Latest

MP BOARD EXAM 2026 : बोर्ड परीक्षा से पहले सक्रिय हुआ फर्जी पेपर बेचने का नेटवर्क

हाइलाइट्स 

  • MP Board 10वीं-12वीं परीक्षा से पहले Telegram पर फर्जी पेपर बेचने वाले सक्रिय

  • माशिमं (MPBSE) के लोगो वाले नकली प्रश्नपत्र दिखाकर ठगी

  • 500 से 2000 रुपये लेकर पेपर देने का दावा

  • 20 से ज्यादा संदिग्ध Telegram ग्रुप चिन्हित

  • माशिमं ने Cyber Crime पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

  • पेपर लीक या प्रसार पर 3 साल तक की जेल का प्रावधान

MP BOARD EXAM 2026 : मध्य प्रदेश।  माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। परीक्षाओं से ठीक पहले टेलीग्राम और अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रश्नपत्र बेचने का नेटवर्क सक्रिय हो गया है।

BHOPAL NEWS : ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं पर ब्रेक, भोपाल में Ola, Uber, Rapido चालकों की हड़ताल

प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर छात्रों को लिंक भेजे जा रहे हैं और उनसे पैसे की मांग की जा रही है। साइबर क्राइम पुलिस ने ऐसे फर्जी लिंक और लोगों से सावधान रहने की सलाह दी है।

माशिमं के लोगो और मोनोग्राम का किया जा रहा दुरुपयोग

जालसाज माशिमं भोपाल का आधिकारिक लोगो और मोनोग्राम लगाकर प्रश्नपत्रों को असली जैसा दिखा रहे हैं। इससे विद्यार्थी और अभिभावक भ्रमित हो रहे हैं।

ठग दावा कर रहे हैं कि उनके पास 10वीं और 12वीं के असली बोर्ड प्रश्नपत्र हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हर साल बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इस तरह की ठगी के मामले सामने आते हैं।

बोर्ड परीक्षा से पहले जालसाज सक्रिय, टेलीग्राम चैनलों पर बेच रहे MPBSE के  लोगो वाले प्रश्नपत्र

BHOPAL NEWS : भोपाल के 35 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 7 घंटे तक बाधित रहेगी सप्लाई

फर्जी टेलीग्राम चैनल बनाकर वसूले जा रहे पैसे

ठग फर्जी टेलीग्राम चैनल बनाकर दावा करते हैं कि उनके पास Board Exam 10th–12th Paper Leak है। चैनलों के नाम और प्रोफाइल इस तरह बनाए जाते हैं, जिससे वे पूरी तरह असली लगें।

प्रश्नपत्र देने के बदले छात्रों से 500 से 2000 रुपये तक ऑनलाइन माध्यम से वसूले जाते हैं। पुलिस के अनुसार यह दावा पूरी तरह फर्जी होता है।

20 से अधिक संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप चिन्हित

माशिमं ने अब तक 20 से अधिक संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप चिन्हित किए हैं। ये ग्रुप विद्यार्थियों से पेपर देने के नाम पर 500 से 2000 रुपये तक वसूल रहे हैं। माशिमं ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी ग्रुप का मंडल से कोई संबंध नहीं है।

BHOPAL NEWS : भोपाल के 35 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 7 घंटे तक बाधित रहेगी सप्लाई

साइबर क्राइम पुलिस और राज्य साइबर सेल में शिकायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए माशिमं ने साइबर क्राइम पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही राज्य साइबर सेल को भी पत्र लिखकर इन ग्रुपों पर त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

भोपाल साइबर सेल ने पहले भी खोले बड़े मामले

साइबर सेल के एसआई अंकित नायक ने बताया कि पिछले दो वर्षों में भोपाल क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ऐसे दो बड़े मामलों का खुलासा कर चुकी है। एक मामले में छिंदवाड़ा जिले के दमुआ से एक युवक को गिरफ्तार किया गया था, जो नीट की तैयारी कर रहा था। और कॉलेज से ड्रॉप ले चुका था।

MP NEWS : पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए 10 DIG बनाए गए परीक्षा केंद्र अध्यक्ष

उसने टेलीग्राम पर फर्जी पेपर लीक चैनल बनाया था, जिसमें एक लाख से अधिक लोग जुड़े थे। जांच में सामने आया कि उसने सैकड़ों छात्रों से 500 से 2000 रुपये लेकर पेपर देने का झांसा दिया था।

पेपर लीक या प्रसार पर तीन साल तक की जेल

मंडल अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई शिक्षक, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति प्रश्नपत्रों को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ तीन वर्ष तक की जेल और आर्थिक दंड का प्रावधान है। माशिमं ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

BHOPAL NEWS :किसानों के लिए खुशखबरी! आज से गेहूं MSP पंजीयन शुरू, 2500 से ज्यादा मिलेगा भाव

विभाग की चेतावनी: झांसे में न आएं विद्यार्थी और अभिभावक

स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को चेतावनी दी है कि यदि किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य माध्यम से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मिले, तो उस पर बिल्कुल भरोसा न करें।

ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय या कलेक्टर को दें, ताकि पुलिस सख्त कार्रवाई कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *