस निरीक्षण को क्षेत्र में पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और थानों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *