Latest

Nayab Tehsildar Death : नायब तहसीलदार की छत से गिरने से मौत, आत्महत्या या हादसा? जांच जारी

Vidisha Nayab Tehsildar Death

Nayab Tehsildar Death : मध्य प्रदेश। विदिशा जिले के तहसील मुख्यालय में उस वक्त सन्नाटा छा गया जब सबको पता चला कि यहां पदस्थ युवा नायब तहसीलदार कविता कडेला (27) की सरकारी क्वार्टर की तीसरी मंजिल की छत से गिरकर मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सोमवार देर रात या मंगलवार तड़के का बताया जा रहा है।

कविता कडेला विदिशा तहसील में ही नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ थीं और सरकारी आवास में अकेली रहती थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह अपनी क्वार्टर की तीसरी मंजिल की छत पर थीं। अचानक पैर फिसलने या किसी अन्य वजह से वह नीचे जा गिरीं।

Indore Suicide News : 19 साल की प्रियांशी ने लगाई फांसी, ऑपरेशन के बाद डिप्रेशन में थी छात्रा

जमीन पर गिरते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं दिखी तो आसपास के लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही तहसील के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले को खंगाल रही है- यह दुर्घटना थी, आत्महत्या थी या कुछ और?

Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और घर में घुसकर छेड़छाड़, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पास-पड़ोस में रहने वाले अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो जल्द ही विदिशा पहुंच रहे हैं।

कविता कडेला बेहद मेहनती और मिलनसार स्वभाव की अफसर मानी जाती थीं। मात्र 27 साल की उम्र में उन्होंने नायब तहसीलदार का पद हासिल कर सबको प्रभावित किया था। उनकी अचानक मौत से पूरे तहसील परिसर में मातम पसरा हुआ है। सहकर्मी अविश्वास में हैं कि इतनी जिंदादिल लड़की के साथ ऐसा कैसे हो गया।

Rajgarh News : बंदर का किया अंतिम संस्कार, उज्जैन में अस्थि-विसर्जन कर लाख रुपये का मृत्यु-भोज

पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *