Latest

Betul News : सेंट्रल स्कूल के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, ससुराल आया था युवक

MP Crime News

Betul News : बैतूल। रविवार शाम को गंज थाना क्षेत्र के सेंट्रल स्कूल के पास एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंद्रशेखर दांते, निवासी ग्राम गोधनी (तहसील प्रभातपट्टन) के रूप में हुई है। वह एक दिन पहले ही अपने ससुराल, जो बैतूल की ग्रीन सिटी कॉलोनी में है, आया था। शव मिलने की सूचना पर तुरंत गंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी।

गंज थाना प्रभारी डीएसपी शिफा हाशमी ने बताया कि चंद्रशेखर शनिवार को अपने गाँव गोधनी से बैतूल आया था। रविवार शाम को उसका शव सेंट्रल स्कूल के पास सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला। अभी तक मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Sehore Muskaan Campaign : सीहोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 गुमशुदा नाबालिग लड़कियाँ बरामद, 4 साल पुराने केस भी सुलझे

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात कारणों से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और हर संभावित पहलू की जाँच की जा रही है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि चंद्रशेखर को शराब पीने की बुरी लत थी। उनका अनुमान है कि उसने रविवार रात को शराब पी होगी और नशे की हालत में सड़क किनारे ही पड़ा रह गया होगा। ठंड या नशे के कारण उसकी मौत हो सकती है।

Raisen Road Accident : रातापानी अभ्यारण्य गेट के सामने भीषण हादसा, डंपर ने दो युवकों को कुचला , ऑन द स्पॉट मौत

हालाँकि, पुलिस इस बयान को आधार मानकर जाँच को सीमित नहीं कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि कहीं हत्या या कोई अन्य साजिश तो नहीं हुई।

शव मिलने की खबर से ग्रीन सिटी और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। परिजनों में शोक की लहर है। चंद्रशेखर के ससुराल वालों का कहना है कि वह अक्सर यहाँ आता-जाता था, लेकिन इस बार उसकी मौत ने सबको झकझोर दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *