Latest

Bhopal News : मुख्य सचिव लगायेंगे अफसरों की क्लास, मुख्यमंत्री के सामने पेश होगी रिपोर्ट

MP Collector-Commissioner Conference

हाइलाइट्स

  • परफॉर्मेंस के आधार पर तय होगी जिम्मेदारी।
  • सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे

     

  • सभी 55 जिलों में कामकाज की होगी समीक्षा

Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर अब कड़े फैसले आने वाले हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में 21 जनवरी को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय वल्लभ भवन में होगी। इस बैठक में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे, जबकि राज्य के सभी 55 जिलों के कलेक्टर, कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

Bhagat Singh Statue Broken : भोपाल में शहीद भगत सिंह की सबसे पुरानी प्रतिमा टूटी, करोंद चौराहे का मामला

10 बिंदुओं पर विस्तृत रैंकिंग तैयार

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने विभिन्न विभागों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जिलों और संभागों की 10 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत रैंकिंग तैयार की है। इस रैंकिंग में हर बिंदु पर टॉप-2 और बॉटम-2 जिलों को चिह्नित किया गया है। बैठक में इन रैंकिंग्स की गहन समीक्षा होगी और कम प्रदर्शन वाले जिलों से जवाब तलब किया जाएगा।

कॉन्फ्रेंस की 5 बार बदल चुकी तारीख

इस कॉन्फ्रेंस की तारीख पहले 5 बार बदल चुकी है। सबसे पहले यह 31 दिसंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अचानक स्थगित कर दी गई। इसके बाद 5 जनवरी, 9 जनवरी और 15 जनवरी की तारीखें तय हुईं, लेकिन हर बार अपरिहार्य कारणों से बैठक टल गई। अब आखिरकार 21 जनवरी को यह बैठक हो रही है।

Bhopal Teachers Protest : वेटिंग शिक्षकों का अर्धनग्न प्रदर्शन, सड़क पर लेटकर मांगी भीख

विस्तृत प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा

बैठक का मुख्य फोकस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिए निर्देशों पर कितनी प्रगति हुई है, इस पर रहेगा। मुख्य सचिव अधिकारियों से विस्तृत प्रगति रिपोर्ट मांगेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के दौरान सरकार की प्रशासनिक जवाबदेही और कसावट को लेकर भी चर्चा होगी।

Bhopal Slaughterhouse : स्लॉटर हाउस गौ मांस मामले में SIT गठित, एसीपी उमेश तिवारी के नेतृत्व में जांच

परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगी पोस्टिंग

मुख्य सचिव अनुराग जैन पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अब परफॉर्मेंस के आधार पर ही अधिकारियों को पोस्टिंग मिलेगी। इसी वजह से आने वाले दिनों में एक बड़ी ट्रांसफर सूची जारी होने की संभावना है। हाल ही में कई अधिकारियों को प्रमोशन मिला है, जिसके चलते उन्हें मंत्रालय में सचिव पद पर पोस्टिंग मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *