BJP vs Congress MP: जीतू पटवारी पर बीजेपी का तीखा हमला, पुराने बयानों को लेकर घिरे PCC चीफ

Madhya Pradesh Politics

BJP vs Congress MP: भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। बता दें कि बीजेपी के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुयश त्यागी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर पटवारी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को ‘मुंगेरीलाल’ कहकर संबोधित करते हुए उनके पुराने बयानों और राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर कई सवाल उठाए। NEET Protest Bhopal : NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ाई सियासी हलचल सुयश त्यागी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जीतू पटवारी को अब राजनीतिक मर्यादा और गरिमा की याद आ रही है, जबकि अतीत में उन्होंने कई नेताओं और सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के लिए विवादित टिप्पणियां की थीं। बीजेपी नेता ने 2018 के किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि जब किसानों को विवादित भाषा में संबोधित किया गया था, तब राजनीतिक मर्यादा का ध्यान क्यों नहीं रखा गया। साथ ही उन्होंने पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर दिए गए बयान ‘अब इमरती देवी में वो रस नही बचा ‘पर क्यों कुछ नहीं कहा? Congress Social Media : कांग्रेस का बड़ा सोशल मीडिया प्लान, युवाओं को जोड़ेगी “वॉरियर्स टीम” उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर की गई टिप्पणि का भी जिक्र किया। इसके साथ ही त्यागी ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को लेकर दिए गए पुराने बयानों का हवाला देते हुए पटवारी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।   मुंगेरीलाल को रोना आ गया , आये भी क्यों ना,इस बार जवाब उसी भाषा मे मिला जिस भाषा में मुंगेरीलाल को जवाब चाहिए था। प्रदेश अध्यक्ष को गरिमा का तब याद नहीं आया जब उन्होंने ‘ ख़ुद की पार्टी को तेल लेने भेज दिया था ‘ तब गरिमा नही तार तार हुई थी क्या जब 2018 के किसान आंदोलन में… https://t.co/j7VVszlpAY — Suyash Tyagi (@SuyashTyagiBJP) June 1, 2026 मुख्यमंत्री को लेकर टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद दरअसल, यह विवाद तब और गहरा गया जब जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। पटवारी ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री ने उनके लिए “रद्दी” और “दो कौड़ी का” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। पटवारी ने कहा कि लोकतांत्रिक राजनीति में इस तरह की भाषा का प्रयोग उचित नहीं है और सार्वजनिक जीवन में मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। MP Crime News : इंदौर में छात्रा के कथित अपहरण और गैंगरेप की शिकायत निकली झूठी, CCTV जांच में सामने आया पूरा सच पटवारी बोले- मैं अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करूंगा विवाद के बीच जीतू पटवारी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के लिए कभी भी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे। वहीं बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस को पहले अपने नेताओं के पुराने बयानों पर ध्यान देना चाहिए। फिलहाल दोनों पार्टियों के बीच बढ़ती बयानबाजी ने प्रदेश की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है।

BHOPAL NEWS : ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं पर ब्रेक, भोपाल में Ola, Uber, Rapido चालकों की हड़ताल

Bhopal Bike Taxi Strike

BHOPAL NEWS : भोपाल।  राजधानी की रफ्तार सोमवार को अचानक थम सी गई, जब Ola, Uber और Rapido जैसी ऑनलाइन टैक्सी सेवाएं लगभग दो घंटे तक बंद रहीं। अचानक होने वाले इस हड़ताल से ऑफिस जाने वाले यात्रियों, छात्रों और रोजमर्रा के सफर पर निर्भर लोगों को कड़ी  परेशानी का सामना करना पड़ा। भोपाल टैक्सी चालक संघ (भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध) के बैनर के निचे सैकड़ों टैक्सी चालकों ने सरकार और एग्रीगेटर कंपनियों के विरोध में  प्रदर्शन किया। MP NEWS : नर्मदापुरम हाईवे पर भीषण हादसा, नहर में समाई कार, तीन युवकों की मौके पर मौत चालकों का आरोप है कि सरकारी नियमों की आड़ में एग्रीगेटर कंपनियां लगातार ड्राइवरों का आर्थिक शोषण कर रही हैं। न्यूनतम किराए पर बड़ा विवाद संघ की मुख्या मांग है कि राज्य सरकार न्यूनतम किराए को लेकर तत्काल अधिसूचना जारी करे और एग्रीगेटर कंपनियों को सरकारी रेट पर ही टैक्सी संचालन के निर्देश दिए जाएं। चालकों का कहना है कि वर्तमान किराया उनके खर्च तक नहीं निकाल पा रहा। बाइक टैक्सी और प्राइवेट वाहनों पर आपत्ति प्रदर्शन कर रहे चालकों ने बाइक टैक्सी संचालन और नॉन-कमर्शियल (प्राइवेट) वाहनों को पैसेंजर ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल करने पर भी कड़ा विरोध जताया। BHOPAL NEWS : भोपाल के 35 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 7 घंटे तक बाधित रहेगी सप्लाई संघ का कहना है कि इससे कमर्शियल टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है। महंगाई बढ़ी, किराया घटा चालकों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल, CNG, इंश्योरेंस, परमिट, फिटनेस, EMI, टायर और वाहन पार्ट्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि एग्रीगेटर कंपनियां सरकारी किराए से 50 प्रतिशत तक कम दरें लागू कर रही हैं। यह स्थिति ड्राइवरों के लिए असहनीय होती जा रही है। MP NEWS : परीक्षा पर चर्चा में जबलपुर के आयुष तिवारी की एंट्री, पीएम मोदी से हुआ सीधा संवाद आंदोलन तेज करने की चेतावनी भोपाल टैक्सी चालक संघ ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह हड़ताल केवल शुरुआत है। संघ की ओर से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर के माध्यम से शासन-प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया है।

MP NEWS : नर्मदापुरम हाईवे पर भीषण हादसा, नहर में समाई कार, तीन युवकों की मौके पर मौत

MP NEWS : नर्मदापुरम। भोपाल–बैतूल पुराने नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शनिवार दरम्यानी रात को इटारसी के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा देखने को मिल है। पथरौटा नहर पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने से रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिर गई। इस घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। नहर में गिरते ही मच गई चीख-पुकार प्रत्यक्षदर्शियों से मालूम हुआ है की, जिस समय कार नहर में गिरी उस समय पुल पर कुछ लोग मौजूद थे। कार धीरे-धीरे पानी में डूबती चली गई। अंदर फंसे युवक मदद के लिए चिल्लाते रहे और गेट या शीशा तोड़ने की गुहार लगाते रहे। BHOPAL NEWS : भोपाल के 35 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 7 घंटे तक बाधित रहेगी सप्लाई पुल पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश रहा की मौजुद लोगो में से किसी को तैरना नहीं आता था। कार के शीशे तोड़ने के लिए ऊपर से पत्थर भी फेंके गए, लेकिन तेज बहाव और समय की कमी के कारण युवकों को बाहर निकलने में असफल रहे। रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। i-20 कार केसला से इटारसी की तरफ जा रही थी। पथरौटा नहर पर कार इतनी तेज गति में थी कि उसने नहर की रेलिंग तोड़ दी और सीधे नीचे जा गिरी। MP NEWS : पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए 10 DIG बनाए गए परीक्षा केंद्र अध्यक्ष कार से शराब की बोतल भी बरामद हुई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वाहन चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद कार बहार निकली हादसे की सूचना मिलते ही इटारसी और पथरौटा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एनडीआरएफ नर्मदापुरम की टीम को भी बुलाया गया। तेज बहाव वाली नहर से कार निकालने के लिए करीब डेढ़ से दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। आखिरकार कार को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। BHOPAL NEWS :किसानों के लिए खुशखबरी! आज से गेहूं MSP पंजीयन शुरू, 2500 से ज्यादा मिलेगा भाव तीनों युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस तीनों युवकों की नहर में दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में से एक युवक ग्राम रैसलपुर का निवासी बताया जा रहा है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए इटारसी के शासकीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और नहर के आसपास स्थित ढाबों व प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से राहत, अवमानना कार्यवाई पर रोक यह हादसा फिर खड़ा करता है सवाल क्या तेज रफ्तार और लापरवाही से सीख ली जाएगी?क्या ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त हैं?

BHOPAL NEWS : भोपाल के 35 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 7 घंटे तक बाधित रहेगी सप्लाई

हाइलाइट्स  • भोपाल के 35 इलाकों में आज बिजली कटौती, कई घंटे रहेगी सप्लाई बाधित• मेंटेनेंस कार्य के चलते 2 से 7 घंटे तक नहीं रहेगी बिजली• बिजली विभाग ने नागरिकों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की BHOPAL NEWS : भोपाल। अगर आप आज किसी जरूरी काम की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ज़रूरी है। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में आज कई घंटों तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस और लाइन के सुधर कार्य की वजह से अलग-अलग इलाको में 2 से 7 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। MP NEWS : पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए 10 DIG बनाए गए परीक्षा केंद्र अध्यक्ष बिजली विभाग ने पहले से कटौती का समय जारी कर दिया है और नागरिकों से अपील की है कि सभी अपना जरुरी काम समय रहते निपटा लें, जिससे किसी भी तरह की असुविधा न हो सके। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती बिजली कटौती की समयविधि संजय नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, प्रिंस कॉलोनी, प्रभु नगर और नियामतपुरा क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी आशाराम चौराहा, गांधीनगर, अर्जुन वार्ड, प्रताप वार्ड, धाकड़ चौराहा, सागर बंगलो, गोविंदपुरा, बीडीए और बंजारा बस्ती में इस दौरान बिजली सप्लाई बंद रहेगी। BHOPAL NEWS :किसानों के लिए खुशखबरी! आज से गेहूं MSP पंजीयन शुरू, 2500 से ज्यादा मिलेगा भाव सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कटौती गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे औद्योगिक गतिविधियां भी प्रभावित हो सकती हैं। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक खाटलापुरा, नीलम पार्क और बरखेड़ी इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक 11 मिल गार्डन सिटी कॉलोनी में तय समय के अनुसार बिजली सप्लाई बंद रहेगी। BHOPAL CRIME NEWS: हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी का खुलासा सुबह 11 से शाम 4 बजे तक भैंसाखेड़ी और मंडी बैरागढ़ क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। दोपहर 12 से 1 बजे तक उमा विहार, कटियार मार्केट, अब्बास नगर, समृद्धि परिसर, ललिता नगर, अंकित परिसर, ओम नगर और राजहर्ष कॉलोनी में अल्पकालिक बिजली कटौती होगी। बिजली विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति या अतिरिक्त जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने संबंधित बिजली कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से राहत, अवमानना कार्यवाई पर रोक

MP NEWS : पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए 10 DIG बनाए गए परीक्षा केंद्र अध्यक्ष

MP NEWS : ग्वालियर। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (जीडी) के 7500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT) का आयोजन 23 फरवरी से 13 मार्च तक किया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने प्रदेशभर में 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। BHOPAL NEWS : किसानों के लिए राहत की शुरुआत! आज से खुले गेहूं सरकारी खरीदी के पंजीयन परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती भोपाल पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, फिजिकल टेस्ट को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए 10 उप महानिरीक्षक (DIG) को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने केंद्रों पर संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। BHOPAL CRIME NEWS: इलाज का डर, ठगी का मौका! साजिश ने किया सबको हैरान… हमीदिया अस्पताल मुख्य समिति में तीन वाहिनी के सेनानी शामिल फिजिकल टेस्ट के संचालन के लिए गठित मुख्य समिति में तीन विशेष सशस्त्र बल (SAF) वाहिनी के सेनानियों को सदस्य बनाया गया है। यह समिति परीक्षा की समग्र व्यवस्था, अनुशासन और नियमों के पालन की जिम्मेदारी निभाएगी। परीक्षा केंद्रों के प्रभारी भी किए गए नियुक्त इसके अलावा, परीक्षा संचालन को और मजबूत करने के लिए 09 सेनानियों और एक पुलिस उप महानिरीक्षक को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी मैदान स्तर पर फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और अभ्यर्थियों की उपस्थिति की जिम्मेदारी संभालेंगे। Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से राहत, अवमानना कार्यवाई पर रोक किन टेस्ट से गुजरना होगा अभ्यर्थियों को? शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को 800 मीटर दौड़ लंबी कूद गोला फेंक में निर्धारित मानकों के अनुसार प्रदर्शन करना होगा।फिजिकल टेस्ट प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शुरू होगा। MP NEWS : परीक्षा पर चर्चा में जबलपुर के आयुष तिवारी की एंट्री, पीएम मोदी से हुआ सीधा संवाद इन 10 स्थानों पर होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा भोपाल: लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद इंदौर: माउंटेड ट्रूप डिपार्टमेंट (MTD), RAPTC जबलपुर: परेड ग्राउंड, 6वीं वाहिनी SAF, रांझी ग्वालियर: परेड ग्राउंड, 14वीं वाहिनी SAF, कम्पू उज्जैन: महानंदा एरीना ग्राउंड, देवास रोड MP NEWS : मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद सागर: शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, बहेरिया रीवा: परेड ग्राउंड, 9वीं वाहिनी SAF बालाघाट: फुटबॉल–हॉकी ग्राउंड, 36वीं वाहिनी SAF रतलाम: भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरैना: परेड ग्राउंड, 5वीं वाहिनी SAF आधार और दस्तावेज अनिवार्य फिजिकल टेस्ट के दिन आधार और e-KYC सत्यापन अनिवार्य रहेगा। उम्मीदवारों को अपना आधार कार्ड, सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। अधूरे दस्तावेज होने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। BHOPAL NEWS : आप अस्पताल नहीं, अस्पताल पहुंचेगा बुजुर्गों के घर

BHOPAL NEWS :किसानों के लिए खुशखबरी! आज से गेहूं MSP पंजीयन शुरू, 2500 से ज्यादा मिलेगा भाव

हाइलाइट्स  • एमपी में आज से गेहूं की सरकारी खरीदी के लिए पंजीयन शुरू• 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर होगी गेहूं खरीद• सोसाइटी और प्राइवेट कियोस्क दोनों माध्यमों से होगा रजिस्ट्रेशन BHOPAL NEWS : भोपाल। नई फसल, बेहतर दाम और सरकारी भरोसा…. आज से मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक अहम प्रक्रिया की शुरु होने जा रही है। राज्य में सरकारी गेहूं की खरीद के लिए आज से पंजीयन शुरू हो रहा है, जिससे किसान अपनी उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेच सकेंगे। BHOPAL CRIME NEWS: इलाज का डर, ठगी का मौका! साजिश ने किया सबको हैरान… हमीदिया अस्पताल 2585 रुपये समर्थन मूल्य पर होगी सरकारी खरीद सरकारी व्यवस्था के मुताबिक किसान सहकारी सोसाइटी के माध्यम से निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं, जबकि प्राइवेट कियोस्क सेंटर पर निर्धारित शुल्क देकर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पंजीयन कराना अनिवार्य है, बिना पंजीयन के सरकारी खरीदी केंद्रों पर गेहूं नहीं बेचा जा सकेगा। इस सीजन केंद्र सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जिस दर पर मध्यप्रदेश में खरीदी करी  जाएगी। मंडियों में MSP से कम दाम पर बिक रहा गेहूं वर्तमान समय में भोपाल के साथ साथ कई मंडियों में औसत किस्म का गेहूं करीब 2400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है, ऐसे में MSP किसानों के लिए बेहतर सौदा प्रमाणित हो सकता है। Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से राहत, अवमानना कार्यवाई पर रोक केंद्र ने तय किया 350 LMT खरीदी का लक्ष्य केंद्र सरकार ने साल 2026–27 के लिए पुरे देश में 350 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत पंजाब को 125 एलएमटी, मध्यप्रदेश को 80 एलएमटी और हरियाणा को 75 एलएमटी गेहूं खरीदी का लक्ष्य सौंपा गया है। पिछले साल लक्ष्य से पीछे रहा मध्यप्रदेश ध्यान देने योग्य बात यह है कि बीते वर्ष मध्यप्रदेश गेहूं खरीदी के लक्ष्य से करीब 2 लाख मीट्रिक टन पीछे रह गया था। इसलिए  इस बार सरकार पुर प्रयास है कि पंजीयन प्रक्रिया साधारण रहे और ज्यादा से ज्यादा किसान सरकारी खरीदी से जुड़ पाएं। MP NEWS : परीक्षा पर चर्चा में जबलपुर के आयुष तिवारी की एंट्री, पीएम मोदी से हुआ सीधा संवाद अब किसानों की भागीदारी और पंजीयन की रफ्तार तय करेगी कि क्या इस बार मध्यप्रदेश अपने गेहूं खरीदी लक्ष्य को पूरा कर पाएगा या नही….

BHOPAL CRIME NEWS: हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी का खुलासा

हाइलाइट्स  • डॉक्टर बनकर फोन पर मरीजों के परिजनों से की ठगी• इलाज और ऑपरेशन का डर दिखाकर ऑनलाइन पैसे वसूले• पुलिस ने मुख्य आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया BHOPAL CRIME NEWS: भोपाल। सरकारी अस्पताल, जहां लोग अपना इलाज पुरे भरोसे से करवाते हैं, वहीं भरोसे को निशाना बनाकर की रही ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। झीलों की नगरी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से डॉक्टर बनकर फोन पर ऑनलाइन ठगी किए जाने की घटना सामने आई है। Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से राहत, अवमानना कार्यवाई पर रोक मिली जानकारी से मालूम हुआ है की, शातिर ठग ने खुद को अस्पताल का डॉक्टर बताकर मरीजों के परिजनों को फोन किया फिर इलाज से जुड़ी गंभीर स्थिति का हवाला देकर तत्काल पैसों की मांग की। डर और असमंजस की स्थिति में कई परिजनों ने बिनासा बात की पुष्टि किए ही ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर दिए। इलाज की आड़ में रची गई बड़ी ठगी की साजिश पुलिस कार्यवाही में यह सामने आया है कि आरोपी ने मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर से बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा दिया था। कुछ परिजनों को तो फ़ोन पर यह भी बताया गया था की, मरीज की हालत बहुत ख़राब और अगर तत्काल राशि नहीं भेजी तो इलाज में दिक्कत आ सकती है। MP NEWS : परीक्षा पर चर्चा में जबलपुर के आयुष तिवारी की एंट्री, पीएम मोदी से हुआ सीधा संवाद इसके साथ ही आरोपी ने परिजनों को QR कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करवा लिए। अब तक सामने आई इस ठगी की घटना में लगभग 10 मरीजों के परिजनों से हजारों रुपये की ठगी हो चुकी है। आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस मामले की शिकायत दर्ज हों के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र खाकरे को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसे मरीजों की जानकारी कैसे मिली और क्या इस ठगी में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है। CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर गोलियों की गूंज, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हमीदिया अस्पताल जैसे नामी बड़े शासकीय चिकित्सा संस्थान में इस तरह के ठगी के मामले सामने आने के बाद मरीजों की गोपनीय जानकारी की सुरक्षा और अस्पताल व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की एक तरह जांच की जा रही है। MP NEWS : बीच सड़क पर आराम फरमाता दिखा… बाघ, पन्ना-हिनोता मार्ग पर रोमांचक नजारा पुलिस ने नागरिकों से यह अपील की है कि अस्पताल या डॉक्टर के नाम पर आने वाले किसी भी तरह के फोन कॉल पर तुरंत यकीन न करें। इलाज से संबंधित किसी भी भुगतान से पहले संबंधित विभाग या डॉक्टर से प्रत्यक्ष पुष्टि जरूर करें।

Jabalpur High Court News : नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को हाईकोर्ट से राहत, अवमानना कार्यवाई पर रोक

Jabalpur High Court News : जबलपुर। भोपाल नगर निगम कमिश्नर IAS संस्कृति जैन को बड़ी राहत मिली है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने उनके खिलाफ चल रही अवमानना (कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट) की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश पर स्टे देते हुए सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को तय की गई है। MP NEWS : परीक्षा पर चर्चा में जबलपुर के आयुष तिवारी की एंट्री, पीएम मोदी से हुआ सीधा संवाद दरअसल, जस्टिस विशाल मिश्रा की सिंगल बेंच ने भोपाल के बिल्डर मर्लिन बिल्डकॉन के अवैध निर्माण को तोड़ने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन नहीं होने पर IAS संस्कृति जैन को अवमानना का दोषी माना था। सिंगल बेंच आज उनकी सजा तय करने वाली थी। इसके खिलाफ भोपाल नगर निगम ने सिंगल बेंच के आदेश को डिवीजन बेंच में चुनौती दी थी। सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने फिलहाल कार्रवाई पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी कर दिए हैं। CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर गोलियों की गूंज, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या अब सभी की नजरें 18 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस मामले में आगे की दिशा तय होगी।

MP NEWS : परीक्षा पर चर्चा में जबलपुर के आयुष तिवारी की एंट्री, पीएम मोदी से हुआ सीधा संवाद

MP NEWS : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक छात्र के लिए आज का दिन बना बेहद यादगार… देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला सीधे बातचीत करने का मौका। पं. लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट मॉडल स्कूल के छात्र आयुष तिवारी का चयन प्रतिष्ठित कार्यक्रम “परीक्षा पर चर्चा” के लिए हुआ था, जिसका प्रसारण आज किया गया है। CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर गोलियों की गूंज, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या आयुष तिवारी इस समय कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय के छात्र हैं। ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के बाद उन्हें प्रधानमंत्री से संवाद के लिए चुना गया था, जिसने सिर्फ आयुष को ही नहीं, बल्कि पूरे स्कूल और परिवार को गौरवान्वित कर दिया। सामूहिक रूप से स्कूल में देखा गया कार्यक्रम “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 10 बजे मॉडल हाई स्कूल के हॉल हुआ। इस समय आयुष के परिजन, शिक्षक और अन्य छात्र-छात्राएं भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे। जैसे ही आयुष ने प्रधानमंत्री से संवाद किया, पूरे हॉल में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। MP NEWS : बीच सड़क पर आराम फरमाता दिखा… बाघ, पन्ना-हिनोता मार्ग पर रोमांचक नजारा प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने, आत्मविश्वास बनाए रखने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के मंत्र दिए।

CRIME NEWS : गुरुद्वारे के बाहर गोलियों की गूंज, AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या

CRIME NEWS : जालंधर। सुबह की शांति उस समय गोलियों की आवाज से गुंज गई, जिस वक्त गुरुद्वारे के बाहर खड़े लोगों ने एक नेता को लहूलुहान हालत में गिरते देखा। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय को 6 फरवरी की सुबह गोली मार दी गई और मौके पर ही उनकी जान चली गई। MP NEWS : बीच सड़क पर आराम फरमाता दिखा… बाघ, पन्ना-हिनोता मार्ग पर रोमांचक नजारा जानकारी में मिला है की यह सनसनीखेज वारदात मॉडल टाउन क्षेत्र में स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर उस वक्त हुई, जब वह अरदास के बाद बाहर निकलकर अपनी गाड़ी तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की, पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात हमलावरों ने अचानक ही लक्की ओबेरॉय पर लगातार गोलियां चलाई। इसके बाद लक्की गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। BHOPAL NEWS : आप अस्पताल नहीं, अस्पताल पहुंचेगा बुजुर्गों के घर बाइक पर सवार हमलावर पलक झपकते ही फरार अचानक हुई इस घटना से आस पास के इलाके में पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। हमलावरों की तलाश, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को घेरकर कार्यवाही शुरू की। गुरुद्वारे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे हमलावरों की पहचान करी जा सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर क्या ? वजह थी की लक्की ओबेरॉय को निशाना बनाया गया। MP NEWS : मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद पुलिस जांच में छिड़े पुराने विवाद, आपसी रंजिश और किसी आपराधिक गिरोह की भूमिका जैसे सभी संभावित पहलुओं को नज़र में रखा जा रहा है।  सरकार पर विपक्ष का हमला इस हत्या के बाद पंजाब की राजनीति गर्माती नज़र आई। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा है कि जब सत्ताधारी दल के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या… उम्मीद कर करि सकती है। MP NEWS : मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया है की पंजाब डर, गिरोह हिंसा और प्रशासनिक असफलता के दौर से गुजर रहा है और सरकार सिर्फ बयानबाजी में व्यस्त है। सरेआम हुई इस हत्या ने एक बार फिर से पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता खड़ी की है। यह सवाल यह उठता है की क्या इस घटन के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे या नहीं ….

MP NEWS : बीच सड़क पर आराम फरमाता दिखा… बाघ, पन्ना-हिनोता मार्ग पर रोमांचक नजारा

हाइलाइट्स  • पन्ना-हिनोता रोड पर बीच सड़क बैठा दिखा बाघ• राहगीरों ने मोबाइल में कैद किया नजारा• पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ती बाघ संख्या का असर MP NEWS : पन्ना। सुबह का सुकून अचानक रोमांच में बदल गया, जब पन्ना-हिनोता मार्ग पर बीच सड़क एक बाघ नजर आया। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या अब जंगल की सीमाओं से बाहर भी साफ देखने को मिल रही है। अब बाघों के दीदार के लिए सफारी की जरूरत नहीं पड़ रही, क्योंकि वे कभी सड़क किनारे तो कभी सड़क के बीच आराम फरमाते दिखाई दे रहे हैं। BHOPAL NEWS : आप अस्पताल नहीं, अस्पताल पहुंचेगा बुजुर्गों के घर शुक्रवार सुबह ऐसा ही एक रोमांचक दृश्य पन्ना-हिनोता सड़क मार्ग पर देखने को मिला, जब एक बाघ बेफिक्र होकर बीच सड़क पर बैठा नजर आया। अचानक सामने बाघ को देखकर राहगीर और वाहन चालक कुछ देर के लिए रुक गए। किसी ने हड़बड़ी नहीं दिखाई, बल्कि इस दुर्लभ और रोमांचक नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। अधिकारियों और अभ्यर्थियों को भी हुआ बाघ का दीदार इसी दौरान अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया के तहत पन्ना टाइगर रिजर्व और दक्षिण वन मंडल के अधिकारी अभ्यर्थियों को दौड़ का अभ्यास करवा रहे थे। उन्हें भी बीच रास्ते बाघ के दीदार हुए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल रोमांच से भर गया। MP NEWS : मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद कुछ समय तक सड़क पर आराम करने के बाद बाघ शांति से उठकर पास के जंगल की ओर चला गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पहले भी कई बार दिख चुके हैं बाघ यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पन्ना-हिनोता, पन्ना-अमानगंज और पन्ना-छतरपुर मार्ग पर कई बार बिना सफारी के बाघ नजर आ चुके हैं। BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जरूरी काम से पहले यह जानकारी जरूर पढ़ें वन विभाग के अनुसार यह पन्ना टाइगर रिजर्व में बेहतर संरक्षण और बढ़ती बाघ संख्या का संकेत है, हालांकि लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी जाती है।

BHOPAL NEWS : आप अस्पताल नहीं, अस्पताल पहुंचेगा बुजुर्गों के घर

हाइलाइट्स 👇 • अब बुजुर्गों को इलाज के लिए अस्पताल नहीं पड़ेगा जाना • भोपाल सहित प्रदेश के 6 शहरों में होम हेल्थकेयर पायलट प्रोजेक्ट • HOPE ऐप के जरिए BP, शुगर जांच से लेकर डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श BHOPAL NEWS : भोपाल। जब उम्र और बीमारी साथ चलने लगें, तब अस्पताल तक पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी परेशानी को नज़र में रखते हुए, सरकार ने एक नया कदम उठाया है, जिससे आपकी बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों तक इलाज खुद उनके घर तक पहुंचेगा। MP NEWS : मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बढ़ा विवाद राज्य के 6 शहरों में शुरू होगा होम हेल्थकेयर का पायलट प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश इस नई पहल के मुताबिक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और रीवा में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी करि जा रही है। इस योजना को इन सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों में लागू की जाएगी। ‘HOPE ऐप’ से मिल रही घर बैठे स्वास्थ्य सुविधा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 1214 बुजुर्गों का ‘HOPE ऐप’ के जरिये पंजीकरण हो चुका है, जबकि 346 बुजुर्गों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। योजना के दायरे को आगे और बढ़ाया जाएगा। BHOPAL NEWS : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जरूरी काम से पहले यह जानकारी जरूर पढ़ें ऐसे मिलेगा बुजुर्गों को घर पर इलाज आशा कार्यकर्ता बुजुर्गों का सर्वे करेंगी नर्सिंग ऑफिसर योग्य बुजुर्गों का चयन कर ‘HOPE ऐप’ में एंट्री करेंगी ‘HOPE किट’ के साथ नर्सिंग ऑफिसर बुजुर्ग के घर जाएंगी बीपी, शुगर, वजन सहित जरूरी जांच घर पर होगी जांच के बाद फॉलोअप और उपचार योजना बनेगी जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन डॉक्टर से भी परामर्श जोड़ा जाएगा MP NEWS : ₹1 के इनाम ने खींचा सबका ध्यान, शराब तस्कर की तलाश में पुलिस का अनोखा कदम स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य इस योजना के माध्यम से चलने-फिरने में असमर्थ करीब एक लाख बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है, जिससे की उन्हें समय पर इलाज और बेहतर देखभाल मिल पायेगा।