Latest

Bhopal Slaughterhouse : स्लॉटर हाउस गौ मांस मामले में SIT गठित, एसीपी उमेश तिवारी के नेतृत्व में जांच

Bhopal Beef Smuggling

हाइलाइट्स

  • स्लॉटर हाउस में मिले गौ मास के मामले में बनाई गई एसआईटी।
  • भोपाल पुलिस कमिश्नर ने बनाई एसआईटी।
  • एसीपी उमेश तिवारी के नेतृत्व में की जाएगी जांच।

Bhopal Slaughterhouse : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के एक स्लॉटर हाउस से 26 टन गौ मास बरामद होने के मामले में पुलिस ने अब गंभीरता दिखाई है। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। इस एसआईटी की अगुवाई एसीपी उमेश तिवारी करेंगे।

Vijay Shah Controversy : मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, माफी खारिज; कहा- SIT रिपोर्ट पर दो हफ्ते में लें फैसला

SIT में दो थाना प्रभारी भी शामिल

एसआईटी में दो थाना प्रभारी भी शामिल किए गए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इतनी बड़ी मात्रा में गौ मास कहां से लाया गया था। स्लॉटर हाउस कब से अवैध रूप से चल रहा था। इसमें कितने लोग शामिल थे और क्या और भी आरोपी बनाए जा सकते हैं। मामले की पूरी साजिश और नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Panchayat Secretaries Strike : हरदा में पंचायत सचिवों की हड़ताल, एडिशनल CEO पर मर्डर केस दर्ज करने की मांग

अब तक दो आरोपी गए जेल

पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये दोनों स्लॉटर हाउस से जुड़े मुख्य संदिग्ध हैं। बरामद 26 टन गौ मास को जब्त कर लिया गया है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह मास दूसरे राज्यों से लाया गया था। स्लॉटर हाउस के मालिक और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

BJP New National President : 20 जनवरी को मिलेगा बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्य प्रदेश से ये नेता बनेंगे प्रस्तावक

क्या बोले पुलिस कमिश्नर

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। गौ मास से जुड़े अपराध में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी। एसआईटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

अगर कोई बड़ा नेटवर्क सामने आता है तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी। जनता से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *