BJP Nigam Mandal Appointments : भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा ने निगम-मंडलों और बोर्डों में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अपनी रणनीति बदल दी है। अब ये नियुक्तियां एक साथ यानी एकमुश्त की जाएंगी। विधानसभा चुनाव-2023 के बाद से ही पार्टी संगठन पर जमीनी कार्यकर्ताओं और नेताओं का दबाव बना हुआ है। पहले योजना थी कि लोकसभा चुनाव के बाद ये नियुक्तियां कर ली जाएंगी, लेकिन संगठन चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के कारण मामला लगातार टलता रहा।
Bhopal Murder Case : तीखी बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, गले पर मिले उंगलियों के निशान
क्या बोले बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी
अब सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास से लौटते ही अगले सप्ताह तक अंतिम सूची तैयार कर लेंगे। इसके बाद बड़े नेताओं की बैठक में इस सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा, “भाजपा में हर फैसला चिंतन-मंथन और सबकी राय लेकर लिया जाता है। निगम-मंडलों को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। जल्द ही फैसला सामने आ जाएगा।”
Bhopal News : मुख्य सचिव लगायेंगे अफसरों की क्लास, मुख्यमंत्री के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कसा तंज
दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा, “सही बात तो यह है कि भाजपा जमीनी कार्यकर्ताओं को कोई जिम्मेदारी देना ही नहीं चाहती। क्योंकि कांग्रेस से शामिल हुए लोग भी अब निगम-मंडलों में नियुक्ति का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में आला कमान कोई न कोई बहाना बनाकर नियुक्तियां टाल रही है।”
अगले सप्ताह बड़े नेताओं की बैठक
पिछले दो साल से पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता निगम-मंडलों में अपनी-अपनी जगह की मांग कर रहे हैं। कई जिलों में स्थानीय स्तर पर भी दबाव है। भाजपा ने अब एक साथ नियुक्तियां करने का फैसला लिया है ताकि सभी को संतुलित तरीके से जगह मिल सके।
सूत्रों के अनुसार, इस बार नियुक्तियां करते समय परफॉर्मेंस, वफादारी और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखा जाएगा। अगले सप्ताह मुख्यमंत्री के लौटने के बाद बड़ी बैठक में सूची फाइनल हो जाएगी। इसके बाद जल्द ही आदेश जारी होने की उम्मीद है।