Bhopal News : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में अपराधी अब खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं। गौतम नगर के ग्रीन पार्क कॉलोनी में शनिवार रात हुई कार तोड़फोड़ की घटना के बाद गिरफ्तार चार बदमाशों के साथियों ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया है।
इस वीडियो में एक बदमाश हाथ में नंगा चाकू लहराते हुए कह रहा है – “हम पहली बार जेल नहीं जा रहे, जेल से डरते भी नहीं। लेकिन जिन-जिन लोगों ने हमारी मुखबिरी की है, उन्हें कत्ल कर देंगे। जेल से बाहर आते ही सबके नाम लेंगे और ऐसे खुलासे करेंगे कि सबके होश उड़ जाएंगे।”
Nayab Tehsildar Death : नायब तहसीलदार की छत से गिरने से मौत, आत्महत्या या हादसा? जांच जारी
वीडियो में बदमाश बार-बार चाकू दिखाते हुए धमकी देता नजर आ रहा है। उसने साफ कहा कि जिसने भी पुलिस को सूचना दी, उसका काम तमाम कर देंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में दहशत फैला रहा है।
दरअसल शनिवार रात ग्रीन पार्क कॉलोनी में लड्डू गैंग के गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया था। फरियादी चंदन इंदौरिया ने बताया – “हम सीहोर से लौटे थे। कार घर के सामने पार्क की थी। लड्डू और उसके साथी शराब पीकर आ रहे थे।
कार देखते ही गालियां देने लगे। जब हमने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। डर के मारे हम घर में बंद हो गए। बाहर निकलकर उन्होंने हमारी कार समेत सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।”
Indore Suicide News : 19 साल की प्रियांशी ने लगाई फांसी, ऑपरेशन के बाद डिप्रेशन में थी छात्रा
घटना के बाद गौतम नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी हैं:
अंकित यादव (24) – काली मंदिर के पास, टीला जमालपुरा
आर्यन पंथी (20) – शिवालय मंदिर के पास, टीला जमालपुरा
अर्जुन सिंह सोंधिया (22) – इब्राहिमगंज
चीनू उर्फ कुनाल कुरील (18) – काली मंदिर के पास, टीला जमालपुरा
मुखिया लड्डू और उसके कुछ साथी अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। वायरल वीडियो की भी जांच शुरू हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वीडियो में दिख रहा शख्स फरार आरोपियों में से एक हो सकता है। लोगों में गुस्सा है कि जब चार बदमाश पकड़े जा चुके हैं, फिर भी बाकी गुंडे इतनी हिम्मत कैसे दिखा रहे हैं। कई लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।