MP News : मध्य प्रदेश। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में एक बार फिर रसूख का मामला सामने आया है। भाजपा विधायक गोलू शुक्ला (राकेश शुक्ला) के बड़े बेटे अंजनेश शुक्ला ने अपनी नवविवाहित पत्नी सिमर के साथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया और भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। जबकि कोरोना काल से ही मंदिर प्रशासन ने आम श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगा रखा है।
Sehore RAF Flag March : RAF संवेदनशील इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च, SP दीपक शुक्ला हुए शामिल
यह घटना 11 दिसंबर 2025 को अंजनेश की शादी के कुछ दिन बाद की है। नवदंपति मंदिर पहुंचे और प्रतिबंधित गर्भगृह में जाकर वरमाला की रस्म निभाई। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। लोगों ने इसे VIP कल्चर और नियमों की धज्जियां उड़ाने का मामला बताया।
MP Cabinet Decision : सरकार का बड़ा फैसला, स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों का अंतर समाप्त
खजराना गणेश मंदिर में कोरोना के बाद से गर्भगृह में आम लोगों की एंट्री बंद है। भक्त दूर से ही दर्शन करते हैं। लेकिन विधायक परिवार को विशेष छूट मिलने से सवाल उठ रहे हैं कि नियम सबके लिए बराबर क्यों नहीं।
यह पहला मौका नहीं है जब गोलू शुक्ला का परिवार मंदिर नियम तोड़ने के आरोपों में घिरा हो। पहले छोटे बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर उज्जैन महाकाल और देवास चामुंडा माता मंदिर में जबरन प्रवेश के आरोप लग चुके हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने विधायक परिवार की आलोचना की और पूछा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करेगा। कुछ ने इसे सत्ता के रसूख का उदाहरण बताया। मंदिर समिति और इंदौर प्रशासन की चुप्पी से भी सवाल उठ रहे हैं।
गोलू शुक्ला इंदौर-3 से भाजपा विधायक हैं और परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। उनकी शादी में भी करोड़ों खर्च और भव्य आतिशबाजी की चर्चा हुई थी। अब यह मंदिर मामला नया विवाद खड़ा कर रहा है।